India Vs Kazakhstan in Hockey Asia Cup LIVE match updates | हॉकी एशिया कप में भारत ने लगातार तीसरा मैच जीता: कजाकिस्तान को 15-0 से हराया; अभिषेक के 4 गोल, जुगराज-सुखजीत ने भी हैट्रिक लगाई

राजगीर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जुगराज गोल करने के बाद मनप्रीत के साथ सेलिब्रेट करते हुए। - Dainik Bhaskar

जुगराज गोल करने के बाद मनप्रीत के साथ सेलिब्रेट करते हुए।

2025 के हॉकी एशिया कप में भारत ने लगातार तीसरा मैच जीत लिया। टीम ने सोमवार को कजाकिस्तान को 15-0 के बड़े अंतर से हराया। यह इस साल के टूर्नामेंट में सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड की बराबरी रही। मलेशिया ने आज ही चीनी ताइपे को भी इसी अंतर से हराया था।

बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत के लिए अभिषेक, सुखजीत और जुगराज ने गोल की हैट्रिक लगाई। अभिषेक ने कुल 4 गोल दागे। वहीं रजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, संजय और दिलप्रीत सिंह ने 1-1 गोल दागा। सुखजीत प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

भारत ने पहले ही रविवार को जापान को हराकर टूर्नामेंट के सुपर-4 में जगह बना ली थी। टीम ने पहले मैच में चीन को हराया था। पूल-ए से चीन ने भी सुपर-4 में जगह बनाई। पूल-बी से मलेशिया और साउथ कोरिया ने अगले राउंड में एंट्री की। कजाकिस्तान टीम दूसरी बार ही एशिया कप खेल रही थी, टीम टूर्नामेंट में 1 ही गोल कर सकी।

स्टार्टिंग-11

भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), जुगराज सिंह, सुखजीत, संजय, रजिंदर सिंह।

सब्स्टिट्यूट्स: अभिषेक, सुमित, राज कुमार पाल, अमित रोहिदास, विवेक सागर, सूरज कर्केरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।

कजाकिस्तान: यरकेबुलान दयुसेबेकोव (कप्तान), अरसन जहानत, अगिमताय डुसेंगजी, मक्सत झोकेबायव, बबितोव जंगेज, दानियार यराली, रुस्तम यस्तमेसोव, अल्तिनबेक ऐतकालियेव, अमन येलुबायेव, यरजान येलीबायेव (गोलकीपर), मगझन नुरमाम्बेत।

सब्स्टिट्यूट्स: दरखान नुरबातर, नुरम कारिकुल, येरबोलात बाकदाउलेतोव, रासुल दुईसेनगाजी, येवजेनिय अशगरिन, खामित अबिलाय (गोलकीपर), अरनूर दाउतालियेव।

अपडेट्स

04:12 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

चौथे क्वार्टर में भारत ने 4 गोल दागे 

जीत की खुशी मनाते भारत के प्लेयर्स।

जीत की खुशी मनाते भारत के प्लेयर्स।

भारत ने पहले क्वार्टर में 3 गोल दागने के बाद आखिरी 3 क्वार्टर में 4-4 गोल किए। आखिरी क्वार्टर में टीम से जुगराज, संजय, दिलप्रीत और अभिषेक ने 1-1 गोल किया। इसी के साथ भारत ने 15-0 के अंतर से अपना आखिरी पूल मैच भी जीत लिया।

04:10 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अभिषेक ने चौथा गोल दागा

चौथे क्वार्टर के 14वें मिनट में अभिषेक ने अपना चौथा गोल दाग दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने मैच में 15-0 की बढ़त बना ली। अभिषेक ने इससे पहले पांचवें, 8वें और 20वें मिनट में भी गोल किए थे।

04:01 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने 14वां गोल दागा

चौथे क्वार्टर में भारत से तीसरा गोल दिलप्रीत सिंह ने कर दिया। 55वें मिनट में दिलप्रीत ने फील्ड गोल दागा और भारत को 14-0 से बढ़त दिला दी। आखिरी क्वार्टर में जुगराज सिंह और संजय ने भी गोल किए।

03:59 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

संजय ने पहला गोल दागा

भारत ने 54वें मिनट में 13वां गोल किया। पेनल्टी कॉर्नर पर हार्दिक सिंह ने पास दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने साथी खिलाड़ी संजय को मौका दिया, संजय ने मौके को भुनाया और मैच में अपना पहला गोल दाग दिया।

03:44 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जुगराज की हैट्रिक भी पूरी

चौथे क्वार्टर में भारत ने अपना 12वां गोल दाग दिया। मैच के 47वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में कन्वर्ट किया और भारत को 12-0 से आगे कर दिया। यह मैच में जुगराज का तीसरा गोल रहा, उन्होंने 31वें और 24वें मिनट में भी गोल किए थे। जुगराज के अलावा अभिषेक और सुखजीत भी गोल की हैट्रिक पूरी कर चुके हैं।

03:39 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

तीसरे क्वार्टर में भारत ने 4 गोल दागे

हाफ टाइम तक 7-0 से आगे रहने के बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने बेहद अटैकिंग शुरुआत की। टीम ने शुरुआती 2 मिनट में ही 3 गोल दाग दिए। जुगराज सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। वहीं रजिंदर सिंह और सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल कर दिए। 38वें मिनट में सुखजीत ने अपना तीसरा गोल किया और भारत को 11-0 से आगे कर दिया।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत अभिषेक के साथ गोल सेलिब्रेट करते हुए।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत अभिषेक के साथ गोल सेलिब्रेट करते हुए।

03:29 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

सुखजीत ने भी गोल की हैट्रिक लगाई

तीसरे क्वार्टर के 8वें मिनट में भारत ने 11वां गोल भी दाग दिया। कजाकिस्तान गोल पोस्ट के करीब विवेक सागर प्रसाद ने पास दिया। सुखजीत ने मौके को भुनाया और आसानी से गोल दाग दिया। यह मैच में सुखजीत का तीसरा गोल रहा। उन्होंने 32वें और 15वें मिनट में भी गोल दागे थे।

03:22 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने 2 मिनट में 3 गोल दागे

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत भारत ने बेहद अटैकिंग की। टीम ने पहले मिनट में ही पेनल्टी स्ट्रोक से गोल दाग दिया। जुगराज सिंह ने मैच में अपना दूसरा गोल किया। तीसरे क्वार्टर के 67वें मिनट में फिर रजिंदर ने फील्ड गोल कर दिया।

दूसरे मिनट में ही सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल किया और भारत को 10-0 से आगे कर दिया। इस तरह तीसरे क्वार्टर में भारत ने महज 2 मिनट के अंदर 3 गोल दाग दिए।

जुगराज ने भारत के लिए 2 गोल किए।

जुगराज ने भारत के लिए 2 गोल किए।

03:03 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दूसरे क्वार्टर में भारत ने 4 गोल दागे

पहले क्वार्टर में 3 गोल दागने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में 4 गोल दाग दिए। दूसरे क्वार्टर में भी अभिषेक ने ही भारत के गोल की शुरुआत की। उन्होंने 20वें मिनट में फील्ड गोल किया और 4-0 की बढ़त दिलाई। उनके बाद जुगराज, हरमनप्रीत और अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग दिए। इसी के साथ हाफ टाइम तक टीम इंडिया 7-0 से आगे हो गई।

दूसरे क्वार्टर के बाद भारत 7-0 से आगे था।

दूसरे क्वार्टर के बाद भारत 7-0 से आगे था।

03:03 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अमित रोहिदास ने 7-0 की बढ़त दिलाई

29वें मिनट में भारत ने 7वां गोल भी दाग दिया। पेनल्टी कॉर्नर पर हार्दिक सिंह ने पास दिया, अमित रोहिदास ने मौके को भुनाया और मैच में अपना पहला गोल दाग दिया। उनसे पहले हरमनप्रीत और जुगराज ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा था।

02:57 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कप्तान हरमनप्रीत ने खाता खोला

26वें मिनट में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच में अपने गोल का खाता खोल लिया। हार्दिक सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर पास दिया, हरमनप्रीत ने गोलपोस्ट के राइट कॉर्नर पर शॉट खेला और गोल कर दिया। यह मुकाबले में हरमनप्रीत का पहला गोल रहा, वे टूर्नामेंट में 6 गोल दाग चुके हैं।

02:55 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जुगराज ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा

दूसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाया और भारत को 5-0 से आगे कर दिया। 24वें मिनट में हार्दिक सिंह के पास को जुगराज ने कजाकिस्तान के गोलपोस्ट में दाग दिया। यह मैच में उनका पहला ही गोल रहा।

02:49 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अभिषेक के हैट्रिक गोल पूरे

दूसरे क्वार्टर में भारत के अभिषेक ने अपने गोल की हैट्रिक पूरी कर ली। 19वें मिनट में कजाकिस्तान गोलपोस्ट के करीब भारत ने दबाव बनाया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पास पर अभिषेक ने मौके को भुनाया और फील्ड गोल दाग दिया। इसी के साथ भारत 4-0 से आगे हो गया। अभिषेक ने चौथे और 7वें मिनट में भी गोल किए थे।

02:37 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पहले क्वार्टर में 3-0 से आगे रहा भारत

भारत कजाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर से बेहद अटैकिंग खेल दिखाया। कजाकिस्तान के प्लेयर्स महज एक बार भारतीय गोलपोस्ट के पास आकर मौका बना सके। ज्यादातर समय इंडियन प्लेयर्स ही कजाकिस्तान के गोलपोस्ट पर ही नजर आए। अभिषेक ने चौथे और 7वें मिनट में फील्ड गोल दागे और भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह गोल नहीं कर सके। इसके ठीक बाद 2 गोल दाग चुके अभिषेक ने मौका देखकर सुखजीत को गोल के करीब पास दिया, सुखजीत ने मौके को भुनाया और गोल दाग दिया।

02:36 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

14वें मिनट में सुखजीत ने गोल किया

टीम इंडिया ने अटैकिंग गेम का फायदा पहले क्वार्टर में तीसरा गोल दागकर उठाया। आखिरी मिनट में टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह गोल नहीं कर सके। इसके ठीक बाद 2 गोल दाग चुके अभिषेक ने मौका देखकर सुखजीत को गोल के करीब पास दिया, सुखजीत ने मौके को भुनाया और गोल दाग दिया।

सुखजीत ने भारत के लिए तीसरा गोल किया।

सुखजीत ने भारत के लिए तीसरा गोल किया।

02:32 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने लगातार अटैक किए

पहले क्वार्टर में भारत लगातार अटैक कर रहा है और कजाकिस्तान के खिलाड़ियों को गेंद रोकने का मौका ही नहीं मिल रहा। मनदीप को करीब से दो मौके मिले, लेकिन कजाकिस्तान के गोलकीपर ने शानदार बचाव कर गोल होने से रोक दिया।

02:27 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अभिषेक ने 7वें मिनट में दूसरा गोल भी दागा

पहले क्वार्टर में बेहद अटैकिंग गेम खेल रही टीम इंडिया ने 8वें मिनट में ही 2-0 की बढ़त भी बना ली। टीम से फिर एक बार अभिषेक ने फील्ड गोल कर दिया। उन्होंने 5वें मिनट में भी फील्ड गोल ही किया था।

02:22 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अभिषेक ने पहला गोल किया 

मैच के चौथे मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल कर दिया। सुखजीत ने मिडफील्ड से गेंद छीनकर पास दिया और भारतीय फॉरवर्ड ने अपने शानदार रिवर्स हिट से गोलकीपर को मात देते हुए गोल दाग दिया।

02:19 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पहला क्वार्टर शुरू

मैच का पहला क्वार्टर शुरू हो चुका है। भारत सफेद जर्सी में खेल रहा है, जबकि कजाकिस्तान की टीम नीली जर्सी और काले शॉर्ट्स में उतरी है।

02:15 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

चीन सुपर-4 में पहुंचा 

चीन ग्रुप-ए से एशिया कप हॉकी में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी। जापान के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। बेहतर गोल अंतर होने की वजह से चीन अगले दौर में पहुंच गया, जबकि जापान सुपर-4 में क्वालिफाई नहीं कर सका।

चीन और जापान के बीच का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।

चीन और जापान के बीच का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।

01:57 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत के पास सुपर-4 की तैयारी का मौका

सुपर-4 से पहले भारतीय टीम के लिए यह प्रैक्टिस मैच की तरह होगा। 2018 एशियन गेम्स में आखिरी बार भारत और कजाकिस्तान का सामना हुआ था।

भारतीय टीम ने उस मैच को 21-0 से अपने नाम किया था। टीम इंडिया एशिया कप के इस मुकाबले में कुछ इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं कजाकिस्तान की पूरी कोशिश कम से कम गोल खाने की होगी।

01:55 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत एशिया कप हॉकी के सुपर-4 में

भारतीय टीम एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर-4 में प्रवेश कर गई है। भारत ने रविवार को जापान को 3-2 से हराया। इस जीत से भारतीय टीम पूल ए में टॉप पर पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर…

01:54 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने चीन को हराया

हॉकी एशिया कप 2025 में मेजबान भारत ने अपना पहला मैच जीत लिया है। बिहार के राजगीर में खेले गए पूल-ए के मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *