Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (26 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शनिवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष, वृष और मकर राशि वालों को करियर में फायदा होगा और कुंभ राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (26 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

26 जुलाई, शनिवार को मेष, वृष और मकर राशि वालों को करियर में फायदा मिलेगा। मिथुन राशि वालों को करियर में आर्थिक संतुष्टि मिलेगी। कन्या राशि वालों को करियर में मेहनत से सफलता मिलेगी। कुंभ राशि वालों को करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – सिक्स ऑफ वांड्स आज का दिन सम्मान, प्रशंसा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कोई पुरानी मेहनत रंग ला सकती है और सार्वजनिक तौर पर आपकी तारीफ भी हो सकती है। परिवार में आपसे जुड़ी किसी उपलब्धि का जश्न मनाया जा सकता है। बच्चों की किसी सफलता से खुशी मिलेगी। बुजुर्गों का सहयोग भी मिलेगा। किसी कार्यक्रम में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। परिवार के सदस्यों से सहयोग और गर्व की भावना का अनुभव होगा। आप नेतृत्व की भूमिका में रहेंगे और दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।

करियर: किसी काम की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। अगर आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं, तो आज कोई ठोस सूचना मिल सकती है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा या प्रमोशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक समाचार मिलने के संकेत हैं। टीम के बीच आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और आपकी राय को महत्व मिलेगा। लव: प्रेम संबंधों में आज एक-दूसरे पर गर्व और प्रशंसा की भावना रहेगी। आपका साथी आपके प्रयासों की खुले दिल से सराहना कर सकता है। सिंगल लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति का आकर्षण मिल सकता है जो आपके आत्मविश्वास और विचारों से प्रभावित हो। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी। साथ में कोई छोटी यात्रा या जश्न भी संभव है। स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। कोई पुराना दर्द या थकावट अब कम महसूस हो सकती है। आज आप खुद को ज्यादा सक्रिय और प्रेरित पाएंगे। खेल या बाहर की गतिविधियों में हिस्सा लेने की इच्छा होगी। मनोबल भी ऊंचा रहेगा जिससे मानसिक शांति महसूस होगी। लकी रंग: ब्लू, लकी नंबर: 3

वृषभ – सिक्स ऑफ कप्स आज का दिन भावनात्मक रूप से जुड़ी यादों, पुराने रिश्तों और अपनेपन से भरा रहेगा। किसी पुराने दोस्त या संबंधी से मुलाकात होने की संभावना है जिससे बचपन की यादें ताजा होंगी। परिवार में सरलता, मिठास और अपनापन बना रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा और उनके किसी छोटे प्रयास पर गर्व हो सकता है। बुजुर्गों के साथ भावनात्मक बातचीत संभव है। घर के माहौल में पुरानी परंपराओं या रीति-रिवाजों का फिर से शुरू होना हो सकता है। कोई पुराना उपहार या संदेश भावुक कर सकता है।

करियर: पुराने संपर्क आपके करियर में सहायता कर सकते हैं। किसी पूर्व सहयोगी या वरिष्ठ अधिकारी से जुड़ा अवसर सामने आ सकता है। पुराने अनुभवों से लाभ मिलेगा और आप अपने काम में स्थिरता महसूस करेंगे। जो लोग शिक्षा, सलाह या परामर्श जैसे क्षेत्रों में हैं, उनके लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल है। लव: प्रेम संबंधों में पुरानी भावनाएं जागृत हो सकती हैं। पूर्व प्रेमी से संपर्क संभव है या कोई पुरानी भावना दोबारा मन को छू सकती है। वर्तमान संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के बीच पुरानी यादों को साझा करने का सुंदर अवसर रहेगा। आज आपसी समझ और भावनात्मक सहारा गहरा होगा। स्वास्थ्य: किसी मानसिक थकावट या चिंता का प्रभाव महसूस हो सकता है। शारीरिक रूप से हल्की सुस्ती बनी रह सकती है, लेकिन पूरा आराम करने से स्थिति बेहतर होगी। ध्यान और सकारात्मक सोच से मानसिक संतुलन बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग आपके मन को राहत देगा। लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 4

मिथुन – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन आत्मनिर्भरता, संतुलन और अपने प्रयासों के फल का सुखद अनुभव लाएगा। आपकी मेहनत अब परिणाम देने लगी है और आप आत्मगौरव से भर सकते हैं। घर-परिवार में शांति और व्यवस्थित ऊर्जा रहेगी। बुजुर्गों से आर्थिक मामलों में सहयोग मिल सकता है। बच्चों की कोई उपलब्धि मन प्रसन्न कर सकती है। जीवनशैली में थोड़ी भव्यता आ सकती है – कुछ लोग घर की सजावट या खुद पर खर्च करने का मन बना सकते हैं। किसी महिला सदस्य की भूमिका दिन में महत्वपूर्ण रहेगी।

करियर: आपकी आत्मनिर्भरता और अनुभव आपको आगे बढ़ा सकते हैं। यदि आप स्वतंत्र रूप से काम करते हैं, तो आज आर्थिक संतुष्टि मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में स्थिरता और आत्मविश्वास का अनुभव होगा। पदोन्नति या प्रोत्साहन की स्थिति भी बन सकती है। लव: प्रेम संबंधों में आत्मसम्मान और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर जोर रहेगा। आपका साथी आपकी उपलब्धियों की सराहना करेगा। शादीशुदा लोगों के बीच भाईचारा और परिपक्वता का भाव बना रहेगा। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं जो आत्मनिर्भर और परिपक्व हो। पुराने रिश्तों को दोबारा सोचने का समय हो सकता है, लेकिन आप भावनात्मक स्पष्टता के साथ फैसला लेंगे। स्वास्थ्य: आपकी दिनचर्या, खानपान और आत्मसंयम का सकारात्मक असर शरीर और मन पर पड़ेगा। मानसिक रूप से आप संतुलित और स्थिर रहेंगे। त्वचा या आंखों से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है, सतर्क रहें। लकी रंग: पिच, लकी नंबर: 3

कर्क – किंग ऑफ वांड्स आज का दिन नेतृत्व, आत्मबल और दूरदृष्टि से भरा रहेगा। आप परिवार या सामाजिक क्षेत्र में मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकते हैं। घर में किसी वरिष्ठ सदस्य का सुझाव किसी उलझन को सुलझा सकता है। बच्चों को आपके अनुभव से लाभ मिलेगा और आप उनके लिए प्रेरणा बन सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने की स्थिति में भी आ सकते हैं। आज आप अपने विचारों को दृढ़ता से रखने के साथ-साथ दूसरों को भी साथ लेकर चलना चाहेंगे, जिससे पारिवारिक तालमेल मजबूत हो सकता है।

करियर: आप लीडरशिप रोल में रहेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में आप दूसरों को प्रेरित करेंगे और टीम को दिशा देने की क्षमता दिखाएंगे। किसी नई योजना या प्रोजेक्ट को नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। आज आप कोई बड़ा फैसला लेने की स्थिति में आ सकते हैं, जो आगे चलकर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ा सकता है। लव: प्रेम संबंधों में आपका रवैया थोड़ा निर्णायक और नेतृत्वकारी रहेगा। आप अपने पार्टनर की बातों को सुनेंगे लेकिन फैसला खुद लेना चाहेंगे। सिंगल लोगों को कोई प्रभावशाली या आत्मविश्वासी व्यक्ति आकर्षित कर सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन परिपक्व बातचीत और भावनात्मक स्थिरता लाएगा। आप रिश्ते में दिशा और स्पष्टता चाहते हैं। स्वास्थ्य: ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा। कुछ लोगों को कमर या घुटनों में जकड़न महसूस हो सकती है। काम के दबाव के कारण कभी-कभी बेचैनी या सिरदर्द हो सकता है, इसलिए पर्याप्त आराम लें। खानपान संतुलित रखें और पानी का सेवन ज्यादा करें। लकी रंग: मरून, लकी नंबर: 9

सिंह – द डेविल आज का दिन मोह, भौतिक आकर्षण और कुछ असहज मानसिक उलझनों से घिरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की जरूरतों या आदतों को लेकर असहमति हो सकती है। बच्चों की संगति या व्यवहार से जुड़ी चिंता आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। किसी व्यक्ति या वस्तु के प्रति ज्यादा लगाव तनाव का कारण बन सकता है। घरेलू फैसलों में संतुलन बनाए रखें और झगड़े से बचें।

करियर: कोई व्यक्ति आपको शॉर्टकट या जोखिम भरे काम के लिए प्रेरित कर सकता है। ऑफिस में किसी सहयोगी से प्रतिस्पर्धा उभर सकती है। जो लोग कॉर्पोरेट या क्रिएटिव फील्ड में हैं, उन्हें आज अपने सिद्धांतों पर टिके रहना चाहिए। फैसले सोच-समझकर लें और किसी गलत समझौते से बचें। लव: प्रेम संबंधों में असुरक्षा, शक या ज्यादा लगाव आज प्रमुख रहेगा। पार्टनर की आदतें खराब लग सकती हैं या पुराने झगड़े फिर उभर सकते हैं। सिंगल लोग किसी आकर्षक लेकिन जटिल व्यक्ति की ओर खिंच सकते हैं। शादीशुदा जीवन में अधिकार और स्वतंत्रता को लेकर झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य: कुछ लोगों को मानसिक थकावट, नींद की कमी या बेचैनी महसूस हो सकती है। पुरानी आदतें दोबारा सक्रिय हो सकती हैं, जैसे देर रात जागना या खराब आदतें। आज योग और ध्यान से मानसिक संतुलन बनाए रखें। लिवर से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। लकी रंग: इंडिगो, लकी नंबर: 5

कन्या – ऐट ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन परिश्रम, समर्पण और आत्म-सुधार की भावना से भरा रहेगा। आप छोटी-छोटी बातों में भी पूर्णता और दक्षता चाहते हैं, जिससे घर का माहौल व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। बुजुर्गों की सलाह आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसलों में मदद कर सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई रचनात्मक गतिविधि आपका मन प्रसन्न कर सकती है। परिवार में सहयोग और साथ मिलकर कुछ रचनात्मक कार्य करने के संकेत हैं। आज का दिन नए कौशल सीखने और आत्मनियंत्रण के साथ आगे बढ़ने का है, जिसमें धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।

करियर: जो लोग किसी विशेष प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वे उसमें गहराई और परिश्रम से सफलता पाएंगे। शिक्षा, अकाउंटिंग, तकनीकी या कला से जुड़ी फील्ड में काम करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत उत्पादक रहेगा। प्रमोशन की दिशा में आज किया गया प्रयास भविष्य में फल देगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को थोड़ा और धैर्य रखना होगा। लव: प्रेम संबंधों में आज की ऊर्जा स्थिरता और परिपक्वता की है। आप और आपका साथी एक-दूसरे को भावनात्मक रूप से समझने और साथ में कुछ नया सीखने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं जो व्यावहारिक और मेहनती हो। शादीशुदा संबंधों में आपसी जिम्मेदारियों का तालमेल मजबूत हो सकता है। छोटी बातों पर नाराजगी से बचें। स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भोजन और आराम का संतुलन बनाए रखें। माइग्रेन, तनाव या ज्यादा काम की वजह से नींद प्रभावित हो सकती है, इसलिए समय प्रबंधन जरूरी रहेगा। ध्यान और स्ट्रेचिंग से राहत मिल सकती है। लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 6

तुला – द मून आज का दिन भ्रम, शंकाओं और अंतर्ज्ञान से जुड़ा रहेगा। आप किसी स्थिति को स्पष्ट रूप से समझ नहीं पा रहे हैं, जिससे मानसिक उलझन हो सकती है। परिवार में किसी पुराने मुद्दे को लेकर असमंजस बना रहेगा। बच्चों से जुड़ी कोई बात छिपी हो सकती है या स्पष्टता की कमी महसूस होगी। बुजुर्गों की बातों को गंभीरता से सुनना जरूरी है। रिश्तों में पारदर्शिता बनाकर रखें। कोई सपना या पूर्वाभास आपको किसी सच्चाई की ओर इशारा कर सकता है।

करियर: किसी सहकर्मी या अधिकारी की बातों को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। इंटरव्यू या मीटिंग में अपनी बात स्पष्ट रखें। जो लोग क्रिएटिव फील्ड या मनोविज्ञान, रिसर्च, साहित्य आदि से जुड़े हैं, उन्हें किसी प्रेरणादायक विचार या विचार प्रक्रिया से लाभ मिल सकता है। नए अवसरों को परखें, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। कागजी काम या कानूनी मामलों में ज्यादा सावधानी रखें। लव: प्रेम संबंधों में गलतफहमी या भावनात्मक अस्थिरता रह सकती है। किसी बात को लेकर संदेह या गलत सोच रिश्ते को प्रभावित कर सकती है। आज अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। सिंगल लोगों को किसी रहस्यमयी व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है, लेकिन दिल से ज्यादा दिमाग से सोचने की जरूरत है। स्वास्थ्य: कुछ लोगों को त्वचा, हार्मोनल असंतुलन या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मेडिटेशन और हल्की-फुल्की वॉक से मन को शांति मिल सकती है। कोई पुरानी आदत या नशा वापस लौट सकता है, उससे सावधान रहें। मानसिक स्पष्टता के लिए पानी का सेवन बढ़ाएं। लकी रंग: व्हाइट, लकी नंबर: 2

वृश्चिक – फाइव ऑफ वैंड्स आज का दिन प्रतिस्पर्धा और मतभेदों से भरा रहेगा। घर या कार्यस्थल पर विचारों की टकराहट संभव है, जिससे मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। बच्चों के साथ पढ़ाई या फैसले को लेकर बहस हो सकती है। बुजुर्गों की राय से मतभेद की स्थिति बनेगी, लेकिन अंत में उनका मार्गदर्शन सहायक साबित होगा। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा, पर मिलकर कोशिश करने से तालमेल स्थापित किया जा सकता है। किसी पारिवारिक फैसले को लेकर असहमति रह सकती है। धैर्य और बातचीत से आप स्थिति को आसान बना सकते हैं।

करियर: टीम वर्क में तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कड़ी मेहनत और एकाग्रता की जरूरत होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बात स्पष्ट और आत्मविश्वास से रखने की जरूरत है। बॉस या सीनियर से झगड़े से बचें। लव: प्रेम संबंधों में बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है। पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा संभव है, लेकिन बातचीत से हल निकलेगा। आज अहंकार को छोड़कर एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो बहुत मुखर या मतभेद करने वाले स्वभाव का हो। स्वास्थ्य: उच्च रक्तचाप जैसी समस्या परेशान कर सकती है। ज्यादा भागदौड़ और मानसिक उलझनों से शरीर थका हुआ महसूस करेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए उचित खानपान और पर्याप्त नींद जरूरी है। व्यायाम करते समय सावधानी बरतें और शरीर को जरूरत से ज्यादा न थकाएं। लकी रंग: ग्रीन, लकी नंबर: 5

धनु – थ्री ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन कुछ भावनात्मक अनुभवों से जुड़ा रहेगा। किसी पुराने रिश्ते की याद, वाद-विवाद या भावनात्मक चोट का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से दूरी या गलतफहमी से तनाव हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। बच्चों को संभालना थोड़ा मुश्किल रहेगा। कोई पुराना विवाद या पारिवारिक झगड़ा फिर से सामने आ सकता है। आपको धैर्य और सहानुभूति से काम लेना होगा, तभी स्थितियां सुधार की ओर बढ़ेंगी।

करियर: आलोचना या अस्वीकृति का सामना हो सकता है। किसी योजना पर विश्वास न जताया जाना या आपकी मेहनत को सराहना न मिलना निराश कर सकता है। सहकर्मियों के साथ विचारों में मतभेद रह सकते हैं। जो लोग किसी नई नौकरी की कोशिश में हैं, उन्हें फिलहाल इंतजार करना होगा। प्रमोशन या इच्छित ट्रांसफर में भी देरी संभव है। ऑफिस में बातचीत की स्पष्टता बहुत जरूरी होगी।

लव: प्रेम संबंधों में गलतफहमी, दिल टूटने या ब्रेकअप की संभावना है। पार्टनर की कोई बात दिल को चोट पहुंचा सकती है। आज किसी पुराने प्रेम संबंध की यादें भावनात्मक रूप से बेचैन कर सकती हैं। शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं को समझना होगा, वरना दूरी बढ़ सकती है। सिंगल लोगों को किसी रिश्ते की शुरुआत करते समय सावधान रहना चाहिए। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव, बेचैनी और अनिद्रा की स्थिति रह सकती है। मन को शांत रखने के लिए ध्यान, योग या किसी अच्छे मित्र से बात करना फायदेमंद रहेगा। ज्यादा मानसिक भार से दूर रहकर खुद को हल्का रखने की कोशिश करें। दवाओं और नियमित जांच को नजरअंदाज न करें। लकी रंग: डार्क ब्राउन, लकी नंबर: 7

मकर – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन घरेलू जिम्मेदारियों और व्यावहारिक फैसलों से जुड़ा रहेगा। परिवार की जरूरतें आपकी प्राथमिकता बनेंगी और आप सभी की देखभाल में व्यस्त रहेंगे। घर में शांति और भाईचारा बना रहेगा, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। किसी महिला सदस्य की सलाह महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। पैसे संबंधी मामलों में संतुलन बना रहेगा। कोई घरेलू निवेश या जमीन-संपत्ति से जुड़ा फैसला संभव है। किसी कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है जो परिवार को एक साथ लाने में मदद करेगा।

करियर: कामकाज में स्थिरता और व्यावहारिक दृष्टिकोण से लाभ मिलेगा। आपकी योजनाएं प्रबंधन द्वारा सराही जाएंगी। महिला बॉस या सहयोगी से सकारात्मक समर्थन मिल सकता है। फाइनेंस, अकाउंट्स या रिसोर्स मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। नई नौकरी या प्रमोशन की संभावना दिख रही है, लेकिन उसमें धैर्य बनाए रखना होगा। किसी पुराने निवेश या प्रयास का फल आज प्राप्त हो सकता है। लव: प्रेम जीवन में स्थिरता और स्नेह की भावना प्रमुख रहेगी। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और घर-परिवार से जुड़ी योजनाओं पर विचार हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन विश्वास को मजबूत करने का है। आपसी सहयोग से रिश्ते में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। सिंगल लोगों को किसी व्यावहारिक और समझदार व्यक्ति से संपर्क होने की संभावना है। स्वास्थ्य: सेहत में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन या थायराइड संबंधी परेशानी हो सकती है। नियमित दिनचर्या और घर का खाना आपके शरीर के लिए फायदेमंद रहेगा। मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए पूरी नींद लें और तनाव से बचें। लकी रंग: बादामी, लकी नंबर: 2

कुंभ – नाइट ऑफ वांड्स आज का दिन गति और प्रेरणा से भरा रहेगा। आप किसी नई योजना या यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में ऊर्जा और जोश का माहौल बना रहेगा, लेकिन अधीरता से बचना जरूरी होगा। युवा सदस्यों की गतिविधियां आपको सक्रिय रखेंगी। कोई दूर का रिश्तेदार अचानक मिल सकता है। पैसे का खर्च ज्यादा रहेगा, खासकर यात्रा या वाहन से संबंधित मामलों में। कोई पुरानी योजना दोबारा शुरू हो सकती है। पारिवारिक समारोह या कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो सकती है।

करियर: कार्यस्थल पर तेजी से बदलाव हो सकते हैं। नई जिम्मेदारियां आपको उत्साहित करेंगी लेकिन जल्दबाजी से बचें। मार्केटिंग, यात्रा, सेल्स या मीडिया से जुड़े लोगों को आज कोई रोमांचक मौका मिल सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव या क्षेत्र परिवर्तन सोच रहे हैं, उन्हें आज किसी नई दिशा का संकेत मिल सकता है। लव: प्रेम संबंधों में रोमांच और ऊर्जा का संचार रहेगा। किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है, लेकिन भावनाओं में जल्दबाजी न करें। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा या योजना पर बात हो सकती है। रिश्ते में नया जोश आएगा, पर अहंकार के टकराव से बचें। सिंगल लोगों के लिए यह समय नए परिचय और दिलचस्प बातचीत का हो सकता है। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा, लेकिन ज्यादा थकावट या नींद की कमी के कारण चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव की संभावना है। पानी और आराम जरूरी रहेगा। व्यायाम में वॉर्म-अप की प्रक्रिया न छोड़ें। लकी रंग: लेमन येलो, लकी नंबर: 3

मीन – द हरमिट आप सामाजिक हलचलों से थोड़ा दूर रहना पसंद करेंगे और किसी निजी विषय पर गहराई से विचार कर सकते हैं। बुजुर्गों का मार्गदर्शन या उनकी सलाह आज विशेष प्रभाव डालेगी। पारिवारिक फैसलों में आप शांत रहकर सबको सोचने का अवसर देंगे। बच्चों से जुड़ी कोई जिम्मेदारी आपको चिंतनशील बना सकती है। पुराने मित्र या संबंधी की याद आ सकती है। कोई अधूरी योजना दोबारा मन में आएगी। अकेले रहने की इच्छा आज आपके मानसिक संतुलन को मजबूत बनाएगी।

करियर: कार्यस्थल पर आप थोड़े अलग-थलग रहेंगे, लेकिन यह दूरी आपको आत्मविश्लेषण में मदद देगी। शोध, लेखन, शिक्षा या आध्यात्मिक क्षेत्रों में लगे लोगों को आज विशेष सफलता मिल सकती है। आज कोई बड़ी पहल करने की बजाय समझदारी से बीते अनुभवों का विश्लेषण करना फायदेमंद रहेगा। फैसलों को कल तक टालना बेहतर होगा। लव: प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई और अंतरदृष्टि की जरूरत महसूस होगी। आप किसी पुराने संबंध की सच्चाई पर विचार कर सकते हैं। जो लोग अकेले हैं, उन्हें आत्म-मूल्यांकन करने का समय मिलेगा जिससे भविष्य के रिश्तों के लिए स्पष्टता आएगी। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव को प्राथमिकता देंगे, लेकिन भावनाओं को शब्द देना कठिन होगा। स्वास्थ्य: मानसिक थकावट और नींद की कमी आज प्रमुख समस्या बन सकती है। बहुत ज्यादा सोच या तनाव के कारण सिरदर्द, हाई बीपी या एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है। मेडिटेशन और डिजिटल डिटॉक्स से लाभ होगा। पाचन संबंधी हल्की समस्या भी हो सकती है। जलन, एसिडिटी या भूख में बदलाव पर ध्यान दें। लकी रंग: पर्पल, लकी नंबर: 7

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *