STF raids house of suspended policeman in Sultanpur Ganga Diara area of ​​Samastipur | सस्पेंड ASI के घर 500 राउंड कारतूस-हथियार बरामद: AK-47, AK-56 मिलने की भी चर्चा; रेड करने पहुंची STF पर फायरिंग, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की – Samastipur News

समस्तीपुर में सस्पेंड ASI सरोज सिंह के घर से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला है। शुक्रवार की सुबह STF की टीम और जिला पुलिस की टीम सरोज सिंह के घर रेड करने पहुंची।

.

पुलिस टीम को देखते ही सरोज की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। फिर STF की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई।

छापेमारी के दौरान घर से करीब 500 राउंड जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए गए हैं। मामला मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा का है।

पुलिस सूत्रों ने बताया, अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है। AK-47, AK- 56, दोनाली बंदूक, 3 देसी पिस्टल मिलने की चर्चा है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। STF के अलावा पटोरी, मोहनपुर, मोहिउद्दीन नगर और विद्यापति नगर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है।

रेड की 2 तस्वीरें देखिए…

बिहार पुलिस और STF ने सरोज सिंह के घर को घेर लिया है।

बिहार पुलिस और STF ने सरोज सिंह के घर को घेर लिया है।

छापेमारी में चार थानों की पुलिस तैनात हैं।

छापेमारी में चार थानों की पुलिस तैनात हैं।

दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान सरोज सिंह के समर्थकों ने फायरिंग की। इसके जवाब में STF की ओर से भी फायरिंग की गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई है।

छापेमारी में STF टीम के साथ पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी और बिहार पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं।

एक साल पहले हुए सस्पेंड

1 साल पहले सरोज सिंह सस्पेंड हुए थे। उन पर आर्मी में अवैध तरीके से नौकरी दिलाना, अपराधियों से सांठ-गांठ और अवैध हथियार की तस्करी का आरोप था।

दबंग पुलिस अफसर वाली छवि

सरोज सिंह बिहार पुलिस में ASI हैं, फिलहाल सस्पेंड हैं। बताया जाता है कि सरोज सिंह की अपने इलाके में दबंग पुलिस अफसर वाली छवि है।

बिहार पुलिस महकमे के सीनियर ऑफिसर्स को सरोज सिंह के गलत कामों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्हें पहले ही निलंबित कर दिया गया था।

——————————-

ये भी पढ़ें

पटना में मुठभेड़ के बाद 4 अपराधी गिरफ्तार:फायरिंग के बाद एक घर में घुसे थे, 2 घंटे चला पुलिस-STF का ऑपरेशन

पटना के कंकड़बाग इलाके में मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। 2 घंटे चले ऑपरेशन में टीम ने चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक घर के बाहर फायरिंग करते हुए 4 अपराधी इमारत के अंदर घुसे थे, इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस और STF भी बिल्डिंग के अंदर घुसी थी। पूरी खबर पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *