DGCA Curbs Festive Airfare Surges, Airlines Add 1,700+ Flights to Meet Demand | दीपावली-छठ पर हवाई किराया बढ़ाने वालों पर सख्ती होगी: 1700 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स होंगी, इनमें सबसे ज्यादा इंडिगो की 730 उड़ानें

  • Hindi News
  • Business
  • DGCA Curbs Festive Airfare Surges, Airlines Add 1,700+ Flights To Meet Demand

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
DGCA, मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के कहने पर हाई डिमांड वाले रूट्स पर नजर रखेगा। - Dainik Bhaskar

DGCA, मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के कहने पर हाई डिमांड वाले रूट्स पर नजर रखेगा।

दीपावली सीजन पर इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी कंपनियों ने 1,700 से ज्यादा एक्स्ट्रा फ्लाइट्स बढ़ाने का ऐलान किया है। यह फैसला रविवार को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के साथ हुई मीटिंग के बाद लिया गया।

मीटिंग में DGCA ने एयरलाइंस के मनमाने किराया बढ़ोत्तरी पर भी सख्ती की है। DGCA ने कहा- मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के कहने पर हाई डिमांड वाले रूट्स पर नजर है, ताकि किराए मनमाने ढंग से ना बढ़ाया जाए।

इंडिगो ने सबसे ज्यादा 730 बढ़ाईं

DGCA की मीटिंग के बाद इंडिगो ने 42 रूट्स पर 730 अतिरिक्त फ्लाइट्स, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 20 रूट्स पर 486 फ्लाइट्स, और स्पाइसजेट ने 38 रूट्स पर 546 फ्लाइट्स जोड़ने का ऐलान किया। कुल मिलाकर दिवाली सीजन पर 1,700 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स उड़ेंगी।

ईंधन की कीमत बढ़ने से महंगा हुआ टिकट

2025 में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से टिकट की कीमतें और भी ज्यादा प्रभावित होने की उम्मीद है। पिछले चार महीनों में ATF की कीमतों में लगभग ₹12,000 प्रति किलोलीटर की वृद्धि हुई है। चूंकि ATF एक एयरलाइन के ऑपरेशनल कॉस्ट का 50% से अधिक होता है, इसलिए इसकी कीमत का सीधा असर टिकटों पर पड़ता है।

पायलटों के फेडरेशन ने बोइंग 787 की जांच की मांग की

इसके अलावा फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने DGCA को पत्र लिखकर देश के सभी बोइंग 787 विमानों के इलेक्ट्रिकल सिस्टम की पूरी तरह से जांच करने का आग्रह किया है।

यह मांग एअर इंडिया के बोइंग 787 विमान में हुई एक घटना के बाद आई है। यह विमान अमृतसर से बर्मिंघम जा रहा था, जहां उतरने से ठीक पहले रैम एयर टरबाइन (RAT) अपने आप डिप्लॉय हो गई थी। एयरलाइन ने पुष्टि की कि विमान सुरक्षित उतर गया था।

ये खबर भी पढ़ें….. एअर इंडिया ड्रीमलाइनर की इंग्लैंड के बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग:इमरजेंसी टर्बाइन खुलकर नीचे आया; अहमदाबाद में इसी मॉडल का प्लेन क्रैश हुआ था

अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-117 (बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8) की बर्मिंघम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट ने 4 अक्टूबर को दोपहर 12:52 बजे अमृतसर से उड़ान भरी थी और करीब 10 घंटे 45 मिनट बाद बर्मिंघम पहुंची थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *