Cyclone Shakti Landfall Video Update; Gujarat Mumbai Rainfall Alert | Tamilnadu | महाराष्ट्र में साइक्लोन शक्ति का अलर्ट: 65kmph की रफ्तार से हवा चलेगी; आंध्र में बारिश से 4, ओडिशा में लैंडस्लाइड से 2 की मौत

  • Hindi News
  • National
  • Cyclone Shakti Landfall Video Update; Gujarat Mumbai Rainfall Alert | Tamilnadu

मुंबई3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
5 अक्टूबर तक मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटों पर समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है। -फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

5 अक्टूबर तक मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटों पर समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है। -फाइल फोटो

गुजरात के कच्छ में खाड़ी और उसके आसपास अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान बन गया है। श्रीलंका ने इसे साइक्लोन शक्ति नाम दिया है। महाराष्ट्र में 3 से 7 अक्टूबर के बीच साइक्लोन शक्ति को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इसका असर मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में दिखेगा। यहां 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 65 किमी और इससे ज्यादा भी हो सकती है। 5 अक्टूबर तक महाराष्ट्र के तटों पर समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि ‘शक्ति’ अरब सागर में मानसून के बाद का पहला चक्रवाती तूफान है। यह साइक्लोन 6 अक्टूबर की सुबह पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर वापस मुड़ जाएगा, जिससे इसका असर कमजोर हो जाएगा।

दूसरी तरफ, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे दबाव का क्षेत्र बनने से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ आ गई। आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को बारिश से जुड़ी तीन घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। ओडिशा के गजपति जिले में लैंडस्लाइड के कारण दो लोगों की जान गई। कई लापता हैं।

समुद्र में 100 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल रहीं

मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोन शक्ति शुक्रवार को आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरात तट से दूर द्वारका की ओर बढ़ रहा था। शुक्रवार रात 9:30 बजे तक तूफान का केंद्र द्वारका से लगभग 300 किलोमीटर पश्चिम, कराची (पाकिस्तान) से 330 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और पोरबंदर से 360 किलोमीटर पश्चिम में था।

साइक्लोन शक्ति शुरू में पश्चिम और फिर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर आगे बढ़ा था। शनिवार सुबह यह एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया। इसके कारण, समुद्र में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

शक्ति के असर से रविवार तक गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र तट और पाकिस्तान तट पर समुद्र में उथल-पुथल की संभावना है। हालांकि, धीरे-धीरे इसका असर कमजोर पड़ने की संभावना है। गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र में 7 अक्टूबर तक ऊंची समुद्री लहरें, तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र में अधिकारियों को नागरिकों की सुरक्षा का निर्देश IMD ने महाराष्ट्र के कई जिलों, खासकर विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में 7 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई की है। उत्तरी कोंकण के निचले इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। महाराष्ट्र सरकार ने साइक्लोन शक्ति को लेकर अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं।

जिला प्रशासन को डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम​ एक्टिव करने, तटीय और निचले इलाकों में नागरिकों को निकालने की प्लानिंग और उनके लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मछुआरों को 7 अक्टूबर तक गुजरात और महाराष्ट्र में तटों पर अरब सागर में नहीं जाने की चेतावनी है।

देश भर में मौसम की तस्वीरें…

ओडिशा के गजपति जिले में लैंडस्लाइड के बाद शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ओडिशा के गजपति जिले में लैंडस्लाइड के बाद शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में शनिवार को बारिश के कारण वेंकटेश्वर मंदिर में श्रद्धालु परेशान दिखे।

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में शनिवार को बारिश के कारण वेंकटेश्वर मंदिर में श्रद्धालु परेशान दिखे।

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में साइक्लोन के असर से तेज हवाओं ने केले की फसल बर्बाद कर दी।

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में साइक्लोन के असर से तेज हवाओं ने केले की फसल बर्बाद कर दी।

तमिलनाडु के थेनी स्थित मेघमलाई झरने में शनिवार को पानी बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

तमिलनाडु के थेनी स्थित मेघमलाई झरने में शनिवार को पानी बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

राज्यवार मौसम की खबरें पढ़ें…

राजस्थान: 18 जिलों में आज बारिश, आंधी-बिजली के साथ 5-6 अक्टूबर को पूरे राज्य में बरसात का अलर्ट

जोधपुर में शुक्रवार शाम को बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।

जोधपुर में शुक्रवार शाम को बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।

राजस्थान के 18 जिलों में शनिवार को बारिश की संभावना है। 5 और 6 अक्टूबर को पूरे राज्य में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है। राज्य में 7 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी जारी रहेगी। जोधपुर, उदयपुर और नागौर में शुक्रवार शाम को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। उदयपुर और जोधपुर में बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: रीवा, मऊगंज, सीधी-सिंगरौली में आज तेज बारिश, कल से बारिश की गतिविधियां कम होंगी

भोपाल और इंदौर रोड पर शुक्रवार को दिन में बारिश हुई। शाम को शाजापुर में भी तेज बरसात हुई।

भोपाल और इंदौर रोड पर शुक्रवार को दिन में बारिश हुई। शाम को शाजापुर में भी तेज बरसात हुई।

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में शनिवार को तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार से बारिश की गतिविधियां कम होंगी। राज्य के कई जिलों में पिछले 2 दिन से तेज बारिश हुई। इंदौर में शुक्रवार शाम तेज बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: राज्य में 4 दिन बारिश की संभावना; 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवा से बढ़ेगी ठंड

हरियाणा में आज रात से मौसम बदलेगा। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

हरियाणा में आज रात से मौसम बदलेगा। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

हरियाणा में 4 अक्टूबर की रात से बदलाव होने की संभावना है। ज्यादातर जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। 8 अक्टूबर से हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी। पहाड़ों से हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ चलेगी। इससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: आज से बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन तक बारिश; पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से अगले 4 दिन तक मौसम खराब रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से अगले 4 दिन तक मौसम खराब रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम बदलेगा। राज्य में आज से अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब:

अमृतसर में शनिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। तस्वीर गोल्डन टेंपल की है।

अमृतसर में शनिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। तस्वीर गोल्डन टेंपल की है।

पंजाब में शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बारिश की संभावना है। बारिश के अलर्ट के चलते डैमों से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते राज्य में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *