Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (7 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | सोमवार का टैरोकार्ड राशिफल: कर्क राशि के लोगों के परिवार में रहेगी सुख-शांति कन्या राशि के लोग धैर्य के साथ काम करेंगे तो लाभ होगा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (7 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 7 जुलाई को मेष राशि के लोगों के लिए दिन पक्ष का रहेगा। कर्क राशि के लोगों के परिवार में सुख-शांति रहेगी। कन्या राशि के लोग काम करते समय धैर्य रखेंगे तो लाभ हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए आपके लिए सोमवार कैसा रह सकता है…

मेष – फोर ऑफ वांड्स

आज का दिन उत्सव, संतुलन और पारिवारिक सौहार्द का है। घर में कोई शुभ कार्य, सफलता का जश्न या धार्मिक आयोजन संभव है। बच्चों की किसी उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद और भागीदारी पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा देंगे। आर्थिक रूप से किसी योजना या निवेश का फल मिल सकता है। व्यापार में साझेदारी से जुड़ा कोई सौदा या डील पूर्ण होने का संकेत है। घर का वातावरण आनंदमय, सहयोगी और सामूहिकता से परिपूर्ण रहेगा।

करियर

आज स्थिरता और सम्मान मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट की सफलता का जश्न मनाया जा सकता है या टीम के साथ कोई उपलब्धि साझा की जा सकती है। प्रमोशन, ट्रांसफर या नई नियुक्ति की औपचारिक घोषणा हो सकती है। ऑफिस में सहयोगियों से तालमेल बेहतर रहेगा। यह दिन प्रोफेशनल प्रतिष्ठा और भरोसे के निर्माण का है।

प्रेम

प्रेम संबंधों में स्थायित्व और पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। आप और आपका साथी किसी पारिवारिक कार्यक्रम में एक साथ भाग ले सकते हैं। विवाहित लोगों का रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल लोगों को परिवार की ओर से रिश्ता तय होने या परिचय का अवसर मिल सकता है। आज रिश्तों में स्थायित्व और प्रेम दोनों की अनुभूति होगी।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मजबूत और ऊर्जावान रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप सामंजस्य में रहेंगे। अधिकतर समस्याएं भावनात्मक रूप से हल होंगी। आज शारीरिक व्यायाम और हर्षोल्लास से जुड़ी गतिविधियां आपको ऊर्जावान बनाए रखेंगी।

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर – 3

वृषभ – पेज ऑफ कप्स

आज का दिन कोमल भावनाओं, नए प्रस्तावों और रचनात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार में किसी युवा सदस्य की तरफ से सुखद समाचार मिल सकता है या उसका रचनात्मक पक्ष उभरकर सामने आ सकता है। बच्चों के व्यवहार में भावनात्मक गहराई देखने को मिलेगी। बुजुर्गों के साथ कोमलता और स्नेहपूर्ण वार्तालाप का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से कोई नया अवसर, छोटा निवेश या उपहार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में किसी नए आइडिया, क्लाइंट या ऑफर की शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सौम्य, रचनात्मक और स्नेहपूर्ण रहेगा।

करियर

कोई नया अवसर या प्रस्ताव मिल सकता है, विशेषकर जो रचनात्मकता या भावनात्मक बुद्धिमत्ता से जुड़ा हो। शिक्षा, डिजाइन, कला, काउंसलिंग या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये दिन प्रेरणादायक रहेगा। कोई जूनियर या सहकर्मी आपकी सराहना कर सकता है। आज शुरुआत छोटी हो सकती है, लेकिन उसमें भविष्य की संभावना छिपी होगी।

प्रेम

प्रेम संबंधों में कोमलता, भावनात्मक संवाद और नई शुरुआत का योग है। आप या आपका साथी कोई भावनात्मक प्रस्ताव रख सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच रोमांटिक और समझदारी भरा संवाद हो सकता है। सिंगल लोगों को किसी सौम्य, संवेदनशील और रचनात्मक व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। दिन रिश्तों में मिठास और ताजगी लाएगा।

स्वास्थ्य

मानसिक रूप से आप हल्के और स्नेहपूर्ण मूड में रहेंगे। पाचन से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है, इसलिए ताजगी भरा और हल्का आहार उपयुक्त रहेगा। आज रचनात्मक गतिविधियों और संगीत-चिंतन से मन और तन दोनों स्वस्थ रहेंगे।

लकी रंग – लाइट पिंक

लकी नंबर – 3

मिथुन – टेन ऑफ कप्स

आज का दिन पारिवारिक सुख, संतोष और पूर्णता का प्रतीक है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा कोई पारिवारिक समारोह, पुनर्मिलन या बच्चों से जुड़ा हर्षजनक समाचार मिल सकता है। जिससे मन को गहरी शांति मिलेगी। बच्चों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आर्थिक दृष्टि से कोई पुराना निवेश या संपत्ति से जुड़ा लाभ संभव है। व्यापार में लंबे समय से चल रही योजनाओं में सफलता मिलेगी। परिवार में आपसी प्रेम, सहयोग और संतुलन का आदर्श वातावरण रहेगा।

करियर

स्थायित्व, संतोष और टीम वर्क का पूर्ण लाभ मिलेगा। आप अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे और सहकर्मियों, वरिष्ठों के साथ संबंध मजबूत होंगे। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय में हैं, उन्हें विशेष लाभ और समर्थन मिल सकता है। किसी पुराने लक्ष्य की प्राप्ति से आत्मविश्वास बढ़ेगा। ये समय अपने करियर को स्थिर और संतुलित दिशा देने का है।

प्रेम

प्रेम संबंधों में पूर्णता, समर्पण और स्थायित्व का भाव रहेगा। विवाहित लोगों को आज संबंधों में गहराई, संतुलन और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सिंगल लोगों का परिवार की स्वीकृति से कोई स्थायी रिश्ता बन सकता है। आज का दिन रिश्तों में भावनात्मक पूर्णता और आपसी सम्मान के साथ व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य

मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। परिवार का सहयोग और वातावरण मानसिक ऊर्जा को बढ़ाएगा। यदि कोई पुराना रोग है तो उसमें भी सुधार के संकेत हैं। योग, ध्यान और घरेलू दिनचर्या स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखेगी।

लकी रंग – पीच

लकी नंबर – 6

कर्क – टेन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन स्थायित्व, पारिवारिक संपन्नता और पीढ़ियों के बीच जुड़ाव का प्रतीक है। परिवार में सुख-शांति और परंपराओं का पालन होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बुजुर्गों का मार्गदर्शन आज आर्थिक या पारिवारिक निर्णयों में बेहद लाभकारी रहेगा। किसी प्रॉपर्टी, उत्तराधिकार या पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा बड़ा निर्णय हो सकता है। व्यापार में पारिवारिक सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। घर का वातावरण भरा-पूरा, सुरक्षित और आत्मिक संतोष से युक्त रहेगा।

करियर

किसी लंबे समय से चल रही योजना का लाभ मिल सकता है। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ये समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। प्रमोशन या किसी नई जिम्मेदारी से स्थायी लाभ मिलेगा। निवेश, रिटायरमेंट योजना या आर्थिक संरचना को मजबूत करने के अवसर मिलेंगे। आपके कार्यों से परिवार को गर्व महसूस होगा।

प्रेम

प्रेम संबंधों में सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक स्वीकृति का भाव रहेगा। विवाहित लोगों के बीच आपसी समझ और परिवार के साथ संबंधों में संतुलन बना रहेगा। सिंगल लोगों के लिए रिश्ते की बात पारिवारिक स्तर पर आगे बढ़ सकती है। आज का दिन रिश्तों में गहराई और स्थायित्व का अनुभव कराने वाला है।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, विशेषकर मानसिक और भावनात्मक संतुलन के कारण शरीर भी ऊर्जावान महसूस करेगा। पुरानी बीमारियों में राहत मिलेगी। खानपान संतुलित रहेगा और घरेलू देखभाल से सेहत में सुधार संभव है।

