Yamunanagar 14 Year Old Boy Die Drowning Pond News Update | यमुनानगर में डूबने से 14 वर्षीय लड़के की मौत: तालाब में पशुओं को नहलाने गया, संतुलन बिगड़ने से गिरा – Jagadhari News


यमुनानगर में तालाब में डूबने से 14 वर्षीय लड़के की मौत।

यमुनानगर में शनिवार को जोहड़ (तालाब) में डूबने से 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। हादसा जगाधरी में हुआ। खिल्लावाला के जोहड़ में पशुओं को नहलाने गया था। मिली जानकारी के अनुसार, खिजरी निवासी 14 वर्षीय अमीर खिलावाला में अपनी बहन के पास रहता था।

.

दोपहर के समय वह अपने एक दोस्त के साथ गांव के जोहड़ में पशुओं को नहलाने ले गया। लड़का पशु के ऊपर बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। वहां वह पशुओं के साथ जोहड़ में चला गया। लेकिन वह बाहर नहीं निकला। जोहड़ के बाहर बैठे उसके दोस्त ने उसे काफी आवाज लगाई।

जब अमीर नहीं निकला तो उसके दोस्त ने सारी घटना की जानकारी गांव में जाकर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लड़के के शव को काफी देर तलाश करने के बाद बाहर निकाला। बाद में ग्रामीणों ने ही शव को दफना दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *