इच्छाशक्ति हो तो सफलता निश्चित है। सफलता को लेकर ये शब्द पानीपत जिले के गांव जोशी के रहने वाली रवि कुमार पर सटीक बैठते हैं। 4 साल पहले उसके मन में आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति जागी और बागवानी विभाग के सहयोग से नेट हाउस लगा खीरे व शिमला मिर्च की खेती शुरू
.
रवि कुमार 12वीं पास हैं। वह गांव के आसपास में दूसरे किसानों के यहां पोली व नेट हाउस में काम को लेकर जाते थे, जहां महीने में 9 से 10 हजार रुपए ही वेतन मिल पाता था। यह काम करते रवि को खेती की पूरी जानकारी हो गई। एक दिन उनके मन में आया कि क्यों ने दूसरे के यहां काम करने के बजाय खुद का काम करूं।
साल 2019 में एक एकड़ जमीन ठेके पर लेकर बागवानी विभाग के सहयोग से अनुदान पर नेट हाउस लगाकर खीरे और शिमला मिर्च की खेती शुरू की। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रवि कुमार के खेत में तैयार फसल।
रवि बताते हैं कि साल में दो बार खेती होती है। वो बीज, जुताई, लेबर आदि के खर्च को निकालकर करीब 8 लाख रुपए की इनकम ले रहा है। उसका प्रयास पूरी तरह से आर्गेनिक खेती करने का रहता है। वे न के बराबर कीटनाशकों का प्रयोग करता है। यहीं कारण है कि उनके खीरे का स्वाद लोगों के प्लांट तक खींच लाता है। आते-जाते भी लोग प्लांट से सब्जी ले जाते हैं। पानीपत के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़ में खीरे की सप्लाई होती है। आगे चलकर वो इसे बढ़ाने का प्रयास करेगा।
आर्थिक स्थिति सुधरी, भाई को भेजा अमेरिका
रवि ने बताया कि आज सालभर में अच्छी खासी कमाई हो रही है। इससे न केवल घर की आर्थिक स्थिति सुधर गई है, बल्कि उसने 2023 में छोटे भाई को अमेरिका तक भेज दिया। रवि का कहना है कि व्यक्ति को सिर्फ प्रयास करने की जरूरत है। मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती है। खेती घाटे का सौदा नहीं है। हम केवल गेहूं और धान जैसी परंपरागत खेती के पीछे दौड़ रहे हैं। सब्जियों से भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
दूसरों को रोजगार दे रहे
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शार्दुल ठाकुर का कहना है कि रवि का प्रयास किसी प्रेरणा से कम नहीं है। खुद साल में अच्छी आमदनी देने के साथ दूसरों को भी रोजगार दे रहा है। सब्जी, फल आदि की खेती भी अच्छी खासी कमाई देती हैं। धान में सबसे ज्यादा पानी की लागत होती है। सब्जी की खेती में बहुत कम पानी लगता है। हम कमाई के साथ जल संरक्षण भी कर सकते हैं।
सूचना- आप भी किसान हैं और खेती में ऐसे नवाचार किए हैं, जो सभी किसान भाइयों के लिए उपयोगी हैं, तो डिटेल व फोटो-वीडियो हमें अपने नाम-पते के साथ 8708786373 पर सिर्फ वॉट्सएप करें। ध्यान रखें, ये नवाचार किसी भी मीडिया में न आए हों।
प्रगतिशील किसान रवि से और जानें- मो. 9050055611