- Hindi News
- Business
- Four New Labour Codes Implemented In India: Fitness Test For Old Vehicles Up To 10 Times More Expensive, Royal Enfield Reveals Flying Flea S6 Electric Bike At Motovers 2025
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर बायजूस के फाउंडर बायजू रवींद्रन से जुड़ी रही। अमेरिकी कोर्ट ने उनपर 1 बिलियन डॉलर (9 हजार करोड़ रुपए) से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। डेलावेयर शहर के बैंकरप्सी कोर्ट ने ये फैसला बायजूस अल्फा और लोन देने वाली अमेरिकी कंपनी ग्लास ट्रस्ट LLC की याचिका पर सुनाया।
देश में अब नए लेबर कोड लागू हो गए हैं। इससे करोड़ों मजदूरों और कर्मचारियों को फायदा होगा। केंद्र सरकार ने 29 पुराने लेबर लॉज को मिलाकर चार नए कोड बनाए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। नए कानून से कर्मचारी को 5 की जगह सिर्फ 1 साल में भी ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा।
वहीं, पुरानी गाड़ियों का फिटनेस टेस्ट अब 10 गुना तक महंगा हो गया है। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज (MoRTH) ने देश में वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट टेस्ट की फीस बढ़ा दी है। ये बदलाव सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (फिफ्थ अमेंडमेंट) के तहत लागू कर दिए गए हैं।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार आज साप्ताहिक छुट्टी के चलते बंद है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. बायजू रवींद्रन पर ₹9 हजार करोड़ का जुर्माना:अमेरिकी कोर्ट ने धोखाधड़ी केस में सुनाया फैसला, 2021 में लिया था ₹11 हजार करोड़ का कर्ज
कर्ज में डूबी एडटेक कंपनी बायजूस के फाउंडर बायजू रवींद्रन पर अमेरिकी कोर्ट ने 1 बिलियन डॉलर (9 हजार करोड़ रुपए) से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। डेलावेयर शहर के बैंकरप्सी कोर्ट ने ये फैसला बायजूस अल्फा और लोन देने वाली अमेरिकी कंपनी ग्लास ट्रस्ट LLC की याचिका पर सुनाया।
बायजूस अल्फा एक अमेरिकी कंपनी है, जो भारतीय एडटेक बायजूस की सहायक कंपनी है। इसे 2021 में डेलावेयर (अमेरिका) में स्थापित किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य बायजूस (BYJU’s) के लिए फंडिंग जुटाना था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. पुरानी गाड़ियों का फिटनेस टेस्ट 10 गुना तक महंगा:20 साल पुरानी कार की ₹15,000 और बाइक की ₹2,000 फीस लगेगी; देखें नई दरें

पुरानी गाड़ियों का फिटनेस टेस्ट अब 10 गुना तक महंगा हो गया है। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज (MoRTH) ने देश में वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट टेस्ट की फीस बढ़ा दी है। ये बदलाव सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (फिफ्थ अमेंडमेंट) के तहत लागू कर दिए गए हैं।
नए नियम के तहत अब 20 साल पुरानी कारों का फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए 15,000 रुपए, बाइक के लिए 2,000 रुपए और हैवी कमर्शियल व्हीकल के लिए 25,000 रुपए देने पड़ेंगे। इसके अलावा, गाड़ियों के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट 10 साल में लेना होगा, जो पहले 15 पुरानी गाड़ियों के लिए अनिवार्य था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. अब 5 की जगह 1 साल में ग्रेच्युटी मिलेगी: ओवरटाइम पर दोगुना पेमेंट, हर 20 दिन काम करने पर 1 छुट्टी; जानें नए लेबर-कोड्स से क्या-क्या फायदे मिलेंगे

नए लेबर कोड्स से करोड़ों मजदूरों और कर्मचारियों को फायदा होगा। केंद्र सरकार ने 29 पुराने लेबर लॉज को मिलाकर चार नए कोड बनाए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। नए कानून से कर्मचारी को 5 की जगह सिर्फ 1 साल में भी ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा ग्रेच्युटी की लिमिट 20 लाख रुपए तक बढ़ाई गई है, जो टैक्स-फ्री रहेगी। वहीं ओवरटाइम पर दोगुना वेज मिलेगा और हर 20 दिन काम करने पर 1 दिन की पेड लीव मिलेगी। ये बदलाव वर्कर्स को बेहतर प्रोटेक्शन देंगे, लेकिन एम्प्लॉयर्स पर कंप्लायंस का बोझ भी बढ़ेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. मोटोवर्स 2025- रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली S6 रिवील:स्क्रैम्बलर स्टाइल वाली भारत में पहली इलेक्ट्रिक बाइक, फुल चार्ज में 150km किलोमीटर चलेगी

इंडियन टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरर रॉयल एनफील्ड ने गोवा में चल रहे बाइकिंग इवेंट मोटोवर्स-2025 में इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली S6 को रिवील कर दिया है। स्क्रैम्बलर स्टाइल वाली भारत में ये पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइिकल है। इसे हाल ही में इटली के मिलान में हुए ऑटोमोटिव शो EICMA-2025 में पेश किया गया था।
ये कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल मोटोवर्स-2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली C6 को पेश किया था। नई ई-बाइक C6 का ही स्क्रैम्बलर वर्जन है, जिसे रेट्रो लुक के साथ ऑफ-रोड राइडिंग के लिए तैयार किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. इस हफ्ते सोने-चांदी में रही गिरावट:सोना ₹1,648 गिरकर ₹1.23 लाख पर आया, चांदी ₹8,238 कम होकर ₹1.51 लाख किलो बिक रही

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार पिछले शनिवार यानी 15 नवंबर को सोना 1,24,794 रुपए पर था, जो अब (22 नवंबर) को 1,23,146 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,648 रुपए कम हुई है।
वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 1,59,367 रुपए पर थी, जो अब 1,51,129 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 8,238 रुपए घट है। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
6. रिलायंस और एयरटेल इस हफ्ते बाजार के टॉप गेनर रहे:वैल्यू ₹73,000 करोड़ बढ़ी, 10 सबसे बड़ी कंपनियों में 7 की वैल्यू ₹1.28 लाख करोड़ बढ़ी

मार्केट वैल्यूएशन के हिसाब से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू इस हफ्ते के कारोबार में ₹1,28,281.52 करोड़ (₹1.28 लाख करोड़) बढ़ी है। इस दौरान देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री की वैल्यू सबसे ज्यादा 36,673 करोड़ रुपए बढ़कर ₹20.92 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।
इस दौरान टेलीकॉम कंपनी एयरटेल का वैल्यूएशन भी 36,579 करोड़ रुपए बढ़कर ₹12.33 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। बीते हफ्ते एयरटेल का मार्केट कैप ₹55,653 करोड़ बढ़कर ₹11.97 लाख करोड़ पर पहुंचा था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


