Punjab-Chandigarh Cold Wave Yellow Alert। Minimum Temperature Drops। Meteorological Center। Jalandhar-Mandi Gobindgarh Air Polluted | पंजाब के 8 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट: न्यूनतम तापमान में 0.4 की कमी, फरीदकोट सबसे ठंडा, मंडी गोबिंदगढ़ की हवा प्रदूषित – Mohali News

पंजाब चंडीगढ़ में आज शीत लहर का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। कई जिलों में तो रात का तापमान शिमला के तापमान से भी नीचे दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग की तरफ से आज और कल के लिए कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज

.

8 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के ऊपर बना हुआ है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ पड़ोसी राज्य हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी तापमान गिरा है। आज होशियारपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा और जालंधर जिले में कोल्ड वेव चलने का अनुमान है। वहीं, मौसम शुष्क रहेगा।

पंजाब में आने वाले सात इस तरह का मौसम रहेगा।

पंजाब में आने वाले सात इस तरह का मौसम रहेगा।

पंजाब और चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित

पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकतर शहरों में वायु गुणवत्ता खराब है। भले ही धान का सीजन लगभग समाप्त हो गया है, लेकिन AQI में सुधार नहीं हो रहा है। अमृतसर का AQI सुबह छह बजे 94 दर्ज किया गया, बठिंडा का AQI 76, जालंधर का AQI 180, खन्ना का AQI 115, लुधियाना का AQI 120, मंडी गोबिंदगढ़ का 239, पटियाला का AQI 105, रूपनगर का AQI 63 दर्ज किया गया है। जबकि चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में AQI दर्ज नहीं हुआ है। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी और न्यू चंडीगढ़ से सटे सेक्टर-25 का AQI 128 और मोहाली के साथ लगते सेक्टर-53 का AQI भी रिकॉर्ड नहीं हुआ है।**

आने वाले सप्ताह के मौसम को तीन प्वाइंटों में जानें –

  • अगले 7 दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह सूखा रहने की संभावना है।
  • कुछ चुनिंदा इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा दिखाई दे सकता है।
  • अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 3 दिनों में 2–4°C तक गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद तापमान स्थिर रहने के आसार हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *