Business News Update: India Ukraine petrol ethanol | पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से रोकने की याचिका खारिज: भारत में कर्मचारियों को निकाल रहीं फैंटसी गेमिंग कंपनियां; सोना- चांदी ऑलटाइम हाई पर

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर पेट्रोल से जुड़ी रही। सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर को पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के प्लान को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। इस प्लान के तहत देश में बिकने वाले पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाया जा रहा है। 2023 में एथेनॉल मिलाने की शुरुआत की गई थी।

वहीं सोने-चांदी के दाम 1 सितंबर को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 2,105 रुपए बढ़कर 1,04,493 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से रोकने की याचिका खारिज:सुप्रीम कोर्ट में सरकार बोली- याचिकाकर्ता इंग्लैंड का, बाहरी नहीं बताएगा कौन सा पेट्रोल इस्तेमाल करें

सुप्रीम कोर्ट ने आज 1 सितंबर को पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के प्लान को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। इस प्लान के तहत देश में बिकने वाले पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाया जा रहा है। 2023 में एथेनॉल मिलाने की शुरुआत की गई थी। सरकार ने 2025-26 तक देश के सभी पेट्रोल पंप्स पर E20 पेट्रोल उपलब्ध कराने का टारगेट रखा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. भारत में कर्मचारियों को निकाल रहीं फैंटसी गेमिंग कंपनियां:MPL ने 60% और पोकरबाजी ने 45% स्टाफ निकाला; रियल-मनी गेमिंग पर बैन का असर

भारत में रियल मनी गेमिंग पर बैन लगने के बाद फैंटसी गेमिंग कंपनियों ने अपने कर्मचारियों छटनी शुरू कर दी है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक माय 11 सर्कल और रमी सर्कल जैसे प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी गेम्स 24×7 ने कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है।

इसके अलावा पोकरबाजी ने 45% स्टाफ यानि करीब 200 लोगों को नौकरी से बाहर कर दिया है। वहीं भारत की सबसे बड़ी गेमिंग कंपनियों में से एक मोबाइल प्रीमियर लीग (MPL) ने भारत में अपने 60% स्थानीय कर्मचारियों (करीब 300 लोगों) की छंटनी का फैसला लिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3.19 किलो वाला गैस सिलेंडर ₹51.50 तक सस्ता:चांदी के गहनों पर हॉलमार्किंग लागू, टैक्स रिटर्न की आखिरी तारीख 15 सितंबर; 7 बड़े बदलाव

सितंबर में 7 बड़े बदलाव हो रहे हैं, जो सीधे आपसे जुड़े हैं। आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹51.50 तक सस्ता हो गया है। वहीं, सोने के बाद अब सरकार चांदी के गहनों पर भी हॉलमार्किंग 1 सितंबर से लागू कर रही है।

इधर, कॉमर्शियल प्लेन में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत 1,308.41 रुपए तक घट गई है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. सोना ₹2,105 बढ़कर ₹1.04 लाख के ऑलटाइम हाई पर:इस साल अब तक ₹28,331 महंगा हुआ, चांदी भी ₹1.22 लाख किलो के रिकॉर्ड पर

सोने-चांदी के दाम आज यानी 1 सितंबर को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 2,105 रुपए बढ़कर 1,04,493 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,02,388 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 5,228 रुपए बढ़कर 1,22,800 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,17,572 रुपए थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5.भारत का अमेरिका को जवाब-अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत तेल खरीदा:दुनिया को $200 प्रति बैरेल कीमत तेल से बचाया; युद्ध फंड करने का आरोप लगाया था

भारत ने तेल खरीदने पर रूस-यूक्रेन युद्ध को फंडिंग मिलने के आरोपों का जवाब दिया है। पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए तेल खरीदा है, जिससे ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें स्थिर रहीं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. अगस्त में ₹1.86 लाख करोड़ का GST कलेक्शन:पिछले साल की तुलना में 6.5% बढ़ा; जुलाई में GST से ₹1.96 लाख करोड़ जुटाए थे

सरकार ने अगस्त 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 1.86 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 6.5% की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार 1 सितंबर को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले यानी अगस्त 2024 में सरकार ने 1.75 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *