Goldsmith Women’s Association celebrated Nandotsav in Bundi | बूंदी में स्वर्णकार महिला मंडल ने मनाया नंदोत्सव: राधा-कृष्ण की लीलाओं का सजीव चित्रण, भजन और नृत्य से गूंजा रिसॉर्ट – Bundi News


देवपुरा स्थित एक निजी रिसॉर्ट में स्वर्णकार महिला मंडल ने नंदोत्सव का आयोजन किया।

बूंदी के देवपुरा स्थित एक निजी रिसॉर्ट में स्वर्णकार महिला मंडल ने नंदोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने राधा-कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मनोहारी प्रस्तुतिकरण किया।

.

कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक विमलेश सोनी और कार्यकारिणी सदस्यों ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। गायत्री सोनी और शैलजा सोनी ने नंद बाबा और यशोदा मैया की भूमिका निभाई। संतोष सोनी और विजयलक्ष्मी सोनी ने कान्हा के जन्म का प्रभावशाली चित्रण किया।

चर्चिका सोनी और एम लवीका सोनी ने बाल राधा-कृष्ण की भूमिका में दर्शकों का मन मोह लिया। शिवांश और आदित्य ने कृष्ण की बाल लीलाओं का मनोरम प्रदर्शन किया। युक्ति सोनी, शैलजा सोनी, संतोष सोनी और पूजा सोनी ने बालकृष्ण भजनों पर एकल नृत्य प्रस्तुत किए। छोटी बालिकाएं कासवीं और टीना ने राधा-कृष्ण की अटखेलियों का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मीना सोनी, उमा सोनी, ममता सोनी, इंदिरा सोनी, पिंकी सोनी, वंदना सोनी, उषा सोनी, दिव्या सोनी, सीमा सोनी, पूजा सोनी, अनुराधा सोनी, गायत्री सोनी, मंजू सोनी, ज्योति सोनी, किरण सोनी, चंदा सोनी, अंजली सोनी, हिना सोनी, पवन सोनी सहित स्वर्णकार समाज की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *