Dalai Lama Painting Auction London 1.52 Crore Sell News Update | दलाई लामा की पेंटिंग लंदन में नीलाम: 1.52 करोड़ में बिकी, कृष्ण कंवल ने 1940 में बनाई थी – Dharamshala News


यह 14वें दलाई लामा की तस्वीर है, जो 1.52 करोड़ रुपए में बिकी है।

लंदन में आयोजित एक नीलामी में भारतीय कलाकार कृष्ण कंवल द्वारा बनाई गई 14वें दलाई लामा की दुर्लभ तस्वीर 1.52 करोड़ रुपए में बिकी है। यह चित्र ब्रिटिश अधिकारी सर बेसिल गोल्ड के संग्रह का हिस्सा था। तस्वीर में 22 फरवरी 1940 को ल्हासा में आयोजित एक ऐतिहा

.

यह कलाकृति 40 मूल जलरंगों की एक दुर्लभ श्रृंखला का हिस्सा है। इस श्रृंखला में तिब्बती दरबार, वहां के गणमान्य लोग और सांस्कृतिक झलकियों का चित्रण किया गया है। पूरी श्रृंखला की पेंटिंग्स 4.57 करोड़ रुपए में बिकीं। नीलामी में सर बेसिल गोल्ड का निजी फोटो संग्रह भी शामिल था। यह नीलामी 5 जून को हुई।

इसमें ल्हासा में 1936-37 के ब्रिटिश मिशन की 1,500 से अधिक दुर्लभ तस्वीरें थीं। इन तस्वीरों को सात अलग-अलग एल्बम में संजोया गया था। यह फोटो संग्रह 57 लाख रुपये में बिका। नीलामी में तिब्बती पांडुलिपियां और दुर्लभ पुस्तकें भी थीं। 14वें दलाई लामा की मान्यता और सिंहासनारोहण पर सर बेसिल की 1941 की रिपोर्ट 14 लाख रुपये में बिकी। यह रिपोर्ट अंग्रेजी और तिब्बती दोनों भाषाओं में थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *