Sunday, 30 June tarot rashifal in hindi, Ravivar ka rashifal, Daily horoscope in hindi, People of Gemini, Libra | रविवार का राशिफल: मिथुन राशि के लोग पैसों से जुड़े निर्णय जल्दबाजी में न लें, तुला राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 30 जून को मेष राशि के लोग नकारात्मकता से बचें और खुद में सुधार करने की कोशिश करें। मिथुन राशि के लोग पैसों से संबंधित निर्णय सोच-समझकर ही लें। तुला राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – EIGHT OF CUPS

अपनी नकारात्मकता दूर करें, प्रयत्न बढ़ाकर खुद में सुधार करना आपके लिए आसान बनेगा। व्यक्तिगत जिम्मेदारी को गंभीरता से लें। आर्थिक पक्ष के साथ ही रिश्तों में सुधार आ सकता है। जो काम प्रयत्न करने के बाद भी आप के पक्ष में नहीं हो रही है, उसे छोड़कर आगे की योजना पर ध्यान दें। विचारों में आ रहे बदलाव नुकसान का कारण बन सकता है।

करियर : काम से संबंधित बनाई गई योजना पर टिके रहना होगा। तय टारगेट के अनुसार प्रयत्न करते रहें।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित चिंता छोड़कर अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करें।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या दूर होगी, सेहत में सुधार आएगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

वृषभ – THREE OF SWORDS

लोगों के साथ बातचीत करते समय अहंकार से बचें। एक-दूसरे की तकलीफ बढ़ सकती है। भावनात्मक बातों में न उलझें। पैसों से संबंधित तनाव रह सकता है।

करियर : करियर से संबंधित निर्णय लेने के लिए आप सक्षम है। दूसरों की टिप्पणी को नजरअंदाज करते हुए अपने विचारों के अनुसार निर्णय लें।

लव : पार्टनर की बातों की वजह से तकलीफ हो सकती है, लेकिन आपको अपना पक्ष स्पष्ट रूप से बोलना होगा।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होने में वक्त लगेगा। अपने प्रयत्न रखें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

मिथुन – THREE OF PENTACLES

पैसों से संबंधित निर्णय लेने में आप दुविधा महसूस करेंगे। लोगों की बातों को किस हद तक महत्व देना है, ये ठीक से तय करने की आवश्यकता होगी। स्वभाव में बढ़ रहा आलस आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है। जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक प्रयत्न जारी रखें। क्षमता से अधिक पैसा खर्च होने की संभावना है।

करियर : करियर से संबंधित सकारात्मकता महसूस होने के बाद भी प्रयत्न में निरंतरता क्यों नहीं बन रही है, इस बात पर गौर करें।

लव : पार्टनर की अपेक्षाओं को पूरा करते समय गलत बातों में उनका साथ न दिया जाए, इस बात का ध्यान रखना होगा।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी बढ़ने की संभावना है। सेहत पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

कर्क – TEN OF WANDS

काम का बोझ तकलीफ का कारण बन सकता है। दिन के अंत तक अनेक कामों को आप अंजाम तक पहुंचाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए किए प्रयत्न करने होंगे। सफलता मिल सकती है। फिलहाल कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। काम पर ध्यान देते रहें।

करियर : काम के साथ अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए ट्रेनिंग लेनी होगी।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी जल्द ही दूर होगी। रिलेशनशिप के लिए नकारात्मक विचार न बनने दें।

हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना होगा। खानपान पर बारीकी से ध्यान देते रहें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

सिंह – ACE OF SWORDS

किसी भी काम की जिम्मेदारी स्वीकार करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। हर बात को स्पष्ट स्वरूप से बोलना होगा, वर्ना बाद में पछतावा महसूस हो सकता है। परिवार के कुछ लोगों के साथ के संबंध सुधारते नजर आएंगे। पुरानी गलतियां दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : काम की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच चल रहे विवाद दूर होंगे, एक-दूसरे की बातों को समझना होगा।

हेल्थ : सिर में भारीपन महसूस हो सकता है, पाचन से संबंधित समस्या रहेगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

कन्या – THE MOON

कई बातों को नजरअंदाज करने से समस्याएं आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकती है, लेकिन इन्हें तुरंत सुलझाना आपके लिए संभव होगा। परिवार के लोगों के साथ हो रही चर्चा आप पर दबाव बना सकती है, लेकिन सही व्यक्ति का साथ मिलने से तकलीफें दूर हो सकती हैं। अपनी संगत में योग्य बदलाव करने की कोशिश करें।

करियर : टारगेट और वक्त पर ध्यान देते हुए काम करना होगा।

लव : पार्टनर जब तक मदद नहीं मांगते हैं, तब तक मदद करने से बचना होगा।

हेल्थ : नींद पूरी न होने से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

तुला – THREE OF CUPS

छोटे टारगेट हासिल करने से आत्मविश्वास महसूस होगा। परिवार के कुछ लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। मित्रों के साथ संबंध सुधरेंगे। फिलहाल किसी भी मित्र के साथ पैसों से संबंधित लेनदेन न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। काम के साथ मौज-मस्ती पर भी ध्यान देंगे। जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।

करियर : मीडिया से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार काम मिलेगा। जिससे आर्थिक पक्ष में सुधार आएगा।

लव : परिवार में किसी व्यक्ति का विवाह तय हो सकता है।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना जरूरी होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – SEVEN OF SWORDS

पैसों से संबंधित लेन-देन गलत होने की संभावना बन रही है। इसलिए जो भी व्यवहार आप करने वाले हैं, उस बारे में दोबारा विचार करके आगे बढ़ें। महत्वपूर्ण वस्तु खोने की संभावना बन रही है। जब तक किसी बात को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होते हैं, तब तक उस बात से खुद को दूर रहना होगा।

करियर : काम से संबंधित परेशानी जल्दी ही दूर होगी। काम पर बारीकी से ध्यान देना होगा।

लव : जब तक व्यक्ति की परख ठीक से नहीं होती है, तब तक विवाह से संबंधित निर्णय आगे बढ़ाने की हड़बड़ी न करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी के कारण पैर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

धनु – EIGHT OF SWORDS

दूसरों के नकारात्मक विचारों की वजह से आपकी दिक्कत बढ़ेगी। लोगों के विरोध की वजह से तकलीफ हो सकती है। आगे बढ़ने के लिए जो बातें सही हैं, केवल उन पर ध्यान दें। परिवार के खिलाफ जाकर निर्णय लेने होंगे। पैसों से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए गलतियां सुधारनी होगी।

करियर : नई नौकरी की जिन लोगों को तलाश है, उन्हें प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर और आप हर छोटी बात की चर्चा करके निर्णय लें।

हेल्थ : इंफेक्शन ठीक होने में वक्त लगेगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

मकर – FIVE OF WANDS

आप से जुड़े हर किसी व्यक्ति के विचार समझें, तभी एक-दूसरे के साथ बातचीत करना कठिन होगा। बड़े निर्णय लेने के लिए समय निकालें। पुरानी समस्या का असर वर्तमान पर हो सकता है, इस कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। जीवन में आ रहे बदलाव को अपनाना कठिन लगेगा। करीबी मित्र की सहायता से उलझनें दूर हो सकती हैं।

करियर : काम से जुड़ी नाराजगी दूर करने की कोशिश करें। काम में रुचि किस प्रकार से बढ़ाई जा सकती है, इस बात पर ध्यान देना होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच के विवाद तुरंत सुलझेंगे।

हेल्थ : सेहत से संबंधित लापरवाही बड़ी समस्या हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

कुंभ – NINE OF PENTACLES

आपके निर्णय का असर पारिवारिक जीवन पर हो सकता है, इस बात का ध्यान रखना होगा। परिवार के हर एक व्यक्ति को आप से मदद की अपेक्षा रहेगी। आपके व्यक्तिगत जीवन में सुधार हो सकता है, लेकिन पारिवारिक जीवन में आ रहे बदलाव से चिंता हो सकती है। आर्थिक पक्ष में आ रहे बदलाव के कारण जीवन शैली सुधरेगी।

करियर : महिलाओं से कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लव : पार्टनर रिलेशनशिप से अधिक अन्य बातों में उलझे नजर आएंगे, जिससे नाराजगी बढ़ सकती है।

हेल्थ : सर्दी बुखार की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

मीन – PAGE OF SWORDS

आपको प्राप्त हुआ अवसर महत्वपूर्ण है और इस अवसर को किसी भी बात के कारण नजरअंदाज ना किया जाए इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा। आपके द्वारा गलतियां होने के बाद भी आपको बार-बार सुधारने का मौका मिलेगा। जीवन से जुड़ी हर एक परेशानी दूर करने के लिए प्रयत्न और डिसिप्लिन बनाए रखें।

करियर : युवाओं को निर्णय लेते समय सतर्कता रखनी होगी। चंचलता और लालच के कारण निर्णय गलत होने की संभावना है।

लव : पार्टनर की वजह से किसी निर्णय को अमल में लाना आसान होगा।

हेल्थ : गैस और पेट से संबंधित दिक्कत होने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *