Bigg Boss Kannada 12 set sealed after 10 days of premier, know details here | बिग बॉस कन्नड़-12 का सेट सील: प्रीमियर के 10 दिन बाद ही सभी कंटेस्टेंट्स को चलते शो से किया गया बाहर, जानिए क्या है मामला

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

28 सितंबर को शुरू हुए कन्नड़ के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शो को प्रीमियर के 10 दिन बाद ही बंद कर दिया गया है। शो का सेट सील कर दिया गया है और शो में मौजूद 16 कंटेस्टेंट्स को शो से निकाला गया है।

रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड़-12 की शूटिंग बिदादी के जॉली वुड स्टूडियो एंड एडवेंचर्स में चल रही थी। जांच में सामने आया कि स्टूडियो द्वारा पर्यवारण संबंधी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

सेट सील करते हुए जांच अधिकारी।

सेट सील करते हुए जांच अधिकारी।

6 अक्टूबर को स्टूडियो में जारी सभी गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए, जिसके बाद स्टूडियो सील कर दिया गया है। ये कार्यवाही कर्नाटक के कर्नाटक स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा की गई। आदेश के बाद कस्तूरी कर्नाटक जनपारा वेदिके के कार्यकर्ताओं ने शो के सेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अब शो पूरी तरह बंद किया गया है।

शो से सभी कंटेस्टेंट्स को बाहर कर दिया गया है।

शो से सभी कंटेस्टेंट्स को बाहर कर दिया गया है।

जांच के दौरान ये भी सामने आया है कि शूटिंग लोकेशन पर दो बड़े डीजल जनरेटर चल रहे थे, जिससे काफी प्रदूषण हो रहा है। साथ ही लोकेशन पर डिस्पोजल कप और प्लेट्स का कचरा भी मिला है, जिससे काफी गंदगी जमा हो चुकी है। इसके अलावा जांच अधिकारियों ने सेट पर सीवेज मैनेजमेंट पर भी चिंता जाहिर की थी।

6 अक्टूबर को कर्नाटक स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्टूडियो को नोटिस भेजा गया, जिसमें लिखा था कि परिसर में बड़े पैमाने पर मनोरंजन और स्टूडियो चलाया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवश्यक स्थापना की अनुमति और कंसेंट ऑफ ऑपरेशन नहीं लिया गया है। जो जल प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम 1974 और वायु प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम 1981 के विरुद्ध है।

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर स्टूडियो द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जाता और स्टूडियो तत्काल बंद नहीं किया जाता तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बताई गई समय सीमा के बाद अब स्टूडियो सील किया गया है।

किच्चा सुदीप हैं शो के होस्ट, शो में थे 16 कंटेस्टेंट्स

जांच के दायरे में आए इस स्टूडियो में बिग बॉस कन्नड़ के 12वें सीजन की शूटिंग चल रही थी। शो को 28 सितंबर से 19 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू किया गया था। इस शो को पॉपुलर कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप होस्ट करते हैं। ये कन्नड़ का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। 3 एविक्शन के बाद 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शो चल रहा था। शो को कलर्स कन्नड़ चैनल और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *