- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (23 October 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

23 अक्टूबर, गुरुवार को मेष राशि के लोगों को मीडिया मैनेजमेंट में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। प्रमोशन के भी योग बनेंगे। मिथुन राशि वाले लोगों को पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा मिलेगा। कर्क राशि वालों को निवेश से फायदा मिलेगा। सिंह राशि वालों के कठिन काम तेजी से सुलझेंगे।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…्र
| मेष – एट ऑफ वांड्स |
आज का दिन तेज गति और बदलाव से भरा रहेगा। घर में अचानक मेहमानों का आगमन वातावरण में उत्साह लाएगा। बुजुर्गों की सलाह से पारिवारिक निर्णय होंगे। बच्चों से जुड़ी कोई शुभ खबर मन को खुश करेगी। गृहिणियों के लिए दिन व्यस्त और संतोषजनक रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी, अचानक हुए सौदे लाभ दे सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता दिखेगी। किसी छोटे उत्सव या धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। वित्तीय दृष्टि से निवेश या कर्ज से जुड़ा कोई अहम निर्णय संभव है। दिन में बातचीत और यात्रा की भूमिका विशेष रहेगी।
करियर – नए अवसर सामने आएँगे। मीडिया, संचार या मैनेजमेंट क्षेत्र में काम करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। तकनीकी क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट की अप्रत्याशित प्रगति होगी। सरकारी नौकरी में स्थानांतरण की खबर मिल सकती है। स्वतंत्र कार्य करने वालों को नए ग्राहक जुड़ने का मौका है। वाणिज्य क्षेत्र में किसी पुराने सौदे से लाभ संभव है। बड़े आयोजन या मीटिंग में आपकी प्रस्तुति सबका ध्यान खींचेगी। पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी आ सकती है। लव – प्रेम जीवन में बातचीत की बाढ़ आ सकती है। लंबे समय से चल रहा मौन अचानक टूटता महसूस होगा। किसी पुराने मित्र से भावनात्मक निकटता बन सकती है। विवाहित लोगों के बीच रोमांटिक माहौल बनेगा, पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। सिंगल को सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए कोई नया संपर्क मिल सकता है। दूर रहने वाले साथी से बातचीत में गर्मजोशी आएगी। कुछ रिश्तों में तेजी से निकटता बढ़ने से मन उलझ सकता है। अचानक आए प्रस्ताव चौंका सकते हैं। स्वास्थ्य – मौसम के अचानक बदलाव से एलर्जी की समस्या हो सकती है। गले में खराश या साँस लेने में हल्की परेशानी संभव है। यात्रा के कारण थकान बढ़ेगी। मानसिक रूप से उत्साह रहेगा, पर अति सक्रियता से ऊर्जा जल्दी खर्च हो सकती है। जो लोग पेट या एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें आज विशेष ध्यान रखना चाहिए। लकी रंग – लेमन येलो, लकी नंबर – 3
| वृष – स्ट्रेंथ |
आज का दिन आत्मविश्वास और संतुलन से भरा रहेगा। परिवार में आपका शांत स्वभाव माहौल को मधुर बनाएगा। बुजुर्गों से किसी अहम निर्णय में समर्थन मिलेगा। बच्चों को किसी प्रतियोगिता या गतिविधि में सफलता मिल सकती है। गृहिणियों को अपनी मेहनत का मान मिलेगा। परिवार में सम्मान और स्नेह का वातावरण रहेगा। आर्थिक दृष्टि से कोई पुराना बकाया राशि लौट सकती है। व्यापार में स्थिरता दिखेगी, पर धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। किसी पारिवारिक विवाद में आपका संयम स्थिति को संभाल सकता है।
करियर – नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। कला और प्रदर्शन के क्षेत्र में काम करने वालों को नई पहचान का अवसर मिलेगा। न्याय या प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत किसी जटिल मामले को निपटाने में समर्थ रहेंगे। निजी क्षेत्र में पदोन्नति की प्रक्रिया में सकारात्मक प्रगति होगी। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को अपनी मेहनत का वास्तविक मूल्य मिलेगा। नए प्रोजेक्ट की बागडोर संभालने का अवसर मिल सकता है। लव – प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक गहराई और परिपक्वता दिखाई देगी। शिकवों को सुलझाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विवाहित लोगों के बीच आपसी सम्मान और सहयोग से रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल के लिए किसी नई मित्रता में धीरे-धीरे भावनाएँ विकसित हो सकती हैं। कुछ लोगों को अपने साथी से मानसिक सहारा मिलेगा। जो संबंध पहले अस्थिर थे, उनमें आज स्थिरता आ सकती है। किसी करीबी मित्र के साथ गहरी बातचीत प्रेम के नए आयाम खोल सकती है। अहंकार छोड़कर संबंधों को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य – शरीर में सहनशक्ति और ऊर्जा बनी रहेगी। लंबे समय से चली आ रही कमजोरी में सुधार दिखेगा। जो लोग हड्डियों या जोड़ों से संबंधित परेशानी झेल रहे थे, उन्हें राहत मिल सकती है। मानसिक रूप से भी आज आत्मबल प्रबल रहेगा। महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी कुछ हल्की परेशानी हो सकती है। लकी रंग – मस्टर्ड, लकी नंबर – 3
| मिथुन – सिक्स ऑफ कप्स |
आज का दिन पुरानी यादों और आत्मीय पलों से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी पुराने सदस्य या मित्र का आगमन माहौल को भावनात्मक बना देगा। बच्चों के साथ बिताया गया समय दिल को सुकून देगा। बुजुर्गों से कोई दिल छू लेने वाली बात सुनने को मिल सकती है। गृहिणियां बीते समय के पारिवारिक स्वाद या परंपराओं को फिर से जीवित कर सकती हैं। आर्थिक रूप से कोई पुराना लेन-देन आज निपट सकता है। परिवार में एक साथ बैठने, बातचीत करने और पुराने एलबम या वस्तुओं को देखने का मौका मिल सकता है। स्नेह गहराएगा।
करियर – अनुभव और पुराने संपर्क आपके करियर को नई दिशा देंगे। शिक्षा क्षेत्र में काम करने वालों को पूर्व विद्यार्थियों से सहयोग मिल सकता है। प्रबंधन क्षेत्र में पुराने प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने के संकेत हैं। कला क्षेत्र में किसी पुराने कार्य की सराहना अचानक हो सकती है। कानूनी पेशे में किसी पुराने केस का निपटारा हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र में किसी पूर्व सहकर्मी से जुड़ाव नई संभावना खोलेगा। पिछले प्रयासों का फल आज मिलने की संभावना है। समय अनुकूल रहेगा। लव – प्रेम जीवन में बीते पलों की मिठास फिर से लौटेगी। पुराने साथी या मित्र से अप्रत्याशित मुलाकात हो सकती है। कुछ जातकों को अपने बचपन के किसी परिचित के प्रति भावनाएँ जाग सकती हैं। विवाहित लोगों के बीच पुराने रोमांटिक क्षणों की चर्चा से निकटता बढ़ेगी। सिंगल को किसी पुराने सामाजिक समूह से नया रिश्ता मिल सकता है। भावनाएँ सरल और सच्ची रहेंगी। पुराने मतभेद याद आ सकते हैं, पर उन्हें सुलझाने का अवसर भी रहेगा। किसी भूले-बिसरे संदेश से दिल में हलचल हो सकती है। स्वास्थ्य – जो लोग त्वचा से जुड़ी परेशानी झेल रहे थे, उन्हें आराम मिलेगा। साँस लेने के तंत्र से जुड़ी हल्की समस्या दोबारा उभर सकती है, सतर्क रहें। पुरानी चोट या फ्रैक्चर वाले भाग में हल्की संवेदनशीलता महसूस हो सकती है। पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर रह सकता है, बाहर का भोजन टालना उचित होगा। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 2
| कर्क – ऐस ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन नई संभावनाओं और स्थिर शुरुआत का है। परिवार में आर्थिक योजना को लेकर चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह से धन संबंधी कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में खुशी फैलेगी। गृहिणियों को अपने कौशल से आर्थिक योगदान का अवसर मिल सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य को उपहार या धन लाभ मिल सकता है। परिवार में सहयोग और एकता की भावना मजबूत होगी। किसी नए कार्य या समारोह की योजना बनेगी। वातावरण में सुरक्षा, स्थिरता और नई ऊर्जा महसूस होगी।
करियर – वाणिज्य क्षेत्र में निवेश से जुड़ा कोई निर्णय लाभदायक हो सकता है। स्वतंत्र कार्य करने वालों को नया अनुबंध मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की नींव रखी जा सकती है। प्रबंधन क्षेत्र के लोगों को बोनस या वित्तीय प्रोत्साहन मिल सकता है। चिकित्सा क्षेत्र में नई सुविधाओं या उपकरणों का आरंभ संभव है। कानूनी क्षेत्र में किसी पुराने विवाद में वित्तीय जीत के संकेत हैं। करियर में स्थिरता और विकास की दिशा में कदम बढ़ेंगे। योजनाएँ ठोस आकार लेंगी। लव – प्रेम जीवन में नई शुरुआत की खुशबू है। विवाहित लोगों के लिए साथ में किसी निवेश या गृह योजना को लेकर चर्चा गहराई लाएगी। सिंगल को किसी वित्तीय या कार्यस्थल पर नई मुलाकात हो सकती है। जोड़े मिलकर किसी बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। रिश्तों में भरोसा और व्यवहारिकता का संतुलन दिखेगा। कोई पुराना वादा आज साकार हो सकता है। साथी से जुड़े आर्थिक निर्णय संबंधों को और मजबूत करेंगे। कुछ को विवाह या सगाई से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य – शरीर में नई ऊर्जा का संचार होगा। पाचन तंत्र बेहतर रहेगा, आहार में पोषण का प्रभाव दिखेगा। त्वचा पर चमक और ताजगी दिख सकती है। मानसिक रूप से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग मधुमेह या रक्त शर्करा से परेशान हैं, उन्हें आज नियंत्रण में राहत महसूस होगी। लकी रंग – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5
| सिंह – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स |
आज का दिन तेज गति और निर्णायक कदमों से भरा रहेगा। परिवार में किसी मुद्दे पर अचानक निर्णय लेना पड़ सकता है। बुजुर्गों से विचारों का टकराव संभव है, पर अंततः आपसी सम्मान से समाधान निकलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर तेजी से योजनाएँ बनेंगी। गृहिणियों के लिए दिन में गतिविधियों की भरमार रहेगी। पारिवारिक वातावरण में बातचीत तीव्र रहेगा, किसी सदस्य की राय निर्णायक बन सकती है। आर्थिक मामलों में शीघ्र निर्णय लाभ दे सकता है। परिवार में किसी यात्रा या तुरंत आयोजन की संभावना है। समय तेज प्रतिक्रिया और समझदारी का है।
करियर – नौकरी में अचानक नई जिम्मेदारियां सामने आएँगी। तकनीकी क्षेत्र के लोग किसी जटिल कार्य को तेजी से सुलझा सकते हैं। प्रबंधन में कार्यरत को किसी महत्वपूर्ण प्रस्तुति में अग्रणी भूमिका मिलेगी। कानून से जुड़े पेशे में आज तार्किकता और तेज बुद्धि से सफलता संभव है। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को तुरंत निर्णय से लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन सक्रिय रहेगा। करियर में गति और चुनौती दोनों रहेंगे, समय पर कार्रवाई से सफलता संभव है। लव – प्रेम जीवन में बातचीत तेज और स्पष्ट रहेगा। साथी से किसी अहम विषय पर खुलकर बातचीत होगी। सिंगल को किसी नई मुलाकात में बुद्धिमत्ता आकर्षित करेगी। विवाहित लोगों के बीच विचारों की भिड़ंत हो सकती है, पर भावनात्मक निकटता बनी रहेगी। किसी संबंध में तुरंत निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है। पुराने मित्र से अचानक बात बढ़ने की संभावना है। प्रेम प्रस्ताव में आत्मविश्वास झलकेगा। कुछ लोगों के लिए दूर रह रहे साथी से अचानक मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य – मानसिक रूप से ऊर्जा का प्रवाह तीव्र रहेगा, पर अधिक सोचने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आँखों पर जोर पड़ सकता है, स्क्रीन टाइम सीमित रखना लाभदायक होगा। जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं, उन्हें सतर्क रहना चाहिए। तेज भागदौड़ के कारण घुटनों या टखनों में खिंचाव हो सकता है। लकी रंग – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 4
| कन्या – द मैजिशियन |
आज का दिन रचनात्मकता और कुशलता से भरा रहेगा। परिवार में किसी नई योजना की नींव रखी जा सकती है। बुजुर्गों की प्रेरणा से कोई अनोखा विचार आकार लेगा। बच्चों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। गृहिणियों को अपने कौशल से सभी को प्रभावित करने का मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से किसी नए स्रोत की संभावना बनेगी। पारिवारिक वातावरण में हलचल के बीच उत्साह बना रहेगा। किसी पुराने कमरे या वस्तु में कुछ नया रचने का विचार उभर सकता है। परिवार के बीच बातचीत में बुद्धिमत्ता झलकेगी। दिन प्रेरणादायक रहेगा।
करियर – रचनात्मकता और आत्मविश्वास नई राह खोलेगा। कला क्षेत्र के जातकों को मंच या प्रदर्शन का सुनहरा अवसर मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र में कोई जटिल समस्या आपके अभिनव विचार से हल होगी। प्रबंधन क्षेत्र में आपकी प्रस्तुति वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। चिकित्सा क्षेत्र में किसी नए उपकरण या पद्धति का प्रयोग लाभकारी रहेगा। स्वतंत्र कार्य करने वालों को अपने कौशल से नए ग्राहक जोड़ने का अवसर मिलेगा। कानूनी क्षेत्र में तार्किकता और रणनीति से लाभ मिलेगा। आपका व्यक्तित्व आज विशेष रूप से निखरेगा। लव – प्रेम जीवन में आकर्षण और आत्मीयता का अनोखा मिश्रण रहेगा। सिंगल को किसी विशेष व्यक्ति से गहरी बातचीत का अवसर मिलेगा। विवाहित लोगों के बीच कोई नया अनुभव निकटता बढ़ा सकता है। पुराने संबंधों में नयापन लाने की कोशिश सफल होगी। कुछ लोगों को अपने साथी के साथ कोई रचनात्मक गतिविधि करने का मौका मिलेगा। रिश्तों में जादुई जुड़ाव महसूस होगा। मित्रता में कोई विशेष भावनात्मक मोड़ आ सकता है। भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने की क्षमता आज रिश्तों में चमक लाएगी। आत्मविश्वास से प्रेम गहराएगा। स्वास्थ्य – मानसिक रूप से चुस्ती और एकाग्रता बनी रहेगी। नींद का पैटर्न संतुलित रहेगा जिससे शरीर हल्का महसूस करेगा। त्वचा में हल्की खुजली या एलर्जी की संभावना है, ध्यान दें। जो लोग थायरॉइड या हार्मोनल असंतुलन से जूझ रहे हैं, उन्हें आज विशेष सतर्कता रखनी चाहिए। तंत्रिका तंत्र से जुड़ी हल्की झनझनाहट महसूस हो सकती है। लकी रंग – मरून, लकी नंबर – 9
| तुला – टू ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन संतुलन और लचीलेपन की परीक्षा लेगा। परिवार में दो महत्वपूर्ण कार्यों के बीच तालमेल बिठाना पड़ेगा। बुजुर्गों से किसी वित्तीय योजना पर विचार-विमर्श होगा। बच्चों की पढ़ाई और किसी पारिवारिक आयोजन में समय बांटना चुनौतीपूर्ण रहेगा। गृहिणियों को घरेलू काम और निजी रुचियों के बीच संतुलन साधना होगा। आर्थिक मामलों में एक से अधिक विकल्प सामने आएँगे। किसी रिश्तेदार से जुड़ा निर्णय दो तरफ़ा सोच की माँग करेगा। परिवार में बातचीत आवश्यक रहेगा। व्यस्तता के बीच भी वातावरण में सहयोग की भावना बनी रहेगी। दिन प्रबंधन और धैर्य का है।
करियर – एक साथ दो दिशाओं में ध्यान बाँटना पड़ेगा। वाणिज्य क्षेत्र में अलग-अलग परियोजनाओं के बीच प्राथमिकता तय करनी होगी। तकनीकी क्षेत्र में टीमों के बीच समन्वय की भूमिका निभानी पड़ सकती है। स्वतंत्र कार्य करने वालों को दो अवसर एक साथ मिल सकते हैं। प्रबंधन क्षेत्र में समय-निर्धारण की कला आज परीक्षा में डालेगी। शिक्षा क्षेत्र के लोगों को कार्य और निजी तैयारी के बीच संतुलन बनाना होगा। कानूनी क्षेत्र में दो पक्षों के तर्कों को समझदारी से संभालना होगा। निर्णय समय पर लेना करियर में प्रगति लाएगा। लव – प्रेम जीवन में दो भावनात्मक स्थितियां एक साथ उभर सकती हैं। सिंगल को दो अलग-अलग व्यक्तियों से आकर्षण महसूस हो सकता है। विवाहित को साथी और परिवार की अपेक्षाओं के बीच संतुलन रखना होगा। किसी पुराने रिश्ते और नए जुड़ाव के बीच मन उलझ सकता है। बातचीत में स्पष्टता ही संबंधों को सही दिशा देगी। कुछ लोगों को मित्रता और प्रेम के बीच की सीमाएँ तय करनी पड़ सकती हैं। भावनात्मक निर्णय जल्दबाजी में न लें। समय आपको सही दिशा दिखाएगा। संबंधों में लचीलापन आज जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य – शारीरिक रूप से ऊर्जा असमान रह सकती है। एक पल स्फूर्ति तो अगले पल थकान महसूस होगी। जो लोग मधुमेह या हार्मोनल असंतुलन से ग्रस्त हैं, उन्हें विशेष ध्यान रखना चाहिए। यात्रा और व्यस्तता के कारण भोजन समय पर न लेने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। लकी रंग – बैज, लकी नंबर – 1
| वृश्चिक – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स |
आज का दिन विचारों की स्पष्टता और दृढ़ निर्णयों से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी राय को विशेष महत्व मिलेगा। बुजुर्गों के सामने अपने तर्कों को दृढ़ता से रखने का अवसर आएगा। बच्चों को अनुशासन और दिशा देने में आपकी भूमिका प्रमुख होगी। गृहिणियां घर के कार्यों में सटीक योजना बनाकर सबको प्रभावित करेंगी। आर्थिक मामलों में ठोस विचार से निर्णय होगा। पारिवारिक वातावरण में गंभीरता और सम्मान का भाव रहेगा। किसी जटिल स्थिति को आप शांति और बुद्धिमत्ता से सुलझा सकेंगी। आज शब्दों की शक्ति स्पष्टता लाएगी।
करियर – आपकी समझदारी और सूझबूझ चमकेगी। कानून क्षेत्र में कार्यरत को आज तर्कों में बढ़त मिलेगी। प्रबंधन क्षेत्र में आपकी रणनीति से टीम प्रभावित होगी। चिकित्सा क्षेत्र में जटिल केस में निर्णायक राय आपके हाथ में हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र में समस्याओं का समाधान सटीक तर्कों से मिलेगा। स्वतंत्र कार्य करने वालों को ग्राहक से बातचीत में आत्मविश्वास झलकेगा। उच्च अधिकारियों के सामने आपके विचारों को विशेष महत्व मिलेगा। नेतृत्व की बौद्धिक भूमिका निभाएँगे। लव – प्रेम संबंधों में आज स्पष्ट बातचीत निर्णायक होगी। पुराने मतभेदों पर बिना भावनात्मक उलझन के चर्चा संभव है। विवाहित जातकों को साथी से गंभीर विषयों पर बातचीत करना पड़ सकता है। सिंगल जातकों को किसी बुद्धिमान और आत्मविश्वासी व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस होगा। कुछ लोगों को अपने विचारों के कारण संबंधों में सीमाएँ तय करनी पड़ सकती हैं। किसी पुराने रिश्ते में सच्चाई उजागर होने की संभावना है। तर्क आज संबंधों का मार्ग तय करेंगे। मानसिक जुड़ाव शारीरिक आकर्षण से अधिक महत्वपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य – मानसिक सतर्कता प्रबल रहेगी, पर अधिक सोचने से तनाव उत्पन्न हो सकता है। गर्दन और कंधों में अकड़न की समस्या हो सकती है। आँखों पर दबाव या हल्का सिरदर्द महसूस हो सकता है। जिन लोगों को रक्तचाप की समस्या है, उन्हें नियमित निगरानी जरूरी है। भोजन हल्का रखें और पानी पर्याप्त मात्रा में लें। लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 1
| धनु – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन सहयोग और संतुलन का है। परिवार में किसी को आर्थिक या भावनात्मक सहायता देने का अवसर आएगा। बुजुर्गों से किसी परोपकारी कार्य के लिए प्रेरणा मिल सकती है। बच्चों को किसी प्रतियोगिता या गतिविधि में प्रोत्साहन मिलेगा। गृहिणियों को अपने कार्यों के लिए परिवार से मान्यता और सहयोग मिलेगा। परिवार में उपहार या सहायता के आदान-प्रदान से स्नेह गहराएगा। किसी सदस्य की मदद से लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से धन का आगमन और व्यय दोनों संतुलित रहेंगे। दिन में देने और पाने की भावना हावी रहेगी।
करियर – सहयोगात्मक ऊर्जा प्रभावी रहेगी। वाणिज्य क्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से लाभदायक समझौता हो सकता है। शिक्षा क्षेत्र में सीनियर का मार्गदर्शन सफलता दिला सकता है। तकनीकी क्षेत्र में किसी वरिष्ठ सहकर्मी की सहायता से जटिल कार्य पूर्ण होगा। स्वतंत्र कार्य करने वालों को वित्तीय सहायता या नया निवेशक मिल सकता है। प्रबंधन क्षेत्र में टीमवर्क से परिणाम सुधरेंगे। चिकित्सा क्षेत्र में किसी रोगी की देखभाल में विशेष योगदान मिलेगा। कानूनी क्षेत्र में किसी मामले में वरिष्ठ वकील से सलाह निर्णायक सिद्ध हो सकती है। सहयोग सफलता की कुंजी बनेगा। लव – प्रेम जीवन में देने और समझने की भावना बढ़ेगी। विवाहित लोगों को साथी से सहयोग और भावनात्मक सहारा मिलेगा। सिंगल को किसी मददगार व्यक्ति से जुड़ाव महसूस हो सकता है। पुराने संबंधों में आपसी सम्मान लौटेगा। कुछ लोगों को अपने रिश्ते में उदारता दिखाने का अवसर मिलेगा। साथी को कोई छोटा सा उपहार या भावनात्मक संकेत प्रसन्नता देगा। मित्रता में भी एक-दूसरे की जरूरतों को समझने की भावना गहरी होगी। संबंधों में पारस्परिक भरोसा मजबूत होगा। स्वास्थ्य – कुछ लोगों को रक्त संचार से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। जो लोग एनीमिया से जूझ रहे हैं, उन्हें आज आयरन युक्त आहार पर ध्यान देना चाहिए। थकान के बाद शरीर को पर्याप्त विश्राम देना जरूरी होगा। मानसिक रूप से मदद करने या सेवा से संतोष मिलेगा। हड्डियों और घुटनों में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है। लकी रंग – टील, लकी नंबर – 8
| मकर – द वर्ल्ड |
आज का दिन पूर्णता और इच्छा से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य का समापन हो सकता है। बुजुर्गों को आपके किसी बड़े निर्णय पर गर्व महसूस होगा। बच्चों से जुड़ी कोई सफलता पूरे घर में खुशी फैलाएगी। गृहिणियों को उनके प्रयासों की सराहना मिलेगी। परिवार में किसी यात्रा, आयोजन या विशेष उपलब्धि का जश्न मनाया जा सकता है। आर्थिक दृष्टि से किसी निवेश का लाभ मिल सकता है। किसी पुराने विवाद का शांतिपूर्ण अंत होगा। माहौल में सुकून, संतोष और गर्व की भावना व्याप्त रहेगी। संबंधों में परिपक्वता दिखेगी।
करियर – एक बड़ा चक्र पूरा होते हुए नए चरण की शुरुआत का है। प्रबंधन क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा प्रोजेक्ट आज सफलता के मुकाम पर पहुँच सकता है। तकनीकी क्षेत्र में किसी बड़े नवाचार को मान्यता मिल सकती है। कला क्षेत्र के लोगों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रशंसा मिल सकती है। कानून के क्षेत्र में कोई निर्णायक केस आपके पक्ष में समाप्त हो सकता है। शिक्षा क्षेत्र में कोई परीक्षा या शोध पूर्ण होगा। सफलता की भावना प्रबल रहेगी। लव – प्रेम जीवन में रिश्ते एक नए मुकाम पर पहुँच सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए कोई बड़ा साझा लक्ष्य पूरा होने से निकटता बढ़ेगी। सिंगल को किसी दूर स्थान या यात्रा में विशेष व्यक्ति से जुड़ाव संभव है। पुराने रिश्तों में स्थिरता और परिपक्वता महसूस होगी। कुछ जोड़े मिलकर जीवन की नई दिशा तय कर सकते हैं। मित्रता का रिश्ता गहराकर प्रेम में बदल सकता है। कोई लंबा चला आ रहा भावनात्मक अध्याय आज सुंदर ढंग से समाप्त होगा। संबंधों में संपूर्णता का एहसास होगा। स्वास्थ्य – पुरानी तकलीफों में राहत मिलेगी। जो लोग लंबे समय से किसी उपचार से गुजर रहे थे, उन्हें सकारात्मक परिणाम दिखेंगे। मानसिक रूप से आत्मसंतोष और शांति महसूस होगी। जो लोग मोटापे या मांसपेशियों की अकड़न से परेशान थे, उन्हें सुधार महसूस होगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी। नींद गहरी और संतुलित रहेगी। योग और ध्यान से आंतरिक शांति मिलेगी। लकी रंग – रोज गोल्ड, लकी नंबर – 7
| कुंभ – फोर ऑफ वांड्स |
आज का दिन उत्सव और पारिवारिक एकता से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी विशेष अवसर या आयोजन की तैयारियां शुरू होंगी। बुजुर्गों की उपस्थिति से माहौल में आत्मीयता बढ़ेगी। बच्चों को मंच या समारोह में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। गृहिणियों के लिए दिन सृजन और सजावट से भरा रहेगा। परिवार में एक साथ बैठकर योजनाएँ बनेंगी। किसी नए मेहमान या शुभ खबर का आगमन संभव है। आर्थिक दृष्टि से कोई आयोजन या निवेश की रूपरेखा बन सकती है। घर में खुशी, संगीत और सौहार्द की गूँज रहेगी। संबंध गहराएँगे।
करियर – टीमवर्क और सहयोग से शानदार परिणाम मिलेंगे। प्रबंधन क्षेत्र में किसी आयोजन या प्रस्तुति में आपकी भूमिका अहम रहेगी। तकनीकी क्षेत्र में समूह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होगा। शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों को समूह गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। कला क्षेत्र में मंच पर प्रस्तुति की सराहना होगी। स्वतंत्र कार्य करने वालों को किसी साझेदारी से लाभ मिल सकता है। कानूनी क्षेत्र में टीम के सहयोग से जटिल मामला सुलझेगा। लव – प्रेम जीवन में उत्सव और खुशियों की लहर है। विवाहित लोगों को पारिवारिक या सामाजिक समारोह में साथ समय बिताना का अवसर मिलेगा। सिंगल को किसी आयोजन या मित्र के माध्यम से विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पुराने संबंधों में नया जोश और अपनापन लौटेगा। कुछ जोड़ों के लिए विवाह या सगाई की घोषणा संभव है। मित्रता में अपनापन बढ़ेगा। रिश्तों में सामूहिक सहभागिता से निकटता गहरी होगी। परिवार का समर्थन प्रेम संबंधों को नई दिशा देगा। भावनाओं में उत्सव का रंग घुल जाएगा। स्वास्थ्य – शरीर में ऊर्जा और हल्कापन महसूस होगा। जो लोग थकान या कमजोरी महसूस कर रहे थे, उन्हें आराम मिलेगा। त्वचा में चमक और ताजगी दिखेगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता और स्थिरता बनी रहेगी। जो लोग एलर्जी या हल्की सर्दी से परेशान थे, उन्हें राहत मिलेगी। भोजन में पौष्टिक तत्वों की अधिकता स्वास्थ्य सुधार में सहायक होगी। व्यायाम या नृत्य जैसी गतिविधियां शरीर को ऊर्जावान बनाएँगी। कुछ लोगों को पैरों में हल्की थकान महसूस हो सकती है। लकी रंग – सनसेट ऑरेंज, लकी नंबर – 9
| मीन – द लवर्स |
आज का दिन निर्णयों और संबंधों की गहराई से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी अहम विषय पर सामूहिक राय बन सकती है। बुजुर्गों की सलाह से दो विकल्पों में स्पष्ट निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। बच्चों से जुड़ा कोई भावनात्मक क्षण दिल को छू सकता है। गृहिणियों के लिए रिश्तों में संतुलन साधने का समय रहेगा। परिवार में दो पक्षों के बीच समझौते या जुड़ाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामलों में साझेदारी को लेकर विचार-विमर्श होगा। पारिवारिक वातावरण में स्नेह और स्पष्टता का सुंदर मेल दिखेगा। भावनाएँ गहराई से प्रकट होंगी।
करियर – साझेदारी और समझौते की भूमिका अहम रहेगी। वाणिज्य क्षेत्र में कोई नई डील दो पक्षों के विश्वास पर टिकेगी। शिक्षा क्षेत्र में दो अवसरों में चयन की स्थिति बन सकती है। तकनीकी क्षेत्र में सहयोग से प्रोजेक्ट में तेजी आएगी। कानून क्षेत्र में समझौता या मध्यस्थता से सफलता संभव है। स्वतंत्र कार्य करने वालों को साझेदार या निवेशक चुनने का निर्णय लेना पड़ सकता है। कला क्षेत्र में किसी संयुक्त प्रस्तुति से पहचान बढ़ेगी। करियर में तार्किक सोच और सहयोग सफलता की राह खोलेगा। निर्णय सावधानी से लें। लव – प्रेम जीवन में भावनाएँ और विकल्प दोनों साथ आएँगे। सिंगल को दो अलग-अलग व्यक्तियों के बीच आकर्षण महसूस हो सकता है। विवाहित को किसी बड़े निर्णय में साथी का समर्थन और राय अहम होगी। पुराने रिश्तों में किसी नए मोड़ की शुरुआत संभव है। कुछ जोड़ों को परिवार की सहमति से रिश्ता औपचारिक रूप देने का अवसर मिलेगा। मित्रता में भावनात्मक गहराई उभर सकती है। दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। कोई अप्रत्याशित प्रेम प्रस्ताव मन को चौंका सकता है। भावनाओं में स्पष्टता रखनी होगी। स्वास्थ्य – शारीरिक रूप से ऊर्जा संतुलित रहेगी, पर हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी कुछ समस्याएँ उभर सकती हैं। हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है। नींद का पैटर्न थोड़ा प्रभावित हो सकता है। जो लोग माइग्रेन से जूझते हैं, उन्हें विशेष ध्यान रखना चाहिए। पानी और फलों का सेवन बढ़ाना लाभकारी रहेगा। हल्का व्यायाम और खुली हवा में समय बिताना मानसिक स्पष्टता देगा। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 6
