इंदौर सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया। कागजी सट्टेबाजी और सप्लाई की कमी के कारण चांदी में तेजी का रुख बना रहा। कॉमेक्स पर चांदी वायदा 40 सेंट बढ़कर 36.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। स्थानीय बाजार में चांदी 50
.
कॉमेक्स पर सोना वायदा 39 डॉलर गिरकर 3358 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इंदौर में सोना 300 रुपए घटकर 97300 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वैवाहिक सीजन समाप्त होने से बाजार में ग्राहकी कमजोर है। सराफा में दोनों धातुओं का कारोबार सुस्त चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार सटोरियों के प्रभाव में है।

साबूदाने की उपलब्धता बढ़ी, दाम गिरे पिछले 15 दिनों में साबूदाने के दाम करीब 200-300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ चुकी है। इन दामों पर बाजार में कुछ और गिरावट की स्थिति बन जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा क्योंकि इस महीने भी ग्राहकी नहीं के बराबर रहने की संभावना है। ग्राहकी का वातावरण जुलाई से देखने को मिलेगा। उस दौरान बाजार कुछ थम सकते है।
साबूदाना उत्पादक केंद्र सेलम में कंद की आवक का प्रेशर अभी भी बराबर बना रहने के कारण सेमल में ज्यादातर साबूदाने की फैक्ट्रियों में तैयार साबूदाने का भरपूर स्टॉक जमा हो गया है जबकि डिमांड चारों तरफ से कमजोर बनी हुई है। कई फैक्ट्रियां धन तंगी की गिरफ्त में होने के कारण साबूदाने के दामों में कटौती कर बिकवाली कर रही है, जिससे साबूदाने के दाम धीमी गति से टूटते जा रहे हैं।
इंदौर में साबूदाना सच्चा मोती एगमार्क (500) 5350, सच्चासाबू एगमार्क (500 ग्राम) 5500 साबूदाना चक्र एगमार्क 5420, गोपाल लूज (25 किलो) 4790, कुकरीजाकी मोरधन (500 ग्राम)- 9400 रुपए है। बादाम में नीचे दामों पर लेवाली अच्छी निकालने से भाव में सुधार रहा।

खोपरा गोला में ग्राहकी कमजोर नारियल में ग्राहकी बेहद कमजोर देखने को मिल रही है। गर्मी की ज्यादा होने के कारण नारियल का पानी जल्दी सूखने के कारण व्यापारी माल बेहद कम मंगवा रहे हैं। जिससे नारियल के दाम मजबूती पर टिके हुए है।
खोपरा गोला और बूरे में भी ग्राहकी कमजोर है। जबकि बाजार में आवक बेहद कमजोर रहने से भाव टूट नहीं पा रहे हैं। शकर में कारोबार सीमित रहने से भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। शकर नीचे में 4110 ऊपर में 4150 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली गई।
- शकर- 4110-4120 बेस्ट क्वालिटी 4140-4150, गुड़ कटोरा 4600-4700, लड्डू 5200, गिलास 5000-5200 रुपए क्विंटल।
- नारियल- 120 भरती 2600-2650, 160 भरती 2900-3000, 200 भरती 3300-3400, 250 भरती 3400-3500 रुपए प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 245-265 कट्टे में 225-230 रुपए प्रति किलो बोला गया। खोपरा बूरा 4100-6100 रुपए प्रति (15 किलो)।
- पूजन सामग्री- देशी कपूर 700 से 710, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 220 से 230, पूजा सुपारी 425 से 450, अरीठा 180 रुपए और सिंदूर (25 किलो) 7450 रुपये। केसर 165 से 175 बेस्ट 190 से 193 रुपए प्रति ग्राम।

मसाले- कालीमिर्च 711 से 715, मिनिमटर 770 से 775, मटरदाना 830 से 835 हल्दी निजामाबाद 170 से 210, हल्दी सांगली 260 से 265 जीरा 255 से 275, मीडियम 265 से 275 बेस्ट 285 से 315, सौंफ मोटी 130 से 145, बेस्ट 185 से 285, एक्स्ट्रा बेस्ट 340 से 450, बारीक 280 से 350, लौंग चालू 780 से 800, बेस्ट 825 से 840, दालचीनी 255 से 265, जायफल 680 से 715, बेस्ट 720 से 725, जावत्री 2000 से 2050, बड़ी इलायची 1550 से 1850, बेस्ट 1950 से 2050, पत्थरफूल 240 से 425, बाद्यान फूल 475 से 575, बेस्ट 625, शाहजीरा खर 450, ग्रीन 925 से 950, तेजपान 90 से 98, नागकेसर 940 से 965, सौंठ 280 से 340, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3550, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2750 से 2875, मीडियम 2925 से 3150, बेस्ट 3250 से 3300, एक्स्ट्रा बेस्ट 3350 रुपए।

