Heavy rain likely in southern and central Jharkhand today | आज दक्षिणी और मध्य झारखंड में भारी वर्षा की संभावना: प्रदेश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में बारिश के आसार, एक नवंबर से सुधरेगा मौसम – Ranchi News


झारखंड में मौसम का मिजाज आज से एक बार फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग रांची के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में आज से बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो 31 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। विभाग ने बताया कि दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में गरज-च

.

वहीं, उत्तर और उत्तर-पश्चिम के भागों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने किसानों और आम लोगों को सलाह दी है कि वे फसल कटाई और परिवहन कार्यों में सावधानी बरतें, क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव होने की संभावना है।

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं, 30 से 31 अक्टूबर के दौरान कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

रांची, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, चतरा और पलामू जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं आने के कारण यह परिवर्तन हो रहा है, जिससे राज्य के कई इलाकों में वर्षा का दौर सक्रिय रहेगा।

एक नवंबर से सुधरेगा मौसम, मिलेगी ठंड की दस्तक

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक और दो नवंबर को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश थम जाएगी और आसमान साफ रहेगा। सुबह और देर रात के समय कोहरा और हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी।

जिससे राज्य में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बारिश के दौरान सावधानी बरतें और बिजली कड़कने की स्थिति में खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े न हों। कुल मिलाकर, झारखंड में अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से लेकर नवंबर के पहले हफ्ते तक बारिश और हवा का असर देखने को मिलेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *