Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (27 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 27 जुलाई का राशिफल: वृष, कर्क और धनु राशि के लोगों की तरक्की के योग बनेंगे, सिंह राशि वालों की प्रॉपर्टी की अच्छी डील हो सकती है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (27 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

27 जुलाई, रविवार को मेष राशि वालों को करियर में अपने कामों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। वृष राशि वालों के करियर में उन्नति के योग हैं। मिथुन राशि वालों के बिजनेस में पार्टनरशिप सफल रहेगी। कर्क राशि वालों को करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे।

सिंह राशि वालों की प्रॉपर्टी में अच्छी डील हो सकती है। परिवार में गलतफहमियां भी दूर होंगी। कन्या राशि के लोग करियर में नई तकनीक का प्रयोग करेंगे। तुला राशि के लोगों को करियर में पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा होगा।

धनु राशि वाले करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मकर राशि वालों को बिजनेस में सावधान रहना होगा। कुंभ राशि वालों के बिजनेस की योजनाएं सफल होंगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव: आज आपका अपने और पारिवारिक कामों के प्रति पूरा समर्पण रहेगा। इस स्वभाव के कारण आपको अपने काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे और मानसिक शांति भी बनी रहेगी। कहीं से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। नेगेटिव: पैसों से जुड़े कामों में सावधानी बरतें, नहीं तो आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। संतान से संबंधित किसी काम में दिक्कतें अभी बनी रहेंगी। भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन नतीजे कम ही मिलेंगे। लोगों के साथ मिलते-जुलते समय विनम्र व्यवहार रखें।

करियर: व्यवसायिक कामों में कुछ रुकावटें आएंगी और देरी होगी। हालांकि, आप अपनी समझदारी से सब व्यवस्थित भी कर लेंगे। इस समय लेनदेन से जुड़े मामले टाल दें, क्योंकि इसमें किसी तरह की गलतफहमी हो सकती है। लव: घर-परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी पारिवारिक अविवाहित व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य: कामों में रुकावट आने से तनाव और उदासी जैसी स्थिति रहेगी। इसका अच्छा इलाज योग और मेडिटेशन है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

वृष – पॉजिटिव: पारिवारिक गतिविधियों में अच्छी व्यवस्था बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। समाज और रिश्तेदारों में आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व और सरल स्वभाव की वजह से आपकी मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। उसे बेहतरीन बनाना आपका काम है। नेगेटिव: सामाजिक काम में किसी भी तरह की दखलअंदाजी न करें, आपकी बदनामी हो सकती है। वाहन खराब होने से बड़ा खर्चा आएगा। किसी से उधार लेने की योजना है, तो अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें, क्योंकि वापसी करना मुश्किल हो जाएगा।

करियर: व्यवसायिक गतिविधियों में सभी फैसले खुद ही लेने की कोशिश करें। दूसरों की सलाह गलत भी हो सकती है। काफी समय से अटके हुए काम पूरे करने का अच्छा समय है। अपने व्यवसाय में नया प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में उन्नति के आसार हैं। लव: दांपत्य जीवन में सुकून और शांति रहेगी। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य: कफ कोल्ड रहेगा। ठंडी चीजें खाने से बचें। बदलते मौसम का असर भी आपके स्वास्थ्य को हल्का रखेगा। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7

मिथुन – पॉजिटिव: घर में किसी धार्मिक या शुभ काम की योजना बनेगी। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और ज्यादा निखार लाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करके आगे बढ़ेंगे और सफलता भी मिलेगी। नेगेटिव: जगह बदलने से जुड़ी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है। अपने करीबी संबंधियों के साथ मधुर तालमेल बनाकर रखने से समस्याएं काफी हद तक सामान्य भी हो जाएंगी। यह समय धैर्य और संयम से ही बिताने का है।

करियर: व्यवसाय में पूरा समय देने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। कोई भी फैसला दिल की बजाय दिमाग से लेना सही रहेगा। कहीं भी निवेश करने में जल्दबाजी न करें। सरकारी नौकरी में काम का बोझ बढ़ेगा। लव: किसी भी नकारात्मक स्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। आपके तनाव और गुस्से का असर घर-परिवार पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में भी किसी तरह का अलगाव आ सकता है। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर तथा शुगर वाले लोग अपना खास ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 1

कर्क – पॉजिटिव: किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करके आपको दिली खुशी मिलेगी। अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने कामों में ही व्यस्त रहें। सफलता मिलने पर यही लोग आपके पक्ष में भी आएंगे। एडमिशन के लिए चल रही समस्या का हल मिलेगा। नेगेटिव: ध्यान रखें कि बिना किसी वजह के कोई आरोप या बदनामी जैसी स्थिति बन सकती है। दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर ही रखें। मानसिक सुख-शांति के लिए किसी शांत या धार्मिक जगह पर जरूर कुछ समय बिताएं।

करियर: व्यवसाय में पैसों को लेकर जो काम रुके हुए थे, अब उनमें दोबारा तेजी आने की संभावना है। व्यवसायिक स्थल पर लगभग ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कामों के प्रति पूरी ईमानदारी रखें, क्योंकि पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। लव: निजी परेशानियों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर न पड़ने दें। घर में सुख-शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी आप पर ही है। स्वास्थ्य: बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए अपना खान-पान और दिनचर्या एकदम व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8

सिंह – पॉजिटिव: परिवार में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आज आपकी मध्यस्थता से हल होंगी। बड़े लोगों की सलाह का पालन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलने से सुकून और राहत महसूस करेंगे। नेगेटिव: किसी भी मुश्किल हालात में घबराने की बजाय समाधान निकालें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में बजट का खास ध्यान रखें, नहीं तो उधार लेने की नौबत आ सकती है।

करियर: प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित बेहतरीन डील होने की अच्छी संभावना है। सरकारी काम करने वाले व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। गुस्से और आवेश में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। प्राइवेट नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा। लव: पति-पत्नी के संबंधों में मिठास रहेगी, जिससे पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य: घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। नियमित रूप से उनकी जांच कराएं और इलाज लें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

कन्या – पॉजिटिव: कई कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। आप कुछ नई तकनीक का उपयोग करके अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे और सफल भी रहेंगे। पिछले कुछ समय से किसी संबंधी द्वारा चल रही गलतफहमियों का भी समाधान होगा। नेगेटिव: अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ अपने ऊपर न लें। साथ ही दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करने या कर्ज लेने से बचें, नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न बरतें।

करियर: व्यवसाय की दृष्टि से समय अच्छा है। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने विचारों को प्राथमिकता दें। अगर व्यवसाय में बदलाव संबंधी योजना बन रही है तो उस पर ध्यान दें। जल्दी ही अच्छे नतीजे सामने आएंगे। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों को टाल दें। लव: आपके कामों में जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों का सहयोग आपकी चिंताओं को कम करेगा। आपसी संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बस ज्यादा तनाव और गुस्सा हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 5

तुला – पॉजिटिव: कुछ समय अपने पसंद के कामों में और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर बिताएं। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकावट दूर होगी और एक नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। पैसों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लेने का उत्तम समय है। नेगेटिव: ज्यादा पाने के चक्कर में अपना नुकसान भी कर सकते हैं। इसलिए शांत और सहज तरीके से अपने कामों को पूरा करते चलें। सरकारी कामों में बाधाएं आएंगी। युवा वर्ग किसी असफलता की वजह से उदास और निराश हो सकते हैं।

करियर: व्यवसाय संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा, साथ ही अन्य व्यवसायिक गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पुराने संपर्कों को दोबारा मजबूत करने की कोशिश करें, इस समय उनसे लाभ होने की उम्मीद है। नौकरी में अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी न करें। लव: पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा, लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उनका उचित इलाज करवाना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3

वृश्चिक – पॉजिटिव: पैसों से संबंधित कोई रुका हुआ काम आज पूरा होने की अच्छी संभावना है। अगर घर में मरम्मत को लेकर कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर विचार करने का उत्तम समय है। वास्तु से जुड़े नियमों का पालन जरूर करें। नेगेटिव: बेकार की गतिविधियों में ध्यान न देकर अपने कामों में ही व्यस्त रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, जिसका नकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए धैर्य और शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है।

करियर: व्यावसायिक स्थल पर दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद ही काम निपटाने की कोशिश करें। किसी सहयोगी का नकारात्मक व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। नौकरी में किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा। लव: पति-पत्नी के संबंधों में मिठास रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी दोस्त के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य: अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। समय पर इलाज लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 1

धनु – पॉजिटिव: धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित रहेगी। आर्थिक मामलों में बेहतरीन सफलता मिलने की स्थिति बन रही है, इसलिए अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। नेगेटिव: भाइयों के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। हालांकि, आप अपने अच्छे व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे। विद्यार्थियों को एडमिशन संबंधी काम में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

करियर: अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। पब्लिक संपर्कों को और ज्यादा बेहतर बनाएं। इससे व्यावसायिक स्रोत बनेंगे। किसी राजनैतिक व्यक्ति की मदद से आपके काम हल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। लव: दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य: गर्मी और प्रदूषण होने की वजह से जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेद को अपनाना बेहतर इलाज है। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

मकर – पॉजिटिव: आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों ही दृष्टि से अनुकूल है। अपने पसंद के रचनात्मक कामों में भी समय बिताने से सुकून मिलेगा, और मुश्किल से मुश्किल काम भी आप अपने पक्के इरादे से पूरे करने की क्षमता रखेंगे। नेगेटिव: किसी भी तरह के कानूनी पचड़े में न फंसे। बेहतर होगा कि ट्रैफिक नियमों का भी पालन जरूर करें। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। इस समय किसी करीबी दोस्त के साथ संबंध खराब होने जैसी स्थिति भी बन रही है।

करियर: कारोबारी मामलों में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बनेगी। हालांकि, दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ अनुकूल हो रही है, इसलिए अपने कामों की रूपरेखा पहले ही बना लें। नौकरीपेशा लोग अस्वस्थता की वजह से अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे। लव: घर में सुखद और खुशनुमा वातावरण रहेगा। बस बाहरी लोगों का दखल न होने दें। प्रेम संबंधों में भी रोमांटिक माहौल रहेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कब्ज और गैस जैसी स्थिति न बनने दें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3

कुंभ – पॉजिटिव: ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरे होंगे। संतान संबंधी कोई शुभ काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। आपका विवेक और बुद्धिमत्ता द्वारा लिया गया फैसला बहुत ही सकारात्मक रहेगा। नेगेटिव: ध्यान रखें कि गलतफहमी की वजह से आपसी संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि, कुछ लोग जलन के कारण आपके काम में रुकावट डालने के लिए सक्रिय भी रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में और ज्यादा मेहनत की जरूरत है।

करियर: व्यावसायिक योजनाएं जल्दी ही सफल होंगी। महत्वपूर्ण ऑर्डर भी मिलेंगे, लेकिन उनको समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से मानसिक और शारीरिक थकावट रहेगी। लव: जीवनसाथी तथा परिवार के सदस्यों का सहयोग आपकी काफी परेशानियों को हल करेगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य: बुखार और जोड़ों में दर्द की स्थिति परेशान करेगी। मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3

मीन – पॉजिटिव: व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आप अपने अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। घर के नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी कार्यों में वास्तु नियमों का जरूर उपयोग करें। नेगेटिव: किसी धार्मिक उत्सव में गलतफहमी की वजह से किसी के साथ कहा-सुनी भी हो सकती है। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखना बहुत जरूरी है। ज्यादा आत्म-केंद्रित होने से आपके निजी और पारिवारिक जीवन पर गलत प्रभाव पड़ेगा।

करियर: व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र में समय ज्यादा बिता नहीं पाएंगे, लेकिन फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से व्यवस्था चलती रहेगी। इसलिए सक्रिय और कोशिश करते रहें। नौकरीपेशा लोगों द्वारा कोई महत्वपूर्ण काम हो जाने से कंपनी को फायदा होगा। लव: जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। अविवाहितों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य: जोखिम भरे काम में रुचि न लें और वाहन भी सावधानी से चलाएं। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *