The body of Rohini, a former Indian jujutsu player, was found. | भारत की जूजुत्सु खिलाड़ी रही रोहिणी का शव मिला: बहन ने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा; स्कूल में मार्शल आर्ट कोच थी – Dewas News


देवास में एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली जूजुत्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम (35) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। रविवार को अर्जुन नगर राधागंज स्थित उनके आवास पर छोटी बहन रोशनी कलम ने कमरे में शव देखा। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाय

.

घटना के समय उनकी मां अपनी एक अन्य बेटी के साथ देव दर्शन के लिए बाहर गई हुई थीं, जबकि पिता भी किसी काम से घर से बाहर थे।

रोहिणी वर्तमान में आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के पद पर कार्यरत थीं। शनिवार को ही देवास स्थित अपने घर आईं। परिवार वालों ने बताया सुबह उन्होंने सामान्य रूप से चाय-नाश्ता किया था और किसी से फोन पर बात भी की थी। बाद में वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

चार बहनों में सबसे बड़ी थी रोहिणी रोहिणी अपने चार बहनों में सबसे बड़ी थीं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात कारणों से हुई इस आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *