![]()
पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के आरोपों पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने प्रतिक्रिया दी है। मुंगेली के लोरमी पहुंचे जांगिड़ ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि निष्कासित व्यक्ति पर टिप्पणी करना उच
.
दरअसल, पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस संगठन में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 5 से 7 लाख रुपए की उगाही का गंभीर आरोप लगाया था। उनका यह दावा एक वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विजय जांगिड़ बोले- निष्कासित व्यक्ति के बयानों पर टिप्पणी ठीक नहीं
विजय जांगिड़ ने अपने बयान में कहा कि बृहस्पति सिंह के आरोपों में कोई तथ्य नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी पर भी आरोप लगा सकता है, लेकिन निष्कासित व्यक्ति के बयानों पर टिप्पणी करना सही नहीं है।
गौरतलब है कि कांग्रेस से निष्कासित रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से सह प्रभारी 5-7 लाख रुपए की रिश्वत मांग रही हैं।
