Silver All Time High | Gold Rate Today (18 June 2025) – Sona Chandi Ka Bhav | चांदी रिकॉर्ड हाई पर, एक किलो ₹1,09,412 की हुई: सोना आज ₹307 बढ़कर ₹99,454 पर पहुंचा, इस साल 31% चढ़े दाम

  • Hindi News
  • Business
  • Silver All Time High | Gold Rate Today (18 June 2025) Sona Chandi Ka Bhav

नई दिल्ली15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
इस साल 10 ग्राम सोने का दाम 22,856 रुपए बढ़ा है। वहीं, चांदी 23,533 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है। - Dainik Bhaskar

इस साल 10 ग्राम सोने का दाम 22,856 रुपए बढ़ा है। वहीं, चांदी 23,533 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है।

देश में चांदी की कीमत बुधवार (18 जून) को नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी का दाम आज 312 रुपए बढ़कर 1,09,412 रुपए पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में इसमें 450 रुपए की तेजी थी। कल इसकी कीमत 1,09,100 रुपए प्रति किलो थी।

वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 129 रुपए की गिरावट के बाद बढ़त देखने को मिली। कल के मुकाबले यह 307 रुपए बढ़कर 99,454 रुपए पर पहुंच गया। कल सोना 99,147 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इससे पहले 16 जून को सोना ₹99,373 पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई है।

4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,060 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,650
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,910 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,500
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,910 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,500
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,910 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,500

इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *