10वीं में टॉपर करने वाली अन्वी सिंह एक दिन के लिए बनी DC।
मंडी जिला प्रशासन ने मेधावी स्टूडेंट को प्रोत्साहित करने के लिए ‘डीसी फॉर ए डे’ अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत सरकाघाट के डून गांव की रहने वाली अन्वी सिंह को एक दिन के लिए जिला उपायुक्त बनाया गया।
.
आलोक भारती स्कूल कोटली की स्टूडेंट अन्वी ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में जिले में पहला और प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। विक्रम सिंह ठाकुर और अनीता वर्मा की बेटी अन्वी सुबह 9 बजे उपायुक्त कार्यालय पहुंची। उपायुक्त अपूर्व देवगन की उपस्थिति में उन्होंने कार्यभार संभाला।
अन्वी ने अपने कार्यकाल में भूकंप पूर्वाभ्यास की निगरानी की। उन्होंने वीसी रूम में अधिकारियों से मुलाकात की और उपायुक्त ऑफिस की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। फील्ड विजिट के दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश दिए।
12वीं के टॉपरों को भी मौका मिला अन्वी ने इस अनुभव को अपने जीवन का यादगार पल बताया। उन्होंने उपायुक्त अपूर्व देवगन का आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने कहा कि जिले के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा होती है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। आगे 12वीं के टॉपरों को भी मौका दिया जाएगा।