लकी रंग – बैज

लकी नंबर – 1

सिंह – नाइन ऑफ वांड्स

आज का दिन सतर्कता, धैर्य और आत्म-संरक्षण का है। परिवार में किसी पुराने विवाद या गलतफहमी को लेकर फिर से चर्चा हो सकती है, बच्चों की किसी आदत या व्यवहार को लेकर चिंताएं बनी रह सकती हैं। आर्थिक मामलों में किसी पुराने निवेश या लेन-देन को लेकर तनाव रह सकता है। व्यापार में आपको बार-बार अड़चनों से जूझना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य आपको अंततः सफलता की ओर ले जाएगा। घर का वातावरण गंभीर पर स्थिर रहेगा।

करियर

आप लगातार चुनौतियों के बाद भी मजबूती से डटे रहेंगे। अतीत की कोई गलती या बाधा फिर से उभर सकती है, लेकिन आपने जो अनुभव और सीख पाई है, वही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। ट्रांसफर, प्रमोशन या प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है, लेकिन आपका नाम और मेहनत लाभ देंगे। सहकर्मियों से थोड़ी दूरी बनाए रखें और योजनाओं को सार्वजनिक करने से बचें।

प्रेम

प्रेम संबंधों में आप पुराने अनुभवों से डरे रहेंगे, जिससे किसी पर पूरी तरह भरोसा करने में हिचकिचाहट होगी। विवाहित लोगों को पुराने मुद्दों पर बात करके रिश्ते को मजबूत बनाना होगा। सिंगल लोगों को किसी प्रस्ताव के सामने आने पर संशय रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे भरोसा बनने लगेगा। आज रिश्तों में धीमी गति से परंतु गहरी समझ की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य

मांसपेशियों, पीठ या सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक रूप से सतर्कता और बार-बार चिंता आपको थका सकती है। आराम, नियमित व्यायाम और नींद की भरपूर मात्रा जरूरी है। ध्यान व आत्मविश्लेषण से शांति प्राप्त होगी।

लकी रंग – ब्रिक रेड

लकी नंबर – 9

कन्या – सेवन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन धैर्य, प्रतीक्षा और आत्मचिंतन से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी पुराने प्रयास या योजना का परिणाम जानने की उत्सुकता बनी रहेगी, लेकिन समय अभी पूरी तरह अनुकूल नहीं होगा। आर्थिक रूप से निवेश, प्रॉपर्टी या योजना का फल पाने की दिशा में आप ठहरे रहेंगे, कुछ विलंब हो सकते हैं। व्यापार में पुरानी मेहनत का परिणाम धीमी गति से मिलेगा, लेकिन आने वाले समय में लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण थोड़ा चिंतनशील, लेकिन स्थिर रहेगा।

करियर

आपने जो बीज बोए हैं, अब उनका फल मिलने की प्रतीक्षा करनी होगी। प्रमोशन, प्रोजेक्ट अप्रूवल या नई नियुक्ति की प्रक्रिया में धीमापन हो सकता है। आप जिस दिशा में काम कर रहे हैं, वह सही है, बस संयम बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें।

प्रेम

आप और आपका साथी किसी पुराने मतभेद को लेकर सोच-विचार करेंगे, लेकिन समय के साथ रिश्ता बेहतर हो सकता है। विवाहित लोगों को रिश्ते में स्थायित्व का अनुभव होगा, लेकिन रोमांस में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। सिंगल लोगों को संबंध की शुरुआत से पहले व्यक्ति को अच्छे से समझना होगा।

स्वास्थ्य

पाचन, नींद की गुणवत्ता और शारीरिक दर्द पर ध्यान देना जरूरी है। नियमितता, संयमित आहार और हल्का व्यायाम लाभदायक रहेगा। आज आराम के साथ खुद को मानसिक रूप से सशक्त बनाएं।

लकी रंग – मस्टर्ड येलो

लकी नंबर – 4

तुला – किंग ऑफ वांड्स

आज का दिन नेतृत्व, आत्मविश्वास और दूरदृष्टि से भरा रहेगा। परिवार में आप एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे, आपकी राय को गंभीरता से लिया जाएगा। बच्चों को आपसे प्रेरणा और साहस मिलेगा। बुजुर्ग आपकी नेतृत्व क्षमता से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से कोई साहसिक निवेश या निर्णय लाभदायक सिद्ध हो सकता है। व्यापार में आप किसी बड़े प्रोजेक्ट या विस्तार की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण में आपकी मौजूदगी से स्थिरता और आत्मबल की भावना बनी रहेगी।

