DIG हरचरण सिंह भुल्लर के घर पर जांच करते हुए CBI अधिकारी। इनसेट में भुल्लर की फोटो।
रिश्वत केस में पकड़े पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर शिकंजा कसता जा रहा है। अब उन पर आय से अधिक संपत्ति का केस करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसका अंदाजा सीबीआई द्वारा गुरुवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 40 स्थित कोठी में पहुंचकर जांच करने से लगाया जा रहा है
.
CBI ने उनके घर की हर चीज की वीडियोग्राफी करवाई। हर चीज की सूची बनाकर उसकी कीमत निकाली जाएगी। इसमें AC से लेकर गमले और बिजली बल्ब शामिल हैं। ये रेड करीब साढ़े 8 घंटे तक चली। 2 मंजिला कोठी में 7 बेडरूम हैं।

DIG के घर में प्रिंटर और कागजात ले जाते हुए CBI के अधिकारी।
2.16 सैलरी, संपत्ति करोड़ों में DIG हरचरण सिंह भुल्लर की अगर मासिक बेसिक सैलरी की बात की जाए, तो यह 2.16 लाख बनती है। लेकिन जो उन्होंने प्रॉपर्टी बनाई है, वह 15 करोड़ से अधिक की है। उनकी प्रॉपर्टी पंजाब के सभी बड़े शहरों में है, जिनमें जालंधर, मोहाली, लुधियाना और कपूरथला शामिल हैं। यह सारे शहर ए ग्रेड में आते हैं। ऐसे में यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर पैसा कहां से आया है। हालांकि उनकी रिटायरमेंट में 2 साल बचे हैं।
सीधे डीएसपी भर्ती हुए, फिर IPS प्रमोट हुए भुल्लर पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के जरिए सीधे डीएसपी लगे थे। इसके बाद ज्यादातर पोस्टिंग मोहाली में रही है। वह 2007 में IPS प्रमोट किए गए थे। अकाली सरकार के समय डीएसपी पद पर रहे, जबकि कांग्रेस सरकार के समय वह एसपी और एसएसपी पद पर। आम आदमी पार्टी की सरकार में IG भी रहे।
6 साल में बनाई प्रॉपर्टी पर नजर सीबीआई द्वारा 6 साल में बनाई गई संपत्ति का सारा पता लगाया जा रहा है। लॉकर खोले जा रहे हैं। हालांकि गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनका रिमांड नहीं लिया था। लेकिन अब माना जा रहा है कि सीबीआई रिमांड लेगी। क्योंकि बीएनएस में यह प्रावधान है कि 40 दिन में आरोपी का कभी भी रिमांड लिया जा सकता है।



