फतुहा के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्लास्टिक की फैक्ट्री से 18 किलो गांजा बरामद किया है। मौके से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 1 लाख 14 हजार रुपए है। पुलिस के मुताबिक खेप को दियारा क्षेत्र से लाया गया था और पटना भेजने
.
डीएसपी-1 निखिल कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि शनिवार को अहले सुबह नदी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने दरगाह स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में रेड मारी। मौके से 18 किलो गांजा बरामद हुआ। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान सारण जिले के भेलदी थाना क्षेत्र के रजुपुर निवासी राजीव कुमार और मकेर थाना क्षेत्र के हसनपुरा निवासी अंकित कुमार के तौर पर हुई है। दोनों वर्तमान में पक्की दरगाह इलाके में रह रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि कुल 10 पैकेट गांजा बरामद हुआ है। एक पैकेट का वजन 1 किलो 800 ग्राम था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गांजा की डिलीवरी कहां होनी थी। इस धंधे पर और कौन-कौन लोग शामिल है। इसकी जांच की जा रही है।