सूखे मेवे- काजू डब्ल्यू 240 नंबर 950-960, डब्ल्यू 320 830-860, डब्ल्यू 300 नंबर 800 से 815, जेएच 840 से 850, टुकड़ी 780-830, बादाम इंडिपेंडेट 735 से 765, अमेरिकन 780-800, मोटादाना 885 से 910 टांच 750 से 770, खसखस चालू 950 से 1250, बेस्ट 1350 से 1620, तरबूज मगज 540 से 560, खारक 85 से 95, मीडियम 115 से 145, बेस्ट 165 से 275, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 450 से 550, इंडियन 210 से 215, बेस्ट 230-245, चारौली 1850 से 1950, बेस्ट 1950 से 2000, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 975 से 1175 बेस्ट 1275 से 1575, मखाना 1175 से 1375 बेस्ट 1475 से 1675, पिस्ता कंधारी 2150-2200, पिशोरी 2475-2575, नमकीन पिस्ता 875-925, अखरोट 485-600, बेस्ट 725-765 गिरी 775-875, बेस्ट 1050-1250, जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 550-600 रुपये।

मूंग में लेवाली पीछे हटने और बिकवाली से 150 रु. की मंदी इंदौर में मूंग के दाम करीब 150 रुपए प्रति क्विंटल तक टूट गए। मूंग बेस्ट घटकर 7000-7050 एवरेज 6500-6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। मप्र में इस साल समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी नहीं किए जाने की घोषणा से किसानों में मायूसी छा गई। धन तंगी से परेशान कई किसानों द्वारा शुक्रवार को मूंग की बिकवाली किए जाने से कीमतों में गिरावट रही।
जबलपुर मंडी में शुक्रवार को मूंग आवक 1200 बोरी के करीब रही। मूंग के भाव मशीन कटिंग 6200 से 6500 हाथ कटिंग 6800 से 7000 रह गई। इन दामों पर भी व्यापार बेहद कमजोर है।
दरअसल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का कहना है कि किसानों द्वारा इस फसल को जल्द से जल्द लेने के लिए खरपतवार का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करते है। ऐसे में उक्त मुंग से इंसानों की हेल्थ को खतरा होता है। इसको देखते हुए गर्मी सीजन की मूंग को एमएसपी पर न खरीदने का फैसला लिया है।
व्यापारियों का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से किसानों में भारी आक्रोश है जिसके चलते मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में मूंग की बोवनी पर भी असर पड़ सकता है। इसके साथ ही मूंग में फिलहाल तेजी नजर नहीं आ रही है।
चना कांटे में भी कारोबार सुस्त रहने और मीडियम-हलकी क्वालिटी की आवक खूब होने से भाव कुछ कमजोर बोले गए। चना कांटा घटकर 5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। काबुल चने में छोटे स्टॉकिस्टों की सक्रियता बढ़ने और घरेलू मांग भी छुटपुट रूप से देखी जा रही है जबकि आवक का प्रेशर बेहद कम है। इस वजह से काबुली चने की कीमतों में सुधार की स्थिति दूसरे दिन भी जारी रही।
शुक्रवार को काबुली चना कंटेनर में करीब 100-200 रुपए प्रति क्विंटल और उछल गया। आवक 2200 बोरी के करीब बताई गई। दूसरी ओर जबलपुर मंडी में उड़द की आवक 5000-6000 क्विंटल की रही। उड़द औसत मॉल 6400 से 6500 और बेस्ट क्वालिटी 6550 से 6600 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। अन्य दाल-दलहन में कारोबार सामान्य रहा।
भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। कंटेनर में डॉलर चना 42/44 10800, 44/46 10500, 50/52 9250, 58/60 8000, 60/62 7900 रुपए प्रति क्विंटल।
छावनी दलहन में दलहन के रेट (रुपए में)
चना कांटा | 5800 |
डंकी चना | 5000-5200 |
नया विशाल | 5550-5600 |
काबुली चना | 8500-9000 |
काबुली चना रशियन | 5600-5800 |
बिटकी | 5300-5400 |
मसूर | 6050-6100 |
तुवर नई महाराष्ट्र सफेद | 6800 |
महाराष्ट्र लाल | 6800-7000 |
कर्नाटक | 6900-7000 |
तुवर निमाड़ी | 6200-6500 |
मूंग बेस्ट | 7000-7050 |
मूंग एवरेज | 6500-6800 |
उड़द नया गर्मी | 6500-7000 |
उड़द बेस्ट | 7300-7500 |
उड़द मीडियम | 6200-6500 |
उड़द हलका | 3000-5000 |

दालों के दाम- चना दाल 7300-7500 मीडियम 7700-7900 बेस्ट 8000-8100 मसूर दाल 7700-7800 बेस्ट 7900-8000 मूंग दाल 8300-8400 बेस्ट 8700-8900 मूंग मोगर 9600-9700 बेस्ट 10000-10100 तुवर दाल 7400-7500 मीडियम 8600-8800 बेस्ट 9100-9200 ए. बेस्ट 10000-10200, ब्रांडेड व्हाइटरोज तुवर दाल नई 10600 उड़द दाल 8600-8700 बेस्ट 8800-9000 उड़द मोगर 10100-10300 बेस्ट 10400-10500 रु. प्रति क्विंटल।

सोया तेल के दाम गिरने से प्लांटों की सोयाबीन में खरीदी कमजोर प्रदेश की मंडियों में शुक्रवार को सोयाबीन की आवक अच्छी रही जबकि डिमांड कमजोर रहने से भाव में मंदी रही। प्लांट खरीदी सोयाबीन के दाम करीब 25-50 रुपए तक घटाकर बोले गए।
दरअसल, विदेशों में सोया तेल घटने के साथ ही भारतीय बाजारों में सप्लाई बढ़ने और लेवाल कमजोर होने से भाव टूट रहे हैं। इस वजह से प्लांट सोयाबीन की खरीदी में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को इंदौर में सोयाबीन तेल रिफाइंड घटकर 1135-1140 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1075-1080, इंदौर पाम 1210 रुपए प्रति दस किलो रह गया। इन दामों पर भी व्यापार बेहद कमजोर है।
अर्जेंटीना के मार्केट में कोई हलचल ना होने के कारण सोया तले के बेसिस और एफओबी में कमजोरी बनी हुई है। टर्की में छुट्टी और अर्जेंटीना से सस्ती सप्लाई के कारण यूरोप में सनफ्लॉवर तेल के एफओबी भाव नीचे आ रहे है।
वहीं, बायो-डीजल पॉलिसी की अनिश्चिता और पिछले हफ्ते के मुकाबले एक्सपोर्ट में 67 फीसदी गिरावट के कारण सीबॉट सोया तेल के भाव घट रहे है, लेकिन क्रूड ऑयल के भाव में उठाव और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार के तनाव कम होने की उम्मीद के कारण मार्केट ज्यादा नहीं टूट पा रहा है।
अमेरिका से एक्सपोर्ट पिछले हफ्ते के मुकाबले 33 प्रतिशत ज्यादा हुआ और अमेरिकी बोवनी क्षेत्र में गर्म मौसम के पूर्वानुमान जिससे फसलों पर दबाव बनने के कारण भी मार्केट के सेंटिमेंट को सपोर्ट मिला है। ब्राजील से मई में सोयाबीन का एक्सपोर्ट 5.6 फीसदी ज्यादा हुआ डीओसी का एक्सपोर्ट 11.2 फीसदी ज्यादा हुआ है।
इधर, केएलसी शाम को 14 अंक प्लस पर कारोबार करती देखी गई। मंडी में सरसों निमाड़ी (बारीक) 6400-6500 रायडा 5600 सोयाबीन 4150 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।

प्लांट सोयाबीन भाव अवि एग्री उज्जैन 4325 बैतूल ऑयल सतना 4455, बैतूल आयल 4490, कोरोनेशन ब्यावरा 4265, धीरेंद्र सोया नीमच 4390 धानुका सोया नीमच 4350, दिव्य ज्योति 4300, हरिओम रिफाइनरी मंदसौर 4350, केएन एग्री इटारसी 4341 आइडिया लक्ष्मी देवास 4250, केपी सॉल्वेक्स निवाड़ी 4351, खंडवा ऑयल 4325, मित्तल सोया देवास 4350, एमएस सॉल्वेक्स नीमच 4315, नीमच प्रोटीन 4375, पतंजलि फूड 4325, प्रकाश पीथमपुर 4375, पेस्ट्रीज ग्रुप देवास 4325 रामा फास्फेट, धरमपुरी 4250, राम जानकी एग्री ट्रेड, देवास 4320, आरएच सॉल्वेक्स सिवनी 4310, सांवरिया इटारसी 4390, सालासर हरदा 4340, स्काइ लार्क प्रोटीन प्रा. लिमिटेड, झलारा उज्जैन 4300, सूर्या फूड मंदसौर 4365, वर्धमान सॉल्वेंट कालापीपल 4300, विप्पी सोया देवास 4320 रुपए प्रति क्विंटल बोली गई।
कपास्या खली- (60 किलो भरती) इंदौर 2175 देवास 2175 उज्जैन 2175 खंडवा 2150, बुरहानपुर 2150, अकोला 2970 रुपए।