भागलपुर में ईद-उल-जुहा(बकरीद) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सहजांगी, बरहपुर, चंपानगर, सीटीएस मैदान, ततारपुर, अलीगंज, बरारी, खंजरपुर, आदमपुर के प्रमुख ईदगाह मैदान और मस्जिदों में हजारों लोगों ने विशेष नमाज अता किया। प्रदेश के लिए अमन-चैन की दु
.
बकरीद पर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पैनी नजर है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
नमाजी मोहम्मद जमशेद ने कहा, ‘बकरीद हमें कुर्बानी का महत्व सिखाता है। हम सभी को एक-दूसरे के धर्म और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए।’

बकरीद पर विशेष नमाज।
शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा त्योहार
वहीं, सुल्तानगंज में भी बकरीद पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिलगौरी ईदगाह मैदान समेत प्रमुख मस्जिदों में नमाज अता की गई। लोगों ने अमन-चैन, आपसी भाईचारे और सौहार्द कायम रहने की दुआ मांगी। नमाजी नोमान अंसारी, शैराज अहमद ने कहा कि यह पर्व कुर्बानी और भाईचारे का संदेश देता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम अलर्ट है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी नजर रखी जा रही है। यह पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। जिसे लोग शांतिपूर्ण तरीके से मना रहे हैं। चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। अशांति फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।