चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर बिंद्रावनी टनल के पास ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियां
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के निर्माण कार्य के कारण बिंद्रवनी टनल नंबर-7 के पास लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। मार्ग पर पांच घंटे के लिए यातायात रोका जा रहा है, जिससे कुल्लू, मनाली और लाहौल स्पीति जा रहे पर्यटक और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना प
.
डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने चंडीगढ़-मनाली फोरलेन से आने वाले टूरिस्ट और स्थानीय लोगों को ऑप्शनल मार्ग अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि चार मील के पास फोरलेन को 10 जून तक रोजाना दो बार बंद रखा जाएगा।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर बिंद्रावनी टनल के पास ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियां
10 जून तक 2 बार बंद रहेगा फोरलेन
डीसी ने बताया, मलबा हटाने के लिए यह फोरलेन रात 12:30 से 2:30 बजे तक और पहाड़ी काटने के लिए सुबह 5:00 से 7:00 बजे तक बंद रहेगा।
इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें: DC
इस दौरान मनाली जाने वाले टूरिस्ट वैकल्पिक मार्ग वाया चैलचौक-पंडोह का उपयोग कर सकते हैं, जबकि कुल्लू-मनाली से चंडीगढ़ लौटने वाले टूरिस्ट ओट-कटोला सड़क से वापस जा सकते हैं।
बता दें कि कुल्लू, मनाली, लाहौल स्पीति में इन दिनों बड़ी संख्या में देशभर से टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। सभी टूरिस्ट इसी फोरलेन से आते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी न हो, इसे देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर बिंद्रावनी टनल के पास ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियां
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिंद्रावनी टनल के पास कई कई घंटों तक ट्रैफिक जाम लगा रहा है। स्थानीय निवासी भीम सेन के अनुसार,पहले जाम फोटो गैलरी तक लग रहा था। अब फोटो गैलरी से आगे भी यातायात रोका जा रहा है। इससे चंडीगढ़ और मंडी शहर जाने वाले सभी प्रभावित हो रहे हैं।