कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के फुलवरिया में आपसी विवाद में मारपीट और गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोली लगने से दो और लाठी से एक लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया
.
इसमें एक की मौत सदर अस्पताल भभुआ में इलाज के दौरान हो गई। वहीं दो घायलों का इलाज जारी है। चैनपुर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुटे हुए है। सदर अस्पताल भभुआ के डॉक्टर विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि गोली लगे हुए दो लोग घायल हो गए थे। इसमें एक की मौत हो गई है। बाकी दोनों का इलाज जारी है।