- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (20 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

20 नवंबर, गुरुवार को मेष राशि वालों के रुके काम पूरे हो सकते हैं। सिंह राशि वालों को पुरानी कोशिशों को अच्छा फायदा मिलेगा। कन्या राशि वालों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी या सीखने के मौके मिलेंगे।
तुला राशि वालों को कठिन प्रोजेक्ट से बाहर निकलने का मौका मिल सकता है। मानसिक दबाव भी कम होगा। वृश्चिक राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। धनु राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में सहयोगी से महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
| मेष – फ़ोर ऑफ़ स्वॉर्ड्स |
आज शांति, विराम और मानसिक संतुलन का दिन रहेगा। परिवार में वातावरण शांत रहेगा पर हल्की थकान के कारण आप घर के कामों से दूरी बनाना चाहेंगे। बुजुर्ग आपकी धीमी ऊर्जा को पहचान कर आराम की सलाह देंगे। गृहिणी के लिए हल्के कामों का दिन है, बड़े निर्णय टालना बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी पर नए खर्चों से दूरी रखें। घर में सामान्य दिनचर्या चलेगी और मन को विश्राम देने वाला माहौल बना रहेगा।
करियर – कार्यस्थल पर काम का दबाव कम रहेगा। रुके हुए कार्य को मन से पूरा कर सकेंगे। नई योजनाओं पर तुरंत कदम न उठाएं। नौकरी में बदलाव को लेकर मन में अनिश्चितता रह सकती है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को दुबारा जांचने की जरूरत है। आज प्लानिंग और पुराने डेटा को व्यवस्थित करने का समय है। लव – साथी के साथ बातचीत हल्की और संतुलित रहेगी। किसी पुराने भावनात्मक मुद्दे पर धीरे धीरे स्पष्टता मिलेगी। पुराने संपर्क से मन में याद या हल्की उलझन उभर सकती है। रिश्तों में दूरी के साथ साथ बातचीत का अभाव भी महसूस हो सकता है, लेकिन यह अस्थायी होगा। हेल्थ – सिर में हल्का दर्द हो सकता है। पैरों में कमजोरी और शरीर में सुस्ती बढ़ सकती है। मानसिक रूप से भी शांति की जरूरत होगी। प्राणायाम, हल्का स्ट्रेच और पानी की मात्रा बढ़ाने से राहत मिलेगी। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4
| वृष – टेन ऑफ़ स्वोर्ड्स |
आज थकावट, उलझन और मानसिक बोझ जैसा महसूस होगा। घर में किसी पुराने मुद्दे को लेकर हल्का तनाव उठ सकता है, पर आप धैर्य रखकर स्थिति को संभाल पाएंगे। गृहिणी को अचानक कामों का दबाव बढ़ेगा, जिससे मन खराब हो सकता है। आर्थिक मामलों में रुकावटें दिखेंगी और किसी योजना को रोकना पड़ सकता है। परिवार में किसी यात्रा, मीटिंग या छोटी प्लानिंग को टालना पड़ सकता है। शाम तक मन हल्का होगा और तनाव कम होने लगेगा।
करियर – ऑफिस का काम बोझिल लगेगा। टीम में भ्रम, गलत संचार और अचानक बदलाव से असहजता रहेगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट में गलती पकड़ में आने से आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। बॉस आज सख्त रवैया रख सकते हैं, इसलिए संयम और स्पष्ट शब्दों का प्रयोग मदद करेगा। बेरोजगार लोगों को किसी अस्वीकृति या देरी का सामना करना पड़ सकता है। लव – साथी आपकी चुप्पी को नकारात्मक समझ सकता है, इसलिए संवाद बेहद आवश्यक रहेगा। कुछ लोगों को पुराने विवाद की तकलीफ फिर याद आ सकती है। अविवाहित लोगों को किसी बातचीत का अचानक बंद हो जाना परेशान कर सकता है। विवाहित लोगों को रिश्ते में भरोसे को पुन: मजबूत करने की आवश्यकता रहेगी। हेल्थ – नींद की कमी या लगातार भागदौड़ ने ऊर्जा कम कर दी है। कुछ लोगों को ब्लड प्रेशर में हल्का उतार चढ़ाव महसूस होगा। स्क्रीन देखने का समय कम रखें। पानी, आराम और हल्का भोजन मदद करेगा। शाम को हल्की सैर या शांत संगीत आपको राहत देगा। लकी कलर – ब्लू, लकी नंबर – 2
| मिथुन – फाइव ऑफ़ पेन्टाकल्स |
आज आप खुद को अकेला या उपेक्षित महसूस करेंगे। बुजुर्गों की जरूरतों पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा, क्योंकि वे भावनात्मक सहारे की उम्मीद करेंगे। बच्चों के मूड में उतार चढ़ाव रहेगा, जिससे घर में हल्की खामोशी का माहौल बन सकता है। गृहिणी को घरेलू कामों का भार ज्यादा लगेगा और कुछ लोग आर्थिक तनाव के कारण निर्णय टालेंगे। परिवार में किसी खर्च को लेकर चर्चा हो सकती है।
करियर – ऑफिस में किसी संसाधन की कमी या टीम के सहयोग न मिलने से काम अटक सकता है। पुराने प्रोजेक्ट में दिए गए प्रयासों का परिणाम देर से मिलेगा। बॉस तक आपकी मेहनत सही तरह नहीं पहुँच पाएगी, इसलिए स्पष्ट संवाद जरूरी है। बेरोजगार लोगों को अस्वीकृति या चुप्पी का सामना करना पड़ सकता है, पर यह स्थिति स्थायी नहीं है। लव – रिश्तों में दूरी और भावनात्मक ठंडापन महसूस होगा। साथी आपकी थकान को उदासीनता समझ सकता है, इसलिए छोटे शब्दों में ही सही, संवाद आवश्यक है। अविवाहित लोगों को किसी बातचीत का अचानक रुक जाना खल सकता है। दिल खोलकर बात करना अभी मुश्किल लगेगा, पर शाम के बाद ऊर्जा थोड़ी सहज हो सकती है। हेल्थ – शरीर में थकान, भारीपन और ऊर्जा की कमी महसूस होगी। कुछ लोगों को लो एनर्जी, चक्कर या ब्लड प्रेशर में हल्की गड़बड़ी परेशान कर सकती है। पानी और आराम की मात्रा बढ़ाएं। स्क्रीन देखने का समय कम करें और भीड़ भाड़ से दूरी रखें। लकी कलर – ग्रीन, लकी नंबर – 5
| कर्क – फाइव ऑफ़ वाण्ड्स |
आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। बुजुर्ग किसी बात पर सख्त टिप्पणी कर सकते हैं और बच्चे जिद या उछल कूद से माहौल में हलचल बढ़ाएंगे। गृहिणी को कामों का बोझ और घर के सदस्यों के अलग अलग मूड के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल लगेगा। पैसे और काम से जुड़ी बातों पर विचार विमर्श होगा। ऑफिस में विचारों की टक्कर, टीम के भीतर असहमति और काम की दिशा को लेकर उलझन बढ़ सकती है। बॉस की अपेक्षाएं ऊंची रहेंगी।
करियर – ऑफिस में विचारों की टक्कर, टीम के भीतर असहमति और काम की दिशा को लेकर उलझन बढ़ सकती है। प्रोजेक्ट की योजना पर किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है, जिससे गति धीमी होगी। बॉस की अपेक्षाएं ऊँची रहेंगी, पर माहौल देर शाम तक संभलने लगेगा। लव – संबंधों में रूखापन या छोटी छोटी बातों पर अनावश्यक बहस हो सकती है। साथी के अलग विचार या व्यवहार से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए शब्दों का चयन सोच समझकर करें। अविवाहित लोगों को किसी बातचीत के बीच रुकावट या गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। मित्र भी किसी मुद्दे में अलग राय रखते हुए हल्की नाराजगी दिखा सकते हैं। हेल्थ – मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन और थकान अधिक महसूस होगी। शरीर में ऊर्जा बिखरी सी लगेगी और ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है। नींद कम आने या बार बार टूटने की संभावना है। पानी और पौष्टिक भोजन लें। थोड़ी देर टहलना राहत देगा। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6
| सिंह – नाइन ऑफ़ कप्स |
आज अपनापन भरा माहौल रहेगा। बच्चे आपकी किसी बात से उत्साहित होकर दिन में उमंग भर देंगे। गृहिणी को कामों में सहजता मिलेगी और परिवार के लोग सहयोग देंगे। आर्थिक स्थिति में गति दिखेगी और रुका हुआ कोई छोटा काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पारिवारिक इच्छा के पूरे होने जैसी स्थिति भी बन सकती है। घर में मीठी बातचीत, शांत ऊर्जा और हल्की फुल्की खुशी का अनुभव होगा।
करियर – ऑफिस में आपकी मेहनत का सम्मान होगा और किसी पुराने प्रयास का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कोई छोटा लक्ष्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। बॉस आपकी स्थिरता और शांति की प्रशंसा कर सकते हैं। किसी सहकर्मी से सहयोग मिलने की भी संभावना है। लव – संबंधों में मिठास और भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। साथी आपकी बातों को सहजता से समझेंगे और दिन में अच्छी बातचीत होगी। किसी पुरानी गलतफहमी का हल भी मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए किसी नई मुलाकात या सकारात्मक संकेत की संभावना है। प्रेम में बिना तनाव के जुड़ाव महसूस होगा। हेल्थ – पाचन सुधरेगा, ऊर्जा संतुलित रहेगी और शरीर अधिक थका हुआ नहीं लगेगा। त्वचा या हल्की एलर्जी वाले लोग सावधानी रखें। पानी और फल पर्याप्त मात्रा में लें। योग या हल्की स्ट्रेचिंग मन को और शांत रखेगी। समग्र रूप से शरीर और मन आरामदायक संतुलन में रहेंगे। लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3
| कन्या – पेज ऑफ़ पेंटाकल्स |
आज का दिन सीख, प्रयास और परिवार में संतुलन का है। बच्चे पढ़ाई या किसी नई गतिविधि में आपकी प्रेरणा से आगे बढ़ सकते हैं। गृहिणी को घर के कामों में थोड़ा अतिरिक्त समय देना पड़ेगा, लेकिन माहौल शांत रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है, कोई छोटा खर्च अचानक आ सकता है। परिवार में कार्य विभाजन को लेकर हल्की बातचीत होगी, पर माहौल सकारात्मक ही रहेगा।
करियर – ऑफिस में नई जिम्मेदारी या किसी नये काम की शुरुआत हो सकती है। सीखने और सुधारने के अवसर बढ़ेंगे। किसी सीनियर से छोटा मार्गदर्शन मिल सकता है जो आगे काम आएगा। कार्य की गति सामान्य रहेगी पर ध्यान केंद्रित करने से अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी दस्तावेज़ या महत्वपूर्ण कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जाँच करें। लव – संबंधों में छोटी छोटी बातों पर सोच स्पष्ट होगी। साथी के साथ कोई यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। अविवाहित लोगों को किसी समझदार और गंभीर स्वभाव के व्यक्ति से बातचीत का अवसर मिलेगा। संबंध में छोटी दूरी या कम बातचीत महसूस हो सकती है, पर भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी। हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर विटामिन की कमी या हल्की थकान जैसी स्थिति उभर सकती है। पैरों में हल्का दर्द या शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। पानी और संतुलित भोजन पर ध्यान देना आवश्यक है। जो लोग स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं उन्हें आँखों में हल्की जलन महसूस हो सकती है। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7
| तुला – सिक्स ऑफ़ स्वोर्ड्स |
आज का दिन मानसिक बोझ हल्का करने और परिवार में शांति का है। घर का माहौल धीरे धीरे सौम्य होगा और बुजुर्गों की किसी सलाह से स्थिति बेहतर बनेगी। गृहिणी को घर के प्रबंध में राहत महसूस होगी, क्योंकि कुछ काम सरल होंगे। आर्थिक मामलों में पिछली उलझनें कम होंगी और कोई आवश्यक खर्च नियंत्रित रहेगा। यात्राओं या घर बदलाव से जुड़े विचार भी उभर सकते हैं।
करियर – काम में मानसिक दबाव कम होगा और परिस्थितियां आसान महसूस होंगी। किसी कठिन प्रोजेक्ट से बाहर निकलने का अवसर मिल सकता है। सहकर्मियों से व्यवहार बेहतर होगा और टीमवर्क आसानी से पूरा होगा। किसी नये विचार पर शांत मन से काम करने का समय है। ऑफिस राजनीति से दूरी बनाए रखने में ही लाभ मिलेगा। लव – संबंधों में शांति लौटेगी और भावनात्मक दूरी कम होगी। जो लोग हाल ही में तनाव में थे, उन्हें राहत महसूस होगी। साथी के साथ बातचीत स्पष्ट होगी और गलतफहमियां धीरे धीरे दूर होंगी। अविवाहित लोगों को किसी शांत स्वभाव वाले व्यक्ति से नई बातचीत शुरू हो सकती है। रिश्तों में संवेदनशीलता और समझ बढ़ेगी। हेल्थ – मानसिक तनाव कम होगा और नींद में सुधार आएगा। सिरदर्द या माइग्रेन से राहत मिल सकती है। भूख कम होने जैसी स्थिति हो सकती है, इसलिए भोजन नियमित रखें। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को कमर या गर्दन में हल्का दर्द हो सकता है। हल्की सैर और पानी का सेवन लाभ देगा। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 6
| वृश्चिक – ऐस ऑफ़ पेंटाकल्स |
आज का दिन नए अवसर, आर्थिक स्थिरता और परिवार में नई सकारात्मक ऊर्जा लाता है। घर में किसी काम की शुरुआत हो सकती है, जिससे माहौल उत्साहित रहेगा। बच्चे पढ़ाई या किसी रचनात्मक गतिविधि में प्रगति दिखाएंगे। गृहिणी को आर्थिक मामलों में राहत का अनुभव होगा। कोई रुका हुआ लाभ मिलने की संभावना है। नए काम, योजनाएं या घर से जुड़ी किसी खरीद पर विचार बन सकता है।
करियर – काम में नया अवसर मिल सकता है और किसी वरिष्ठ का समर्थन आपको आगे बढ़ाएगा। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपकी जिम्मेदारी बन सकता है, जिससे आपके कौशल दिखाई देंगे। बदलाव की सोच रखने वालों को अच्छा मार्ग मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिलने के संकेत हैं। लव – संबंधों में स्थिरता आएगी और साथी के साथ भविष्य को लेकर सकारात्मक बातचीत होगी। अविवाहित लोगों के लिए कोई नया और स्थिर स्वभाव वाला व्यक्ति जीवन में प्रवेश कर सकता है। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। आपसी समर्थन और समझ बेहतर होगी। नया संबंध शुरू करने वालों को स्वीकृति मिल सकती है। हेल्थ – एसिडिटी या भारीपन महसूस हो सकती है, इसलिए भोजन हल्का रखें। नींद पहले की तुलना में बेहतर रहेगी। त्वचा में हल्की सूखापन या खुजली जैसी दिक्कत हो सकती है। पानी का सेवन और छोटे अंतराल पर आराम महत्वपूर्ण रहेगा। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1
| धनु – सिक्स ऑफ़ पेंटाकल्स |
आज का दिन सहयोग, संतुलन और परस्पर सहायता का है। परिवार में किसी जरूरतमंद सदस्य की मदद करने का अवसर आएगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। घर में आर्थिक संतुलन बेहतर महसूस होगा और गृहिणी को किसी घरेलू काम में राहत मिल सकती है। किसी लेन देन से लाभ या वापस मिला हुआ धन खुशी देगा। परिवार में विचार विमर्श सौहार्दपूर्ण रहेगा। छोटी मोटी उलझनें आएंगी, पर समाधान भी जल्दी मिलेगा।
करियर – कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। प्रोजेक्ट में टीमवर्क आपकी स्थिति मजबूत करेगा। अधिकारी आपके सहज व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। धन से जुड़े कार्यों में सुधार होगा। व्यापार में साझेदारी से छोटा लाभ संभव है। किसी पुराने ग्राहक से काम मिलने का संकेत है। नई जिम्मेदारी आपको लंबे समय का लाभ दे सकती है। लव – रिश्तों में संतुलन बनेगा और आपसी सहयोग बढ़ेगा। साथी आपको भावनात्मक समर्थन देगा। प्रेम में छोटी सी नाराजगी को बातचीत से सुलझा पाएंगे। अविवाहित लोगों को किसी परिचित के माध्यम से अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना है। संबंधों में देने और लेने का उचित सामंजस्य बनते ही निकटता बढ़ेगी। हेल्थ – घुटनों या टांगों में दबाव महसूस हो सकता है। खानपान नियंत्रित रखने से पेट हल्का रहेगा। सिर में हल्की भारीपन या तनाव हो सकता है। पानी की कमी से कमजोरी न हो, इसका ध्यान रखें। दिनचर्या संतुलित रहे तो स्वास्थ्य स्थिर महसूस होगा। लकी कलर – डीप ब्राउन, लकी नंबर – 7
| मकर – द वर्ल्ड |
आज का दिन पूर्णता, स्थिरता और संतुष्टि देने वाला रहेगा। परिवार में किसी कार्य का सफल समापन खुशी लाएगा। घर में शांति और तालमेल महसूस होगा, और गृहिणी को भी अपने कार्यों में राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत और नियंत्रित रहेगी। किसी रुके हुए पारिवारिक कार्य का समाधान मिलेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात या छोटी सी दावत का योग बन सकता है।
करियर – कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट का सफल अंत होगा। अधिकारी आपके कार्य पर भरोसा जताएंगे। पदोन्नति की संभावना है। नए अवसर दूर से मिल सकते हैं। यात्रा संबंधी काम लाभ देगा। लव – रिश्तों में पूर्णता और सहजता बनी रहेगी। साथी आपको भावनात्मक सुरक्षा देगा। किसी पुरानी गलतफहमी का अंत होगा। वैवाहिक जीवन में सहयोग बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को परिपक्व और स्थिर स्वभाव वाला प्रस्ताव मिल सकता है। संबंध में यात्रा या आउटिंग से और नजदीकी आएगी। हेल्थ – गर्दन के पिछले हिस्से में हल्का खिंचाव संभव है। आँखों में सूखापन या जलन महसूस हो सकती है। नींद हल्की परेशान हो सकती है। मानसिक रूप से संतुलन अच्छा रहेगा। पानी और हल्की कसरत बहुत सहायक रहेंगे। लकी कलर – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 8
| कुंभ – फोर ऑफ़ पेंटाकल्स |
आज का दिन संचय, सावधानी और स्थिरता से जुड़ा रहेगा। परिवार में खर्च को लेकर हल्की चर्चा हो सकती है, पर निर्णय व्यावहारिक रहेगा। बुजुर्ग आपको बचत बढ़ाने की सलाह देंगे। घर में शांति रहेगी, पर कोई सदस्य अपनी भावनाएं कम साझा करेगा। गृहिणी घरेलू बजट को व्यवस्थित रखने में समय देगी। आर्थिक स्थिति सुरक्षित रहेगी, पर किसी नए खर्च को लेकर झिझक बनी रहेगी।
करियर – किसी प्रोजेक्ट पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। अधिकारी आपके दृष्टिकोण की तारीफ भी कर सकते हैं। नई नौकरी के अवसर पर अभी सोच विचार जरूरी है। किसी दस्तावेज़ या परमिशन में देरी संभव है। लव – रिश्तों में भावनाएं खुलकर न कह पाने की स्थिति रहेगी। साथी आपको थोड़ा दूर महसूस कर सकता है। संवाद बढ़ाने की आवश्यकता है। अविवाहित लोगों को पसंद का व्यक्ति आसानी से मिल सकता है, पर पहल के लिए हिम्मत जुटानी पड़ेगी। भावनात्मक सुरक्षा की चाह संबंधों को प्रभावित कर सकती है। हेल्थ – शुगर लेवल या ब्लड प्रेशर वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। पेट में हल्की गैस या पेट फूलना परेशान कर सकता है। मानसिक रूप से भी विचारों का दबाव महसूस होगा। हल्का स्ट्रेचिंग और नियंत्रित आहार लाभ देगा। लकी कलर – डार्क ग्रीन, लकी नंबर – 5
| मीन – क्वीन ऑफ़ पेंटाकल्स |
आज का दिन पारिवारिक स्थिरता, आर्थिक सुरक्षा और सहजता लाएगा। बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। गृहिणी को घरेलू प्रबंध में संतुलन मिलेगा। किसी पुराने खर्च या निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। परिवार में सहयोग और तालमेल बना रहेगा। छोटे छोटे उत्सव या पारिवारिक कार्यक्रम सुखद अनुभव देंगे। घर में सुरक्षा और शांति महसूस होगी। वित्तीय मामलों में सतर्क निर्णय लाभकारी रहेंगे।
करियर – काम में स्थिरता बनी रहेगी और पुराने प्रयास का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। अधिकारी आपके व्यावहारिक दृष्टिकोण को सराहेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी धीरे धीरे सफलता दिला सकती है। टीम में सहयोग बढ़ेगा। दस्तावेज या निवेश से जुड़े काम समय पर पूरे होंगे। लव – संबंधों में सुरक्षा और सहजता महसूस होगी। साथी भावनात्मक रूप से संतुलित रहेंगे। अविवाहित लोगों को स्थिर स्वभाव वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रिश्ता अधिक सुदृढ़ और भरोसेमंद बन सकता है। दिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए उपयुक्त रहेगा। हेल्थ – शरीर में हल्की थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। नींद अच्छी रहेगी। जो लोग तनाव या चिंता में रहते हैं उन्हें थोड़ी राहत मिल सकती है। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। हल्की सैर और संतुलित भोजन स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करेगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 7
