Himachal Pradesh weather update cold alert | हिमाचल में बारिश से बढ़ी ठंड: 6 दिन तक मौसम साफ रहने के आसार, केलांग में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री – Shimla News


हिमाचल में अगले छह दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि दो-तीन दिनों के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

.

बीते दिनों हुई बारिश के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। गुरुवार को कुल्लू, मणिकर्ण और शिमला में भारी बारिश के साथ कुछ देर के लिए ओलावृष्टि भी हुई। इसके चलते मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान जताया है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

मंडी के तापमान में 6.4 डिग्री गिरावट

वर्तमान में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक बने हुए हैं। ऊना का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं, मंडी के अधिकतम तापमान में सर्वाधिक 6.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जहां तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

केलांग में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री

लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। केलांग में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुकुमसैरी में 2.0 डिग्री, नारकंडा में 9.5 डिग्री, मनाली में 7.2 डिग्री और कल्पा में 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *