Himachal government relieved SP Kangra Shalini Agnihotri IPS Ashok Rana Superintendent of Police | हिमाचल सरकार ने SP कांगड़ा को रिलीव किया: अब डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन-लिटरेसी में सेवाएं देगी शालिनी; अशोक रत्न को कांगड़ा एसपी का एडिशनल चार्ज – Shimla News

हिमाचल सरकार ने IPS अधिकारी एवं SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री को आज रिलीव कर दिया है। शालिनी अग्निहोत्री अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रही हैं।

.

सरकार ने SP नूरपूर अशोक राणा को SP कांगड़ा का एडिशनल चार्ज सौंपा है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है।

SP नूरपूर अशोक रत्न को पुलिस अधीक्षक कांगड़ा का एडिशनल चार्ज।

SP नूरपूर अशोक रत्न को पुलिस अधीक्षक कांगड़ा का एडिशनल चार्ज।

केंद्रीय कार्मिक विभाग ने बीते 28 मई को ही शालिनी अग्निहोत्री को डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी में डिप्टी सेक्रेटरी का जिम्मा सौंपा है। वह चार साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देगी। शालिनी अग्निहोत्री 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी है। कांगड़ा से पहले वह एसपी मंडी रह चुकी हैं।

आगामी आदेशों तक अशोक रत्न देखेंगे SP कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार सरकार ने एक अन्य आदेश जारी कर 2017 बैच के IPS अशोक रत्न को एसपी कांगड़ा का कार्यभार संभालने को कहा है। आगामी आदेशों तक अशोक रत्न ही कांगड़ा एसपी का जिम्मा देखते रहेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *