NDA MLA Sangeeta Devi’s gratitude tour in Balrampur | बलरामपुर में एनडीए विधायक संगीता देवी की आभार यात्रा: जनता ने विकास पर जताया भरोसा, डिग्री कॉलेज की मांग – Katihar News

विधानसभा चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में कटिहार के बलरामपुर 65 विधानसभा क्षेत्र से विजयी एनडीए (लोजपा) विधायक संगीता देवी ने समर्थकों के साथ आभार-सह-धन्यवाद यात्रा निकाली।

.

यह यात्रा बारसोई नगर परिषद में रोड शो के रूप में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। गुलाल उड़ाते हुए, आतिशबाजी करते हुए और नारे लगाते हुए लोगों ने उत्साह दिखाया। इस उत्सव में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

NDA पर भरोसा जताते हुए जनता ने संगीता देवी को जिताया

यात्रा के दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने कहा कि वर्षों बाद क्षेत्र में बदलाव की लहर आई है। दशकों से वामपंथी का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में जनता ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और चिराग पासवान के मार्गदर्शन पर भरोसा जताते हुए एनडीए समर्थित संगीता देवी को भारी समर्थन दिया है।

क्षेत्र की जनता को नई विधायक से विशेष उम्मीदें हैं। महिलाओं और युवाओं ने बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग उठाई, ताकि स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके। लोगों ने विशेष रूप से डिग्री कॉलेज की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया, क्योंकि यहां की अधिकांश छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है।

बलरामपुर को विकास से जोड़ने का दिया आश्वासन

आभार यात्रा के दौरान संगीता देवी ने जनसमर्थन के लिए जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने राजनीतिक मार्गदर्शक चिराग पासवान का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक महिला पर इतना बड़ा विश्वास जताना महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए नेतृत्व का भी धन्यवाद किया।

संगीता देवी ने आश्वासन दिया कि जैसे देश और बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं, उसी तरह बलरामपुर को भी विकास के नए आयामों से जोड़ा जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *