- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (19 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

19 नवंबर, बुधवार को मेष राशि वालों को प्रमोशन या नई नौकरी से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। वृष राशि वालों के ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। तुला राशि वालों के कामकाज और जिम्मेदारियों में अचानक बदलाव हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
| मेष – थ्री ऑफ़ पेंटाकल्स |
आज का दिन योजनाओं, सहयोग और कौशल का है। परिवार में किसी काम को मिलकर पूरा करने का माहौल बनेगा। बच्चों की किसी प्रतियोगिता में प्रगति से खुशी मिलेगी। घर में मरम्मत, सुधार या किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी लेकिन कुछ आवश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। किसी पारिवारिक कार्य या आयोजन की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। भाई बहनों के साथ हुए विवाद भी समाप्त होने की संभावना है।
करियर – सहकर्मियों के साथ तालमेल मजबूत रहेगा और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य की सफलता का आधार बनेंगी। कौशल बढ़ाने वाले कोर्स या प्रशिक्षण से अच्छा परिणाम मिलेगा। इंटरव्यू, पदोन्नति और नई नौकरी से जुड़े अवसर भी सक्रिय होंगे। आपकी मेहनत और अनुशासन वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे।
लव – रिश्तों में परिपक्वता और समझदारी बढ़ेगी। विवाहित एक दूसरे के साथ मिलकर यात्रा की योजना बनाएँगे। अविवाहित के लिए परिवार की सहमति से रिश्ता आगे बढ़ने की उम्मीद है। लंबी दूरी के रिश्ते में संचार बेहतर होगा और साथी आपके प्रयासों की सराहना करेगा। विश्वास, सहयोग और स्थिरता बढ़ेगी।
हेल्थ – लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को मुद्रा सुधारने की आवश्यकता है। मौसमी संक्रमण या हल्की एलर्जी से सावधान रहना होगा। संतुलित खानपान और नियमित स्ट्रेचिंग आपकी ऊर्जा बढ़ाएगी।
लकी रंग – सी ग्रीन, लकी नंबर – 4
| वृष – किंग ऑफ वांड्स |
आज का दिन सक्रिय, योजनाबद्ध और परिवार केन्द्रित रह सकता है। बच्चों की पढ़ाई या किसी प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधि से संबंधित चर्चा महत्वपूर्ण रहेगी। घर में योजनाओं को लागू करने को लेकर विचार विमर्श बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति में स्थिरता और किसी लंबित भुगतान के निपटारे की संभावना बनेगी। किसी महिला सदस्य की राय आज अत्यंत प्रभावी रहेगी। परिवार में पुराने मुद्दों पर स्पष्टता आएगी। निर्णयों और सक्रिय भागीदारी वाला दिन हो सकता है।
करियर – काम में नेतृत्व, योजना और तेज निर्णय की अपेक्षा रहेगी। सरकारी विभाग या कॉर्पोरेट सेक्टर में इंटरव्यू संबंधी संदेश मिल सकता है। पदोन्नति सूची में आपका नाम विचाराधीन आ सकता है। ट्रांसफर या नई शाखा में पदस्थापन की संभावना रहेगी। प्रेजेंटेशन या रिपोर्ट सबमिशन में सावधानी आवश्यक रहेगी।
लव – जीवनसाथी आपकी किसी सख्त बात को गलत समझ सकते हैं, इसलिए संवाद को शांत रखें। सिंगल लोगों को किसी जिम्मेदार एवं प्रभावी व्यक्तित्व से सहज आकर्षण महसूस हो सकता है। भावनात्मक जरूरतों को व्यक्त करने का उपयुक्त समय रहेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ सकता है।
हेल्थ – अत्यधिक गर्म भोजन या मसालेदार चीजें पेट में जलन कर सकती हैं। आँखों में सूखापन परेशान कर सकता है। जल संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। सुबह की हल्की कसरत और स्ट्रेचिंग लाभकारी रहेगी।
लकी रंग – वार्म कोरल, लकी नंबर – 1
| मिथुन – क्वीन ऑफ़ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन साफ़ सोच, स्पष्ट व्यवहार और सटीक निर्णयों वाला रहेगा। घर में बड़ों की सलाह उपयोगी बनेगी और बच्चे पढ़ाई या किसी रचनात्मक गतिविधि में मन लगाएँगे। गृहिणियां दिनभर कामों को संतुलित ढंग से संभालते हुए घर की ऊर्जा व्यवस्थित रखेंगी। परिवार में किसी मुद्दे पर शांत बातचीत से माहौल नरम बनेगा। धन और व्यापार मामलों में सूझ बूझ से कदम लेने पर छोटा लाभ संभव है। किसी रिश्तेदार के आने से हल्की चहल पहल बढ़ सकती है।
करियर – ऑफिस में आपकी व्यावहारिक सोच किसी पेचीदा काम को सरल बनाएगी। टीम मीटिंग में आपके तार्किक पॉइंट प्रभाव डालेंगे। किसी नई नीति, कागजी कार्य या दस्तावेज़ जाँच में आपकी सतर्कता उपयोगी साबित होगी। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन देने वालों को अपने शब्दों में स्पष्टता रखनी होगी। दिन तेज मानसिक ऊर्जा और निर्णय क्षमता से भरा रहेगा।
लव – पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मन में दबा भाव साफ शब्दों में व्यक्त करना आवश्यक होगा। अनावश्यक शंका या ज्यादा सोचने से बचें। अविवाहित लोग किसी गंभीर स्वभाव वाले व्यक्ति से बात शुरू कर सकते हैं। रिश्ते में दूरी महसूस हो रही हो, तो शांत बातचीत से स्पष्टता मिलेगी। पुराने प्रेमियों से दुबारा मिलने का मौका भी मिल सकता है।
हेल्थ – ज्यादा सोचने से सिर भारी लग सकता है। पानी अधिक पीएँ और नींद पर विशेष ध्यान दें। काम के बीच छोटे छोटे ब्रेक लेकर दिमाग को आराम देना आवश्यक है। ब्लड प्रेशर का ध्यान रखना चाहिए। किसी पुरानी रिपोर्ट की पुन: जाँच कराने का विचार भी लाभकारी रहेगा।
लकी रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 2
| कर्क – द एम्परर |
घर में आज व्यवस्था, अनुशासन और योजनाबद्ध माहौल अधिक दिखाई देगा। बड़े सदस्यों की सलाह किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सहायक बनेगी। परिवार में किसी संपत्ति के विभाजन पर चर्चा होगी। आर्थिक स्थिति को स्थिर रखने हेतु खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा। परिवार में किसी परम्परागत आयोजन या छोटी बैठक की तैयारी संभव है। किसी सदस्य के व्यवहार में दूरी की भावना भी उभर सकती है, परंतु संवाद से स्थिति सुधर सकती है।
करियर – कार्यस्थल पर अपनी स्थिति मजबूत रखने के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। स्थान परिवर्तन या विभागीय बदलाव की संभावना उभर सकती है। सरकारी या संगठित क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी पुराने प्रस्ताव पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए सहयोगियों पर निर्भरता कम करनी होगी।
लव – रिश्तों में आज व्यावहारिक सोच अधिक प्रभावी रहेगी। साथी के व्यवहार में दूरी जैसी स्थितियां उभर सकती हैं। पुराने मुद्दों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों को किसी गंभीर स्वभाव वाले व्यक्ति से अचानक बातचीत का अवसर मिल सकता है। विवाहित लोगों को परिवार और निजी समय के बीच संतुलन बनाना पड़ेगा।
हेल्थ – हड्डियों, गर्दन, कमर और जोड़ों में खिंचाव जैसी समस्याएँ उभर सकती हैं। पाचन धीमा रह सकता है, इसलिए भारी भोजन से बचें। मानसिक रूप से व्यवस्था बनाए रखने का दबाव तनाव बढ़ा सकता है। पानी का सेवन बढ़ाने और हल्की सैर करने से राहत मिलेगी।
लकी रंग – ब्लू, लकी नंबर – 3
| सिंह – द हैंग्ड मैन |
घर में आज प्रतीक्षा, ठहराव और विचारों का दबाव अधिक महसूस हो सकता है। किसी सदस्य के व्यवहार में अचानक बदलाव परिवार का वातावरण शांत मगर भारी बना सकता है। बड़े बुजुर्गों की सेहत या उनके सुझावों पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी पर किसी योजना में रुकावट आ सकती है। किसी पुराने विवाद के समाधान हेतु नया दृष्टिकोण अपनाना पड़ेगा। घरेलू कार्यों की तैयारियों में भी गति धीमी रह सकती है।
करियर – कार्यस्थल पर आज कुछ निर्णय टल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रखने वाले लोगों को प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। पदोन्नति या विभागीय बदलाव से जुड़े संकेत थोड़ी देरी से मिलेंगे। किसी वरिष्ठ से राय न मिलने पर असमंजस बढ़ सकता है। विदेशी या बड़े संस्थानों में कार्यरत लोगों को किसी दस्तावेज़ की पुष्टि में विलंब झेलना पड़ सकता है।
लव – संबंधों में आज दूरी, चुप्पी या उलझन की स्थितियां उभर सकती हैं। साथी किसी बात को लेकर स्पष्ट रूप से चर्चा नहीं करना चाहेंगे। अविवाहित लोगों को पसंद के व्यक्ति से संवाद में देरी या असंतुलन महसूस हो सकता है। संबंधों में त्याग और समझदारी की आवश्यकता है। विवाहित लोगों को पारिवारिक दबावों के बीच निजी भावनाओं को संभालना पड़ेगा।
हेल्थ – लंबे समय तक एक मुद्रा में बैठने से दर्द संभव है। नींद में व्यवधान या देर से सोने की आदत थकान ला सकती है। मानसिक रूप से ठहराव का दबाव बेचैनी बढ़ा सकता है। हल्की स्ट्रेचिंग, गर्म पानी और समय पर भोजन से राहत मिलेगी।
लकी रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 6
| कन्या – नाइन ऑफ स्वोर्ड्स |
घर में आज बेचैनी, चिंता और मानसिक दबाव का वातावरण प्रभाव डाल सकता है। किसी परिवारजन की बात दिल पर लग सकती है, जिससे माहौल थोड़ी देर के लिए भारी हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई या उनकी किसी आदत को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर है पर किसी अप्रत्याशित खर्च का दबाव मानसिक थकान ला सकता है। किसी घरेलू विषय पर मतभेद उभर सकते हैं, पर शांत रवैया समाधान देगा।
करियर – किसी प्रोजेक्ट की समय सीमा को पूरा करने की दबावपूर्ण स्थिति मन को विचलित कर सकती है। साक्षात्कार या नई नौकरी की तैयारी करने वालों को आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। वरिष्ठों से संवाद में गलतफहमी की संभावना है। फाइल, रिपोर्ट या दस्तावेज़ में छोटी त्रुटि चिंता पैदा कर सकती है। आज कार्य की गति धीमी रहेगी, पर निरंतरता बनाए रखना आवश्यक है।
लव – रिश्तों में आज चिंता, शक या अनकही बातों का दबाव बढ़ सकता है। साथी की प्रतिक्रिया अस्पष्ट लगेगी, जिससे असुरक्षा महसूस हो सकती है। पुराने संदेश, यादें या गलतफहमियां फिर से मन में उभर सकती हैं। अविवाहित लोगों को किसी प्रिय व्यक्ति के व्यवहार से निराशा हो सकती है। विवाहित लोगों में किसी निर्णय को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
हेल्थ – कंधों और पीठ के ऊपरी हिस्से में खींचाव और दर्द उभर सकता है। मानसिक घबराहट से हृदय की धड़कन तेज महसूस हो सकती है। नसों में हल्का कंपन या बेचैनी भी संभव है। पानी, विश्राम और हल्की साँस संबंधी तकनीकों से राहत मिलेगी।
लकी रंग – पिंक, लकी नंबर – 3
| तुला – द टॉवर |
आज का दिन अचानक बदलावों, अप्रत्याशित घटनाओं और मानसिक हलचल से भरा रह सकता है। घर में किसी निर्णय को लेकर तनाव बन सकता है और परिवारजन के बीच असहमतियां उभर सकती हैं। बड़े बुजुर्ग किसी पुराने मुद्दे पर सख्त राय दे सकते हैं, जिससे स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है। आर्थिक रूप से किसी योजना में रुकावट या अचानक खर्च दबाव ला सकता है। व्यापार में किसी साझेदारी या लेन देन में झटका संभव है। किसी आयोजन की तैयारी अचानक बदल सकती है।
करियर – कार्यस्थल पर अचानक परिवर्तन, विभागीय बदलाव या जिम्मेदारियों में परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। किसी परियोजना की दिशा अचानक बदल सकती है। वरिष्ठों से विचारों में टकराव संभव है। नौकरी खोज रहे लोगों को अप्रत्याशित अवसर या निराशा दोनों मिल सकते हैं। पदोन्नति की उम्मीद में देरी हो सकती है। तकनीकी त्रुटि या समस्या तनाव दे सकती है।
लव – रिश्तों में अचानक बहस, गलतफहमी या दूरी बनने की संभावना है। साथी का व्यवहार अनिश्चित लग सकता है। पुराने विवाद फिर सामने आ सकते हैं। अविवाहित लोगों को किसी व्यक्ति से अचानक निराशा या अप्रत्याशित आकर्षण महसूस हो सकता है। विवाह में निर्णय लेने की स्थिति में धैर्य आवश्यक है।
हेल्थ – ब्लड प्रेशर में उतार चढ़ाव संभव है। पेट में ऐंठन, अम्लता या तेज जलन महसूस हो सकती है। मांसपेशियों में अचानक खिंचाव समस्या बन सकता है। शरीर को आराम की सख्त आवश्यकता है। हल्का भोजन, पर्याप्त पानी और कुछ समय आराम से स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।
लकी रंग – खाकी, लकी नंबर – 7
| वृश्चिक – टेन ऑफ वांड्स |
आज का दिन जिम्मेदारियों, मानसिक बोझ और घरेलू दबावों से भरा रह सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय का भार आपके कंधों पर आ सकता है। बड़े बुजुर्गों की देखभाल या उनके किसी कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से किसी अधूरे कार्य या पुराने भुगतान से तनाव संभव है। व्यापार में काम की मात्रा अधिक रहेगी, पर गति धीमी महसूस होगी। किसी आयोजन या घरेलू योजना में रुकावट भी आ सकती है।
करियर – कार्यक्षेत्र में कार्यभार अचानक बढ़ सकता है। किसी परियोजना की समय सीमा आपकी चिंता बढ़ा सकती है। वरिष्ठ नई जिम्मेदारियां दे सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रखने वालों को अभी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। पदोन्नति से जुड़े संकेत अभी अस्पष्ट रहेंगे। रिपोर्ट, दस्तावेज़ या प्रेजेंटेशन को बार बार सुधारना पड़ सकता है।
लव – रिश्तों में मानसिक बोझ, अपेक्षाओं का दबाव और भावनात्मक दूरी की स्थिति बन सकती है। साथी किसी बात को लेकर आपके व्यवहार में थकान महसूस कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को पसंद के व्यक्ति के प्रति झिझक या संकोच बढ़ सकता है।
हेल्थ – नींद कम होने से थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। ज्यादा तनाव से सिर में हल्का दर्द संभव है। मानसिक बेचैनी या तेज धड़कन का अनुभव भी हो सकता है। पानी, हल्का भोजन और कुछ समय आराम स्वास्थ्य संतुलन वापस लाएगा।
लकी रंग – रेड, लकी नंबर – 9
| धनु – फाइव ऑफ कप्स |
आज का दिन भावनात्मक उतार चढ़ाव और भीतर दबे विचारों से प्रभावित हो सकता है। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा होने से हल्की दूरी या मौन का वातावरण बन सकता है। बड़े बुजुर्ग किसी निर्णय पर कठोर सलाह दे सकते हैं, जिससे मन भारी हो सकता है। आर्थिक रूप से किसी पुरानी गलती या अधूरे भुगतान की याद तनाव ला सकती है। व्यापार में किसी खोए अवसर का अफसोस मन में रह सकता है। किसी मुलाकात का अचानक रद्द होना भी मूड प्रभावित कर सकता है।
करियर – कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी भूल या अधूरे कार्य को लेकर मन में खिन्नता रह सकती है। टीम से अपेक्षित समर्थन न मिलना तनाव बढ़ा सकता है। किसी महत्वपूर्ण अवसर को हाथ से निकलते देखकर निराशा हो सकती है। साक्षात्कार, पदोन्नति या नौकरी बदलने की प्रक्रिया में देरी संभव है। वरिष्ठों से संवाद साधते समय भावनात्मक प्रतिक्रियाओं से बचें।
लव – रिश्तों में आज भावनात्मक दूरी, पुरानी तकलीफें और अनकही बातें उभर सकती हैं। साथी आपके किसी पुराने व्यवहार को याद कर सकते हैं। संवाद में उदासी का भाव अधिक रहेगा। अविवाहित लोगों को किसी प्रिय व्यक्ति से अपेक्षित प्रतिक्रिया न मिलने का दुख हो सकता है। रिश्तों में अभी स्पष्टता की कमी महसूस होगी।
हेल्थ – अपच या भूख कम लगना जैसी समस्याएँ उभर सकती हैं। भावनात्मक तनाव से सिरदर्द या हल्का चक्कर भी आ सकता है। पानी, हल्की चाय, टहलना और आराम आपके लिए राहतकारी रहेगा। आज शरीर और मन दोनों को शांति की आवश्यकता है।
लकी रंग – मौव, लकी नंबर – 5
| मकर – द लवर्स |
आज का दिन रिश्तों, पारिवारिक निर्णयों और भावनात्मक संतुलन पर केंद्रित रहेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सामूहिक राय बन सकती है। बच्चों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव दिखेगा, जिससे घर का माहौल हल्का रहेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर दिखेगी, पर किसी योजना पर दोहरी राय बन सकती है। व्यापार में साझेदारी से जुड़े निर्णय महत्वपूर्ण रहेंगे। किसी आयोजन, मुलाकात या पारिवारिक चर्चा में आपकी भूमिका प्रमुख होगी। घर की महिलाओं से जुड़ा कोई छोटा निर्णय भी आपको लेना पड़ सकता है।
करियर – कार्यक्षेत्र में टीमवर्क मजबूत दिखेगा। पदोन्नति या जिम्मेदारी बढ़ाने का संकेत मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी तलाश रहे हैं, उन्हें किसी परिचित के माध्यम से अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल में दो विकल्प सामने आ सकते हैं, जिनमें चयन सोच समझकर करना होगा। प्रेजेंटेशन या मीटिंग में आपकी बात प्रभावी रहेगी।
लव – रिश्तों में निकटता, भावनात्मक स्पष्टता और समझ बढ़ेगी। साथी आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। अविवाहित लोगों को परिवार की सहमति से कोई रिश्ता आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। पुराने संबंधों में सुधार या पुनर्मिलन की संभावना भी दिखती है। विवाहित के बीच घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर सहयोग बढ़ेगा।
हेल्थ – आंखों में जलन या लालिमा भी परेशान कर सकती है। मानसिक रूप से हल्की बेचैनी बनी रह सकती है। पानी कम पीने से सिर भारी लग सकता है। ब्लड प्रेशर में हल्का उतार चढ़ाव भी संभव है। हल्का भोजन, आराम और शांत वातावरण स्वास्थ्य में सुधार लाएगा।
लकी रंग – बैज, लकी नंबर – 2
| कुंभ – फ़ोर ऑफ़ वाण्ड्स |
आज का दिन घर परिवार के लिए सुकून, मेल मिलाप और सहज ऊर्जा लेकर आता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके कामों में नई दिशा देगा। बच्चों के व्यवहार में उत्साह, जिज्ञासा और अपनापन दिखेगा, जिससे घर का वातावरण हल्का और खुशनुमा बनेगा। परिवार में किसी छोटे आयोजन, पूजा या अचानक बने मिलन समारोह की हलचल घर में गर्मजोशी बढ़ाएगी। गृहिणी लोगों को कामों में सहयोग, सम्मान और संतुलन का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति संभली रहेगी और दैनिक कार्य बिना रुकावट पूरे होंगे।
करियर – कार्यस्थल पर सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। सहकर्मियों के साथ तालमेल नरम, सहज और भरोसेमंद रहेगा। किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा, जिससे वरिष्ठों का विश्वास बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका मजबूत होगी और आपकी क्षमता को खुलकर पहचान मिलेगी। कला, सृजन, शिक्षण या मार्गदर्शन कार्य से जुड़े हैं, तो आज आपकी बातों का असर अधिक दिखाई देगा।
लव – रिश्तों में अपनापन, कोमलता और भावनात्मक खुलापन बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय मधुर, शांत और अधिक समझ भरा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए परिवार की सहमति या किसी परिचित के माध्यम से शुभ परिचय का संकेत बन सकता है। संबंधों में अनावश्यक संदेह से दूर रहें। छोटी यात्राएँ, हल्की फुल्की बातचीत और साझा योजनाएं रिश्तों में खुशी लाएँगी।
हेल्थ – थकान कम होगी और मन में सुखद शांति बनी रहेगी। पुराने तनाव घटेंगे, नींद बेहतर हो सकती है और पाचन तंत्र में भी सुधार महसूस होगा। हल्का योग, ध्यान और शांत संगीत शरीर मन को और दुरुस्त करेगा। त्वचा, सिरदर्द या मौसम जनित हल्की परेशानी हो सकती है। लकी रंग: मस्टर्ड येलो, लकी नंबर: 3
| मीन – ऐस ऑफ़ वाण्ड्स |
आज का दिन एक नई शुरुआत, ताजी उम्मीद और भीतर उठती रचनात्मक चिनगारी का संकेत देता है। बच्चों में उत्साह, जिज्ञासा और नई कल्पनाओं का संचार होगा। परिवार में किसी छोटे आयोजन, पूजा या मधुर संवादों से वातावरण हल्का रहेगा। गृहिणी लोगों को कामों में नई ऊर्जा, व्यवस्थित सहयोग और मनचाहा समर्थन मिलेगा। वित्तीय स्थिति संतुलित रहेगी और घरेलू विषयों में समाधान उभरेंगे। किसी खास रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। पुराने बोझ हटेंगे, नए विचार उभरेंगे।
करियर – कार्यक्षेत्र में आज नई दिशा, तेज प्रगति और रचनात्मक पहल का अवसर मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आपकी क्षमता को खुलकर सराहना मिलेगी। जो लोग कला, लेखन, अनुसंधान, शिक्षा या किसी सृजनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज विशेष कामयाबी मिलेगी। किसी मीटिंग, प्रस्तुति या निर्णय में आपका आत्मविश्वास साफ दिखेगा। लव – जीवनसाथी के साथ किसी नए विचार, योजना या छोटी यात्रा पर चर्चा रिश्ते को और गर्माहट देगी। अविवाहित लोगों को किसी परिचित या मित्र परिवार के माध्यम से आकर्षक परिचय मिल सकता है। दिल की बात साझा करने का समय अनुकूल है। रिश्तों में भरोसा, समझ और कोमलता बढ़ेगी। मन हल्का होगा और संबंधों में नया अध्याय खुलने का संकेत स्पष्ट रूप से प्रकट होगा। हेल्थ – थकान में कमी, मन में उत्साह और शरीर में हल्कापन रहेगा। पुरानी सुस्ती टूटेगी और कामों में गति बढ़ेगी। हल्का योग, गहरी साँस, ध्यान और दिनचर्या में स्वच्छता आपको और सशक्त बनाएगी। पाचन तंत्र बेहतर रहेगा। पानी अधिक पीना लाभदायक रहेगा। लकी रंग: ब्लैक, लकी नंबर: 8
