Forbes Asia’s 100 Startups to Watch list have 18 indian startups | फोर्ब्स एशिया की ‘100 स्टार्टअप्स टू वॉच’ लिस्ट जारी: इसमें सबसे ज्यादा 18 भारत के; ₹8779 करोड़ तक की वैल्यू वाली कंपनी शामिल

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर AI जनरेटेड है। - Dainik Bhaskar

तस्वीर AI जनरेटेड है।

एशिया-प्रशांत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत सबसे आगे निकल गया है। 2025 के लिए फोर्ब्स एशिया की ‘100 स्टार्टअप्स टू वॉच’ लिस्ट में 16 देशों से उम्मीद जगाने वाले 100 स्टार्टअप्स चुने गए हैं।

इसमें 18 स्टार्टअप्स के साथ भारत सबसे आगे है। इसमें ₹8779 करोड़ तक की वैल्यू वाली कंपनी भी शामिल है। यह लिस्ट क्षेत्रीय इनोवेशन की तस्वीर पेश करती है, जहां AI, डीपटेक और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस पर फोकस बढ़ रहा है।

फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का यह प्रदर्शन युवा इकोसिस्टम की ताकत दर्शाता है। भारत महज दो दशकों में अमेरिका और चीन से मुकाबला करने की स्थिति में आ गया है।

भारतीय स्टार्टअप्स ने स्थानीय चुनौतियों का समाधान करते हुए वैश्विक स्तर पर स्केलेबल मॉडल्स विकसित किए हैं। यानी ये बढ़ती डिमांड के साथ बिना ज्यादा लागत या संसाधन बढ़ाए आसानी से विस्तार कर सकते हैं।

100 स्टार्टअप्स टू वॉच लिस्ट में भारत के 18 स्टार्टअप्स
नंबर. स्टार्टअप सर्विस/काम फंडिंग (करोड़ ₹ में)

वेल्युएशन

(करोड़ ₹ में)

1 रैपिडो यह बाइक टैक्सी सर्विस प्लेटफॉर्म छोटे शहरों में किफायती सेवाएं देता है। 5,039 करोड़ 8,779 करोड़।
2 क्लाउडफिजिशियन यह सस्ता एआई-पावर्ड डायग्नोस्टिक प्लेटफॉर्म है। 130 करोड़ 1,800 करोड़
3 फिन्नेबल यह फिनटेक कंपनी ऑनलाइन पर्सनल लोन से जुड़ी सर्विस देती है। 270 करोड़, 1,300 करोड़।
4 ट्राइकॉग हेल्थ एआई से दिल की बीमारियों की जांच, एनालाइज करती है। 175 करोड़ करीब 1,300 करोड़।
5 गैलेक्सआई स्पेस टेक्नोलॉजी फर्म ‘दृष्टि मिशन’ के तहत प्रोप्राइटरी सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी में है। 88 करोड़ 440 करोड़।
6 सोलरस्क्वेयर घरेलू सोलर इंस्टॉलेशन आसान बनाती है, सब्सिडी, फाइनेंसिंग भी। 220 करोड़ करीब 880 करोड़।
7 प्रोपेल्ड एजुकेशन फाइनेंस प्लेटफॉर्म छात्रों को लोन और फंडिंग में मदद करता है। 176 करोड़ 878 करोड़।
8 लोकल ग्रामीण ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, लोकल वेंडर्स को डिजिटल टूल्स से जोड़ता है। 158 करोड़ 800 करोड़।
9 वेकोन टेक्नोलॉजीज ईवी इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म- बैटरी मैनेजमेंट, चार्जिंग सॉल्यूशंस। 132 करोड़, 700 करोड़
10 नेसा यह एआई क्लाउड प्लेटफॉर्म है, जो एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी मुहैया कराता है। 417 करोड़ 649 करोड़
11 रोजाना ह ग्रामीण बाजारों में लोकल सप्लाई चेन मजबूत बनाती है। 105 करोड़ 525 करोड़
12 रॉकेटलेन यह प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर फर्म एंटरप्राइज एफिशिएंसी लाती है। 88 करोड़ करीब 440 करोड़।
13 फॉक्सटेल यह ब्यूटी ब्रांड भारतीय प्रेफरेंस के अनुरूप स्किनकेयर प्रोडक्ट्स बनाती है। 70 करोड़; वैल्युएशन 350 करोड़
14 ईकी यह एग्रीटेक फर्म है जो एरोपोनिक और हाइड्रोपोनिक खेती में मदद करती है। 182 करोड़ 310 करोड़
15 विक्डगुड हेल्दी स्नैक्स और न्यूट्रिशनल फूड ब्रांड भारतीय टेस्ट को टारगेट करता है। 44 करोड़ 264 करोड़।
16 ऑरेंज हेल्थ लैब्स घर पर डायग्नोस्टिक टेस्टिंग (खून आदि की जांच) सर्विस देती है। 392 करोड़ 227 करोड़।
17 स्किम्प्लिफाई एंटरप्राइज टेक और बिजनेस प्रोसेस सिम्प्लिफिकेशन टूल्स मुहैया कराती है। 35 करोड़ 220 करोड़।
18

स्वीट करम कॉफी

यह प्रीमियम कॉफी ब्रांड है। इसका साउथ इंडियन फ्लेवर्स के साथ डिजिटल रिटेल पर फोकस है। 26 करोड़, 175 करोड़

हेल्थकेयर सर्विस गरीबों तक पहुंचा रहे, भारतीय स्वाद ग्लोबल बन रहा

व्यापक पहुंच: लिस्ट में शामिल कंपनियां 10 में से 8 सेक्टरों को कवर करती हैं। इनमें हेल्थकेयर, फाइनेंस, ई-कॉमर्स एंड रिटेल, स्पेस टेक्नोलॉजी, कंज्यूमर और रूरल कॉमर्स शामिल हैं।

इंडियन टेस्ट: कंज्यूमर स्पेस में फॉक्सटेल, विक्डगुड और स्वीट करम कॉफी इंडियन टेस्ट को ग्लोबल बनाते हैं। रूरल कॉमर्स में ये लोकल डिजिटल डिवाइड कम कर रहे हैं।

गहरे इनोवेशंस: रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का नेतृत्व सिर्फ संख्या में नहीं, इनोवेशन की गहराई में भी है। जैसे, हेल्थकेयर में क्लाउड फिजिशियन और ट्राइकॉग गरीबों तक पहुंच बढ़ा रहे।

……………………. स्टार्टअप्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

नेशनल स्टार्टअप डे: देश में हर घंटे एक स्टार्टअप लॉन्च:2015 तक 450 थे, आज डेढ़ लाख पार; इनमें 118 यूनिकॉर्न बने

भारत में हर घंटे एक स्टार्टअप लॉन्च हो रहा है। हुरुन रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी सालों में भविष्य के 152 यूनिकॉर्न 31 शहरों से होंगे। 5 साल में इनकी संख्या दोगुनी हो जाएगी। 2015 तक देश में 450 स्टार्टअप थे। अब 806 जिलों में से 779 में 1.57 लाख स्टार्टअप हैं। 50% से अधिक टियर 2 और 3 शहरों में हैं। देश में अभी 118 यूनिकॉर्न स्टार्टअप है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *