बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अधिकांश हिस्से लू की चपेट में है। मौसम विभाग आज 7 जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान और अरवल शामिल है।
.
इसके अलावा पटना, गया, सारण, रोहतास, शेखपुरा, गोपालगंज और वैशाली में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी अन्य जिलों में गर्म दिन रहने वाली है।
15 जून से मौसम में बदलाव के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 जून के बीच बिहार के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद 15-16 जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान प्री-मानसून बारिश के साथ ही राज्य में मानसून दस्तक देगा।
वहीं, मंगलवार को पटना, छपरा, शेखपुरा, नवादा, जमुई समेत 15 जिलों में लू की स्थिति बनी रही। इस दौरान कई जिलों का अधिकतम तापमान भी 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म जिला रहा बक्सर
लगातार तीसरे दिन भी बक्सर सबसे गर्म जिला रहा। जहां का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा 15 जिले ऐसे रहे जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/06/11/1_1718126382.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/06/11/2_1718126430.jpg)
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
12 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो कुछ स्थानों पर लू (भीषण उष्ण लहर) की संभावना है। वहीं, राज्य के दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर लू (उष्ण लहर) के आसार हैं।
13 जून को बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान और अरवल जिलों के कुछ स्थानों पर लू की संभावना है। पटना, गया, सारण, रोहतास, शेखपुरा, गोपालगंज और वैशाली जिलों के एक या दो स्थानों पर लू के आसार हैं। राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहेगा।
14 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों पर लू चलेगी। राज्य के दक्षिण-मध्य भाग के एक या दो स्थानों पर लू की संभावना और उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है।