करियर

किसी टीम या विभाग का दायित्व संभाल सकते हैं। प्रमोशन, पोजिशन चेंज या किसी बड़े क्लाइंट से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जो लोग स्वतंत्र पेशेवर, सलाहकार या उद्यमी हैं, उन्हें आज साहसिक फैसले लेने से सफलता मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास से लोग प्रभावित होंगे।

प्रेम

प्रेम संबंधों में आप आज पहल करेंगे। आप अपने रिश्ते को लेकर गंभीर, स्पष्ट और आश्वस्त रहेंगे। विवाहित लोगों को आज रिश्ते में नेतृत्व निभाना होगा साथी को मार्गदर्शन और भरोसा देना जरूरी है। सिंगल लोगों को कोई ऐसा साथी मिल सकता है, जो प्रभावशाली, आत्मविश्वासी और उद्देश्यपूर्ण हो। रिश्तों में स्थायित्व और लक्ष्य स्पष्ट रहेगा।

स्वास्थ्य

आप खुद को शारीरिक रूप से मजबूत और निर्णय लेने में सक्षम महसूस करेंगे। हालांकि अत्यधिक काम और जिम्मेदारियों के कारण थकान हो सकती है। रक्तचाप से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम और सही पोषण आपको संतुलन में रखेंगे।

लकी रंग – पर्ल व्हाइट

लकी नंबर – 6

वृश्चिक – नाइन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन आत्मनिर्भरता, विलासिता और आत्म-संतोष से भरा रहेगा। परिवार में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी और किसी सदस्य को आपसे आर्थिक प्रेरणा मिल सकती है। बच्चों को आपकी मेहनत और आत्मविश्वास से सीख मिलेगी। बुजुर्ग आपके आत्मनिर्भर स्वभाव की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक रूप से आप किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के बहुत करीब हैं, नया निवेश, प्रॉपर्टी या व्यक्तिगत सफलता का संकेत है। व्यापार में मुनाफा या व्यक्तिगत ब्रांडिंग का अवसर मिलेगा। घर का माहौल गरिमामय, सौम्य और आत्मसंतोष से भरा रहेगा।

करियर

आपकी मेहनत और कौशल का प्रतिफल मिलने वाला है। आप किसी कार्य को अकेले और पूरी दक्षता से पूरा कर सकते हैं, जिससे आत्मगौरव की अनुभूति होगी। प्रमोशन, बोनस या स्वतंत्र प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता का अनुभव मिलेगा। जिन लोगों ने हाल ही में कोई नई शुरुआत की है, उन्हें जल्द लाभ दिखने लगेगा। अब आप दूसरों पर निर्भर नहीं रहेंगे, आप स्वयं सफलता के आधार बनेंगे।

प्रेम

प्रेम संबंधों में आप अपनी स्वतंत्रता और आत्मसम्मान को प्राथमिकता देंगे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो उसमें अपनी शर्तों पर सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करेंगे। विवाहित लोगों को भी आज अपने लिए समय और स्पेस की जरूरत महसूस हो सकती है। सिंगल लोगों के लिए ये समय आत्मप्रेम, आत्मविश्वास और आत्म-सजगता का है, नया रिश्ता अभी प्राथमिकता नहीं हो सकता।

स्वास्थ्य

स्किन, बाल या शरीर सौंदर्य से जुड़ी कोई देखभाल या उपचार आज लाभकारी हो सकता है। मानसिक रूप से आप संतुलित, शांत और सशक्त रहेंगे। ध्यान, प्राणायाम और खुद को समय देना आपके स्वास्थ्य को और बेहतर बनाएगा।

लकी रंग –गोल्डन

लकी नंबर – 3

धनु – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन मानसिक तनाव, पछतावा और अनिद्रा जैसी भावनाओं से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी पुराने मुद्दे को लेकर चिंता बढ़ सकती है। बच्चों के भविष्य या उनके निर्णय को लेकर बेचैनी हो सकती है। आर्थिक मामलों में कोई भूल या असावधानी मानसिक बोझ बन सकती है। व्यापार में किसी पुराने नुकसान या गलत निर्णय की वजह से चिंता रहेगी। घर का माहौल थोड़ा चिंतित और गंभीर रहेगा, शांत रहकर धैर्य बनाए रखना आवश्यक है।

करियर

काम अधूरा रह जाने से मानसिक थकावट बढ़ सकती है। प्रमोशन, इंटरव्यू या बड़े मौके को लेकर अनिश्चितता या भय आपको बेचैन कर सकता है। आज अपने कार्य पर विश्वास बनाए रखें, स्थिति जल्द ही स्पष्ट होगी। किसी वरिष्ठ या विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी होगा।

प्रेम

प्रेम संबंधों में भावनात्मक असुरक्षा, दूरी या अपराधबोध की भावना रह सकती है। आप या आपका साथी किसी बात को लेकर तनाव में रह सकते हैं, जिससे संवाद में बाधा आ सकती है। विवाहित लोगों के रिश्ते में आज अनकही बातों से दूरी महसूस हो सकती है। सिंगल लोगों को किसी पुराने रिश्ते की याद या पछतावा परेशान कर सकता है। आज भावनाओं को समझना और साझा करना आवश्यक है।

स्वास्थ्य

मानसिक अस्थिरता का असर शरीर पर भी पड़ सकता है। नींद की कमी, चिंता और बेचैनी से राहत पाने के लिए ध्यान, गहरी श्वास और दिनचर्या में संतुलन बनाएं। आज स्वयं से करुणा और धैर्य से पेश आना जरूरी है।

लकी रंग –ग्रे

लकी नंबर – 7

मकर – फोर ऑफ कप्स

आज का दिन आत्ममंथन, असंतोष और सोच-विचार में बीत सकता है। परिवार में किसी विषय पर आपकी उदासीनता या चुप्पी दूसरों को बुरी लग सकती है। बुजुर्गों से संवाद में थोड़ी दूरी बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से कोई प्रस्ताव या मौका सामने होते हुए भी आप उसे नजरअंदाज कर सकते हैं। व्यापार में उत्साह की कमी या विकल्पों को न समझ पाने की वजह से अवसर चूक सकते हैं। घर का वातावरण शांत, लेकिन थोड़ा भावनात्मक रूप से अलगाव भरा हो सकता है।

करियर

कोई नई योजना या अवसर सामने है, लेकिन आप उसे लेकर उत्साहित नहीं होंगे। आज मानसिक थकावट या अपने काम की उपयोगिता को लेकर संदेह पैदा हो सकता है। यदि आप बदलाव चाहते हैं तो मौजूदा अवसरों को खुली दृष्टि से देखना आवश्यक है, उदासीनता से संभावनाएं हाथ से निकल सकती हैं।

प्रेम

प्रेम संबंधों में एकरसता या भावनात्मक दूरी की स्थिति हो सकती है। आप या आपका साथी बातचीत से बच सकते हैं या भावनाओं को समझ सकते है। विवाहित लोगों को रूटीन से बाहर निकलकर रिश्तों में ताजगी लाने की आवश्यकता है। सिंगल लोगों के पास कोई प्रस्ताव हो सकता है, लेकिन उनका ध्यान कहीं और होने से वह छूट सकता है। आज अपने मन को स्पष्ट करना जरूरी है।

स्वास्थ्य

पाचन, नींद या ऊर्जा स्तर पर असर पड़ सकता है। आज ध्यान, प्राणायाम और खुली हवा में टहलना मन और शरीर को दोबारा संतुलन में ला सकता है। आत्मचिंतन के साथ-साथ खुद की देखभाल पर भी ध्यान दें।

लकी रंग – लाइट ब्लू

लकी नंबर – 1

कुंभ – नाइट ऑफ कप्स

आज का दिन भावनाओं, प्रस्तावों और सौम्यता से जुड़ा रहेगा। परिवार में कोई सदस्य अपनी भावनाओं को खुलकर साझा कर सकता है, संवेदनशीलता बनाए रखना आवश्यक है। बच्चों के साथ बातचीत में भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। बुजुर्गों से भावनात्मक समर्थन मिलेगा या कोई पुरानी बात आपको छू सकती है। आर्थिक रूप से किसी सहयोगी या परिचित से सहायता या प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। व्यापार में कोई रचनात्मक प्रस्ताव या साझेदारी की पहल हो सकती है। पारिवारिक वातावरण शांत, भावुक और सहानुभूतिपूर्ण रहेगा।

करियर

नया रचनात्मक अवसर या प्रस्ताव मिल सकता है। जो लोग कला, डिजाइन, लेखन, परामर्श या कस्टमर-रिलेशन से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा। आज आपकी सौम्यता, शैली और प्रभावशाली बातचीत से किसी क्लाइंट या अधिकारी पर सकारात्मक असर पड़ेगा। काम के साथ भावनात्मक जुड़ाव आपको नई दिशा दे सकता है।

प्रेम

प्रेम संबंधों में रोमांटिक प्रस्ताव, भावनात्मक गहराई और कोमलता का अनुभव होगा। आप या आपका साथी एक-दूसरे को अपने दिल की बात कह सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच स्नेह और समझदारी बढ़ेगी। सिंगल लोगों को कोई आकर्षक और भावुक साथी मिल सकता है, शायद कोई पुराना परिचित भी हो सकता है। आज का दिन रोमांटिक प्रयासों के लिए अत्यंत अनुकूल है।

स्वास्थ्य

आप खुद को संतुलित, हल्का और प्रसन्न महसूस करेंगे। हालांकि, अत्यधिक भावनात्मकता या संवेदनशीलता से थकान हो सकती है। लेकिन नियंत्रित आहार और शांत वातावरण से राहत मिलेगी। आज संगीत, ध्यान या रचनात्मक गतिविधियां लाभकारी होंगी।

लकी रंग – खाकी

लकी नंबर – 7

मीन – द डेविल

आज का दिन लालच, भ्रम और अस्थायी सुखों की ओर खींच सकता है। परिवार में किसी सदस्य की आदत या निर्णय तनाव का कारण बन सकती है। बच्चों पर अनावश्यक दबाव या तकनीक की लत को लेकर सतर्क रहना होगा। बुजुर्गों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक व्यय, ऋण या कोई जोखिम भरा निर्णय परेशानी ला सकता है। व्यापार में शॉर्टकट या अनैतिक मार्ग अपनाने का प्रलोभन हो सकता है सावधानी रखें। पारिवारिक वातावरण थोड़ा बोझिल, भ्रमपूर्ण और तनावयुक्त रह सकता है।

करियर

कोई आकर्षक, लेकिन जोखिमभरा प्रस्ताव सामने आ सकता है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से अत्यधिक जुड़ाव या निर्भरता आपको बांध सकती है। लालच या पद-लोभ में आकर लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। आज प्रतिस्पर्धा के चलते कोई अनुचित मार्ग अपनाने से बचें। सच्चाई और नैतिकता के साथ चलना ही आपको सुरक्षा और सफलता देगा।

प्रेम

प्रेम संबंधों में असुरक्षा, अधिकार की भावना या शारीरिक आकर्षण की प्रधानता बढ़ सकती है। आप या आपका साथी एक-दूसरे पर अत्यधिक नियंत्रण कर सकते हैं। विवाहित लोगों को भावनात्मक दूरियों और तर्कों से बचने की जरूरत है। सिंगल व्यक्ति किसी ऐसे शख्स की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जो सिर्फ सतही संबंध चाहता हो। आज भावनाओं को स्पष्ट करना जरूरी है।

स्वास्थ्य

मानसिक रूप से आप फंसा हुआ या जकड़ा हुआ महसूस कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। बुरी आदतों को छोड़ने की पहल करें। योग, प्राणायाम और आत्म-संयम से राहत मिलेगी।

लकी रंग – चारकोल

लकी नंबर – 4

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *