Gold Price Today (21 July 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | सोना ₹653 बढ़कर ₹98,896 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा: चांदी ₹1.13 लाख किलो बिक रही, इस साल सोना अब तक ₹22,734 महंगा हुआ

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (21 July 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 21 जुलाई को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹653 बढ़कर ₹98,896 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹98,243 पर था।

चांदी की कीमत ₹765 बढ़कर ₹1,13,465 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,12,700 पर थी। वहीं 14 जुलाई को चांदी ने ₹1,13,867 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके पहले सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,300 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,950
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,800
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,800
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,800
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹100,200 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,850

इस साल अब तक ₹22,734 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,734 रुपए बढ़कर 98,896 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 27,448 रुपए बढ़कर 1,12,760 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *