Gold Hits ₹1.15 Lakh per 10g, Silver at ₹1.42K/kg: Central Govt Announces 30-Day Diwali Bonus for Employees; EVs to Mimic Petrol-Diesel Engine Noises Soon | केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली पर बोनस का ऐलान: इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेट्रोल-डीजल की तरह आवाज करेंगी, सोना ₹1.15 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Hits ₹1.15 Lakh Per 10g, Silver At ₹1.42K Kg: Central Govt Announces 30 Day Diwali Bonus For Employees; EVs To Mimic Petrol Diesel Engine Noises Soon

नई दिल्ली33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। IBJA के अनुसार कल 1,16,903 रुपए तक पहुंच गया। हालांकि ये बाद में गिरकर 1,15,349 रुपए पर बंद हुआ। चांदी भी सुबह 1,45,060 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। बाद में ये 1,42,434 रुपए पर बंद हुई।

वहीं, सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का ऐलान किया। वित्त मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 30 दिन के प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी गई है।

इधर, इलेक्ट्रिक गाड़ियां जल्द ही पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की तरह आवाज करते हुए नजर आएंगी। कंपनियों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों में अकॉस्टिक व्हीकल अलर्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप देना होगा। इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कंपनियों को नोटिफिकेशन जारी किया है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकता है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. सोना ₹1.15 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा: इस साल अब तक दाम ₹39,000 बढ़े; चांदी ₹1.42 लाख प्रति किलो बिक रही

सोने-चांदी के दाम आज यानी 30 सितंबर को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,16,903 रुपए पर ओपन हुआ था। हालांकि ये बाद में थोड़ा गिरकर 1,15,349 रुपए पर बंद हुआ। इसी तरह चांदी सुबह 1,45,060 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। इसके बाद ये 1,42,434 रुपए पर बंद हुई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. RBI के नए नियमों से लोन सस्ते हो सकते हैं: ज्वेलर्स को सोने-चांदी पर लोन लेना आसान होगा, क्रेडिट रिपोर्ट हर हफ्ते अपडेट करने का प्रस्ताव

आने वाले दिनो में लोन सस्ते हो सकते हैं। RBI ने लोन और बैंकों के लिए पूंजी जुटाने से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इनमें से तीन बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होंगे, जबकि अन्य प्रस्तावों पर 20 अक्टूबर 2025 तक जनता की राय मांगी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान: दिवाली से पहले ₹6,908 का बोनस मिलेगा; जानें आप एलिजिबल हैं या नहीं

सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का ऐलान किया। वित्त मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर इस बात की जानकारी दी। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 30 दिन के प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी गई है।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि ग्रुप C और नॉन गजेटेड ग्रुप B कर्मचारियों को 2024-25 के लिए 30 दिन की सैलरी के बराबर ‘एड-हॉक बोनस’ दिया जाएगा। इस बोनस की राशि 6,908 रुपए तय की गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. जनरल रिजर्वेशन में अब ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी: पहले 15 मिनट सिर्फ आधार OTP से बुक कर सकेंगे टिकट, कालाबाजारी कम होगी

1 अक्टूबर से तत्काल टिकट की तरह ही जनरल रिजर्वेशन (सामान्य आरक्षण) टिकट की बुकिंग करते वक्त भी ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इंडियन रेलवे ने 14 सितंबर को इसकी घोषणा की थी।

रेल मंत्रालय के अनुसार IRCTC वेबसाइट या एप पर जनरल रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इससे फर्जी आईडी, एजेंट्स की टिकटों की कालाबजारी और बॉट्स की बुकिंग पर लगाम लगेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेट्रोल-डीजल की तरह आवाज करेंगी: अकॉस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम 1 अक्टूबर 2026 से अनिवार्य, पैदल यात्रियों को अलर्ट करेगा

इलेक्ट्रिक गाड़ियां जल्द ही पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की तरह आवाज करते हुए नजर आएंगी। कंपनियों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों में अकॉस्टिक व्हीकल अलर्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप देना होगा। इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कंपनियों को नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस सिस्टम से गाड़ी कम स्पीड पर पहुंचने पर नॉर्मल (पेट्रोल-डीजल) गाड़ियों की तरह आवाज करती है। इससे सड़क या फुटपाथ पर पैदल चल रहे लोगों को गाड़ी के आने का अलर्ट मिलता है। नई EVs के लिए ये नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा, जबकि मौजूदा मॉडल्स के लिए 2027 तक का समय मिलेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन हैं यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *