शिमला के रिज पर सुहावने मौसम में घुड़सवारी का आनंद उठाते हुए बच्चा।
हिमाचल प्रदेश में अगले पांच-छह दिनों के दौरान मौसम में साफ बना रहेगा। इस दौरान- अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। प्रदेश का औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा चल रहा है। ऊना और कांगड़ा के न्यूनतम तापमान में बीत
.
कांगड़ा के पालमपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम होने के बाद 11 डिग्री सेल्सियस रह गया है। धर्मशाला का न्यूनतम तापमान भी सामान्य की तुलना में 2.3 डिग्री की गिरावट के बाद 12 डिग्री, नाहन का 1.9 डिग्री लुढ़कने के बाद 16.5 डिग्री और ऊना का सामान्य से 0.2 डिग्री कम होने के बाद 13.5 डिग्री सेल्सियस रह गया है।
अन्य सभी शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। प्रदेश में इससे मौसम सुहावना हुआ है।

सोलन में रात के तापमान में उछाल
इसके विपरीत सोलन के न्यूनतम तापमान में सामान्य की तुलना में 4.2 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। इससे सोलन की रातें गर्म हुई है। अधिकतम तापमान की बात करें तो कल्पा का पारा सामान्य की तुलना में 3.4 डिग्री ज्यादा के साथ 21.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है। शिमला का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
22 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, 22 अक्टूबर तक तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। 22 अक्टूबर के बाद कुछ शहरों के रात के तापमान में कमी आ सकती है।