Nuh’s weightlifter Umer selected in Indian Air Force | नूंह के वेटलिफ्टर उमेर का इंडियन एयरफोर्स में चयन: खेल कोटे से हुआ भर्ती; क्षेत्र में खुशी की लहर, पूर्व MLA ने दी बधाई – Nuh News


एयरफोर्स में चयन होने पर चौधरी जाकिर हुसैन को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करता उमेर कटारिया।

हरियाणा के यमुनानगर वेट लिफ्टिंग रजिडेंशल एकेडमी में हाई परफॉर्मेंस करने वाले नूंह शहर के वार्ड- 3 निवासी उमेर कटारिया करहेड़ा का खेल कोटे से इंडियन एयरफोर्स में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर उनके पिता याकूब, माता हमसीरा, उनके पैतृक गांव करहेड़ा और नूंह

.

उमेर कटारिया ने खेल की शुरुआत 2017 में की। इसके बाद उमेर ने पहला नेशनल 2023 में उड़ीसा में खेला और उसके बाद खेलो इंडिया खेलों में भाग लिया। मार्च 2023 में उमेर कटारिया का सिलेक्शन हुआ और वहां पर वेट लिफ्टिंग कोच योगेश शर्मा के अंडर में प्रैक्टिस करके इंटर कॉलेज चैंपियन बना। उसके बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भाग लिया। यमुनानगर वेट लिफ्टिंग रजिडेंशल एकेडमी में जाने के बाद अच्छी परफॉर्मेंस आई।

इसी हाई परफॉर्मेंस से उमेर का एयरफोर्स में खेल कोटे से चयन हुआ। वहीं ने उमेर ने शुरुआती दौर के अपने कोच आबिद हुसैन, जाकिर हुसैन और जसवत पलवल सहित वेट लिफ्टिंग कोच योगेश शर्मा का आभार जताया है। वहीं उमेर कटारिया को आगे बढ़ाने में उनके बड़ा भाई अकरम कटारिया भी बड़ा सहयोग रहा है जोकि वेट लिफ्टिंग में राष्ट्रीय खिलाड़ी है।

वहीं हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन (पूर्व विधायक) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उमेर कटारिया का खेल कोटे से भर्ती होना मेवातवासियों के लिए बहुत बड़ी खुशी का विषय है और वह दिन दूर नहीं जब उमेर कटारिया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेवात क्षेत्र का नाम रोशन करेगा और जहां कहीं भी उमेर कटारिया को खेल क्षेत्र में जरूरत पड़ेगी तो वह हर समय उनके लिए तैयार हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *