मुंबई9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कोटक महिंद्रा बैंक ने पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में कुल ₹16,917 करोड़ की कमाई की है।
प्राइवेट सेक्टर लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर सोमवार, 28 जुलाई को 7% से ज्यादा गिरा। यह गिरावट वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजों के बाद आई।
बैंक का शेयर 7.34% गिरकर 1,968.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीते एक महीने में यह 9% गिरा है। वहीं, बीते 6 महीने में यह 4.29% और एक साल में 9.74% चढ़ा है।

अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का मुनाफा 48% गिरा
कोटक महिंद्रा बैंक ने पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में कुल ₹16,917 करोड़ की कमाई की है। इस कमाई में से बैंक ने 11,353 करोड़ रुपए कर्मचारियों की सैलरी, बिजली बिल, डिपॉजिट जैसे कामों में खर्च किए।
इसके बाद बैंक के पास 3,282 करोड़ रुपए मुनाफा के रूप में बचा। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक को 6,250 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार यह 47.48% गिरा है।

कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर हैं उदय कोटक
कोटक महिंद्रा बैंक, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइड करता है। इसके फाउंडर उदय कोटक हैं। उन्होंने इस बैंक को 1985 में स्थापित किया था। इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अशोक वासवानी हैं। बैंक का मार्केट कैप 3.94 लाख करोड़ रुपए है।