Indian Vegetarian Thali Price Drops 10%; Non-Veg Thali 6% Cheaper in September 2025 | सितंबर में वेज थाली की कीमत 10% घटी: नॉनवेज थाली भी 6% सस्ती हुई; आलू-प्याज के दाम घटने से कम हुई कीमत

  • Hindi News
  • Business
  • Indian Vegetarian Thali Price Drops 10%; Non Veg Thali 6% Cheaper In September 2025

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वेजिटेरियन थाली की कीमत अगस्त की तुलना में सितंबर में 3% घटी है। - Dainik Bhaskar

वेजिटेरियन थाली की कीमत अगस्त की तुलना में सितंबर में 3% घटी है।

भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत सितंबर में (सालाना आधार पर) 10% घटकर 28.17 रुपए हो गई है। पिछले साल सितंबर-2024 में वेज थाली की कीमत 31.30 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी है।

क्रिसिल ने अपनी राइस रोटी रेट (RRR) रिपोर्ट में बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत अगस्त की तुलना में सितंबर में 3% घटी है। अगस्त में वेज थाली की कीमत 29.1 रुपए थी।

नॉन-वेज थाली भी 6% सस्ती हुई

वहीं, नॉन-वेज थाली की कीमत सितंबर में सालाना आधार पर 6% घटकर 56 रुपए हो गई है। पिछले साल सितंबर-2024 में नॉन वेज थाली की कीमत 59.30 रुपए थी।

मंथली बेसिस पर यानी अगस्त की तुलना में सितंबर में नॉन-वेज थाली की कीमत 3% बढ़ी है। मई में नॉन-वेज थाली की कीमत 54.60 रुपए थी।

एक साल में इस तरह घटी-बढ़ी वेज और नॉन-वेज थाली की कीमत

महीना

वेज थाली

नॉन वेज थाली

सितंबर 2024

₹31.3

₹59.3

अक्टूबर 2024

₹33.3

₹61.6

नवंबर 2024

₹32.7

₹61.5

दिसंबर 2024

₹31.60

₹63.30

जनवरी 2025

₹28.7

₹60.6

फरवरी 2025

₹27.2

₹57.4

मार्च 2025

₹26.6

₹54.8

अप्रैल 2025

₹26.3

₹53.9

मई 2025

₹26.2

₹52.6

जून 2025

₹27.1

₹54.8

जुलाई 2025

₹28.1

₹53.5

अगस्त 2025

₹29.1

₹54.6

सितंबर 2025

₹28.1

₹56.0

मंथली चेंज (+3%)

मंथली चेंज (-3%)

ईयरली चेंज (-6%)

ईयरली चेंज (-10%)

आलू, प्याज और टमाटर सस्ते होने से वेज थाली के दाम घटे

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक आलू, प्याज और टमाटर के दाम घटने के चलते वेज थाली की कॉस्ट में कमी हुई है। प्याज की कीमत 46% घटी है। इसका कारण रबी की फसल की अच्छी आवक और बाजार में बढ़ती उपलब्धता रही। वहीं आलू के दाम 31% कम हुए हैं क्योंकि कोल्ड स्टोरेज यूनिट्स से बड़े पैमाने पर स्टॉक जारी किया गया है।

टमाटर की कीमतों में भी अच्छी सप्लाई के कारण 8% की कमी आई है। वेज थाली की कॉस्ट में आलू और टमाटर की 24% हिस्सेदारी होती है। इसके अलावा दालों की कीमत में भी 16% की गिरावट रही। हालांकि सालाना आधार पर वेजिटेबल ऑयल की कीमत 21% और LPG सिलेंडर की कीमत 6% बढ़ी है, नहीं तो वेज थाली और भी सस्ती हो सकती थी।

चिकन की कीमत 1% घटी, उत्पादन में कमी

नॉनवेज थाली की लागत में गिरावट की रफ्तार धीमी रही इसका कारण सालाना आधार पर ब्रॉयलर्स यानी चिकन की कीमत सिर्फ 1% कम होना है। इस साल चिकन के उत्पादन में कमी और आपूर्ति की दिक्कतें रहीं हैं। नॉन-वेज थाली की लागत में ब्रॉयलर की 50% हिस्सेदारी होती है। हालांकि सब्जी और दालों की कीमत घटने से सालाना आधार पर नॉन-वेज थाली की कीमत कम 6% कम हुई है।

ऐसे कैलकुलेट होती है थाली की एवरेज कॉस्ट

  • क्रिसिल ने नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट इंडिया में मौजूदा फूड कीमतों के आधार पर घर में थाली तैयार करने की एवरेज कॉस्ट कैलकुलेट की है। मंथली चेंज से आम आदमी के खर्च पर असर पड़ता है।
  • क्रिसिल के डेटा से अनाज, दालें, ब्रॉयलर्स (चिकन), सब्जियां, मसाले, एडिबल ऑयल और कुकिंग गैस सहित उन सामग्रियों का भी पता चलता है, जो थाली की कीमत में बदलाव लाते हैं।
  • वेज थाली में रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद शामिल होता है। वहीं नॉन-वेज थाली के लिए दाल की जगह चिकन को शामिल किया गया है।

नोट- ऊपर दिए गए आंकड़े घर पर तैयार की गई प्रति थाली की लागत को दर्शाते हैं। यह थाली की रिटेल प्राइस नहीं है, जिसमें ओवरहेड कॉस्ट, स्टाफ एक्सपेंसेस और प्रॉफिट मार्जिन शामिल होता है।

—————————————————————–

ये खबर भी पढ़ें

अगस्त में रिटेल महंगाई बढ़कर 2.07% पर पहुंची:खाने-पीने का सामान महंगा होने का असर, जुलाई में ये 1.61% रही थी

अगस्त में रिटेल महंगाई दर जुलाई के 1.61% से थोड़ा बढ़कर 2.07% पर पहुंच गई है। इसकी वजह खाने-पीने की कुछ वस्तुओं की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी है। रिटेल महंगाई के आधिकारिक आंकड़े सरकार ने आज (12 सितंबर) जारी किए हैं। रिजर्व बैंक (RBI) का लक्ष्य महंगाई को 4% ±2% की सीमा में रखने का है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *