- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- People Of Aries, Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (13 May 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra,
8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार, 13 मई को मेष राशि के लोगों के पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में शांति बनी रहेगी। कुंभ राशि के लोगों के परिवार में नई शुरुआत और खुशी का माहौल रहेगा। टैरो कार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए आपके लिए मंगलवार कैसा रह सकता है…
मेष – टेन ऑफ पेंटाकल्स
परिवार में संपत्ति से जुड़ा सकारात्मक निर्णय, आर्थिक रूप से संतोष देगा। परिजनों के बीच तालमेल बढ़ेगा, पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई या करियर में तरक्की की खबर से घर में खुशी का माहौल रहेगा। दूर के रिश्तेदारों से कोई तोहफा या आर्थिक सहायता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में स्थायित्व आएगा, पुराने निवेश अब बड़ा लाभ देंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े कागजी मामले निपटेंगे, विरासत से धन लाभ की प्रबल संभावना है। व्यापारी वर्ग को पैतृक व्यवसाय में नए विस्तार का मौका मिल सकता है। गृहिणियां घरेलू निर्णयों में अहम भूमिका निभाएंगी, घर को सजाने-संवारने में व्यस्त रहेंगी और परिवार से तारीफ पाएंगी।
करियर – फैमिली बिजनेस में तकनीकी बदलाव से फायदा होगा। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोग स्थायी अनुबंध या पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। जिनका कार्य क्षेत्र बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट, रियल एस्टेट या पारिवारिक कंसल्टिंग से जुड़ा है, उन्हें अप्रत्याशित मुनाफा मिलेगा। पुराने प्रोजेक्ट या लंबित क्लाइंट से पेमेंट प्राप्त हो सकता है।
प्रेम – प्रेम संबंध में अब स्थायित्व और पारिवारिक स्वीकृति का समय है। जिनका रिश्ता लंबे समय से चला आ रहा है, उन्हें घरवालों का समर्थन मिलेगा। विवाहित लोगों के जीवन में एक नई जिम्मेदारी साझा करने की संभावना है। सिंगल लोग ऐसे प्रस्ताव को स्वीकार सकते हैं, जिसे परिवार का पूर्ण समर्थन हो। भावनात्मक स्थिरता आपके रिश्तों में नई ऊर्जा लेकर आएगी।
स्वास्थ्य – सेहत संतुलित रहेगी, विशेषकर पुरानी बीमारियों में राहत महसूस होगी। डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म से संबंधित परेशानियों में अब सुधार के संकेत हैं। मानसिक रूप से आप स्थिर और सकारात्मक रहेंगे, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होगी।
लकी रंग – मरून
लकी नंबर – 8
वृषभ – थ्री ऑफ स्वोर्ड्स
परिवार में किसी की कही बात से मन को ठेस पहुंच सकती है। रिश्तों में भावनात्मक थकान महसूस होगी। कोई पुराना पारिवारिक मुद्दा अचानक सतह पर आ सकता है। बुजुर्गों की सलाह नजरअंदाज करने पर स्थिति बिगड़ सकती है। बच्चों से जुड़ी चिंता बोझ बढ़ा सकती है। आर्थिक रूप से अचानक नुकसान या किसी योजना का असफल होना संभव है। शेयर या निवेश से जुड़ी भूल का असर बजट पर पड़ सकता है। व्यवसायियों को पार्टनरशिप में धोखा या वादाखिलाफी का सामना करना पड़ सकता है। गृहिणियों को परिवार की उपेक्षा या प्रयासों की अनदेखी से पीड़ा हो सकती है।
करियर – कुछ लोगों को कार्यस्थल की राजनीति या धोखेबाज सहयोगी से नुकसान झेलना पड़ सकता है। मीडिया, मार्केटिंग, लॉ और पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोग आलोचना या आरोपों का सामना कर सकते हैं। प्रमोशन या प्रोजेक्ट हाथ से फिसल सकता है, जिससे आत्मविश्वास प्रभावित होगा।
प्रेम – प्रेम संबंध में ठहराव या दुखद मोड़ संभव है। किसी बात को लेकर रिश्ते में गहरी दरार आ सकती है। आपके या साथी के व्यवहार में कटुता से दूरी बढ़ सकती है। विवाहित लोगों को पार्टनर से समर्थन की कमी महसूस होगी। सिंगल लोग किसी कड़वे अनुभव के कारण नए रिश्तों से डर सकते हैं।
स्वास्थ्य – कमर दर्द, माइग्रेन या नसों से संबंधित परेशानी उभर सकती है। थकान, मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या बढ़ेगी। भावनात्मक असुरक्षा के कारण बेचैनी और ऊर्जा की कमी महसूस होगी। रीढ़ या गर्दन से जुड़ी सावधानियां बरतना जरूरी है।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर – 4
मिथुन – फोर ऑफ कप्स
परिवार में किसी बात को लेकर आपकी उदासीनता का असर माहौल पर पड़ सकता है। परिजन कुछ कहेंगे, लेकिन आप असमंजस या दूरी बनाए रख सकते हैं। घर में किसी सदस्य की भावनात्मक जरूरतें अनसुनी रह सकती हैं। बच्चे आपसे संवाद की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर है, लेकिन आप उपलब्ध साधनों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। खर्च करने की इच्छा होगी, पर निवेश को लेकर संशय रहेगा। व्यापारियों को नई योजना शुरू करने का अवसर मिलेगा, लेकिन मन की नीरसता के कारण वह चूक सकते हैं। गृहिणियां दिनचर्या से ऊब सकती हैं, भावनात्मक खालीपन महसूस हो सकता है।
करियर – असंतोष महसूस होगा। जो कार्य मिल रहा है, उसमें रुचि नहीं होगी। नई नौकरी या क्षेत्र बदलने का विचार बार-बार मन में आएगा, पर निर्णय नहीं हो पाएगा। क्रिएटिव, मीडिया, काउंसलिंग या टेक फील्ड से जुड़े लोगों को ठहराव या आइडिया की कमी महसूस हो सकती है। नए ऑफर को गंभीरता से लेना आवश्यक है।
प्रेम – प्रेम संबंध में भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है। आपका साथी संवाद की कोशिश करेगा, लेकिन आप उसकी बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं। अतीत की किसी बात में उलझे रहना वर्तमान रिश्ते को प्रभावित करेगा। विवाहित लोगों को रिश्ते में रुचि कम लग सकती है। सिंगल जातक किसी प्रस्ताव के आने पर असमंजस में पड़ सकते हैं और आगे बढ़ने से कतराएंगे।
स्वास्थ्य – मानसिक थकान, सुस्ती और भावनात्मक अनिच्छा बनी रह सकती है। सिरदर्द, आंखों में भारीपन या नींद की कमी परेशान कर सकती है। दिल से जुड़े लोग या बीपी के मरीजों को सतर्क रहना होगा। योग और ध्यान से संतुलन बना सकते हैं।
लकी रंग – हल्का नीला
लकी नंबर – 7
कर्क – फाइव ऑफ कप्स
घर में किसी पुराने विवाद की यादें फिर से सामने आ सकती हैं, जिससे माहौल थोड़ी देर के लिए बोझिल हो सकता है। किसी परिजन से दूरी या गलतफहमी का असर पूरे परिवार पर पड़ेगा। युवा सदस्यों से अधिक उम्मीदें रखने से तनाव हो सकता है। आर्थिक रूप से नुकसान या किसी योजना के असफल होने से निराशा संभव है। पुराने कर्ज या उधारी की चिंता परेशान कर सकती है। व्यवसायियों को किसी करीबी से धोखा मिलने का अंदेशा है पार्टनरशिप में सतर्क रहें। गृहिणियां खुद को परिवार के लिए उपेक्षित महसूस कर सकती हैं, प्रयासों की अनदेखी से भावनात्मक असंतोष होगा।
करियर – पहले की गई मेहनत का अपेक्षित परिणाम न मिलना निराश कर सकता है। सहकर्मी या सीनियर से भावनात्मक दूरी बनेगी। क्रिएटिव और फ्रीलांसर लोगों को रिजेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप बीते अनुभवों में उलझे रहेंगे तो नए अवसर चूक सकते हैं।
प्रेम – प्रेम संबंधों में अतीत की कोई घटना आज का दिन खराब कर सकती है। पुरानी चोट या ब्रेकअप की यादें ताजा हो सकती हैं। विवाहित लोग आपसी बातचीत में पुराने विषयों को दोहराएंगे, जिससे स्थिति बिगड़ सकती है। सिंगल जातक किसी प्रस्ताव को नकारने का पछतावा महसूस कर सकते हैं।
स्वास्थ्य – मानसिक रूप से भारीपन की समस्या हो सकती है। पेट की गड़बड़ी, सिरदर्द और थकान का असर काम पर पड़ेगा। इमोशनल डिटॉक्स की आवश्यकता है किसी से दिल की बात साझा करें।
लकी रंग – स्लेटी
लकी नंबर – 3
सिंह – द हाई प्रीस्टेस
परिवार में शांत, लेकिन गंभीर वातावरण रहेगा। कोई सदस्य मन की बात छिपा सकता है, जिससे स्थिति थोड़ी रहस्यमय बनी रहेगी। बुजुर्गों से कोई छुपा हुआ सच सामने आ सकता है। बच्चों के व्यवहार में बदलाव दिखेगा, वे अंतर्मुखी रह सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन स्थिर है, लेकिन कोई पुरानी डील या सीक्रेट निवेश से जुड़ी बात उजागर हो सकती है। व्यवसायियों को किसी महिला क्लाइंट या पार्टनर से जुड़ी परिस्थिति पर विशेष ध्यान देना होगा। गृहिणियां किसी पारिवारिक सदस्य की बात या व्यवहार से आहत हो सकती हैं, लेकिन व्यक्त नहीं करेंगी।
करियर – सहकर्मी आपकी पीठ पीछे रणनीति बना सकते हैं। सरकारी या रिसर्च सेक्टर से जुड़े लोग किसी गोपनीय फाइल या डाटा को लेकर सतर्क रहें। नई नौकरी या ट्रांसफर की बात चल रही है, लेकिन परिणाम अभी स्पष्ट नहीं होगा।
प्रेम – प्रेम संबंधों में किसी रहस्य का पर्दा उठ सकता है। साथी का मन कहीं और होने की आशंका है। विवाहित लोग पार्टनर के व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे, लेकिन कारण समझना मुश्किल होगा। सिंगल जातक नए व्यक्ति के आकर्षण में उलझ सकते हैं। किसी पुराने रिश्ते का राज फिर उभर सकता है।
स्वास्थ्य – हार्मोनल असंतुलन, थायरॉइड, संबंधित समस्या सामने आ सकती है। नींद की कमी, चिंता या ओवरथिंकिंग से माइग्रेन या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। मेडिटेशन लाभकारी रहेगा।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर – 6
कन्या – फोर ऑफ पेंटाकल्स
घर में किसी सदस्य की जिद या नियंत्रण की प्रवृत्ति से माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आप या कोई करीबी अपने विचार थोपने की कोशिश करेगा, जिससे दूरी बढ़ सकती है। बच्चों के खर्च या भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। किसी पुराने रिश्तेदार से पैसा मांगने या वापस लेने की संभावना बन सकती है। आर्थिक रूप से स्थिति सुरक्षित है, लेकिन धन को लेकर अत्यधिक सतर्कता या कंजूसी का असर रिश्तों पर पड़ सकता है। व्यापारी निवेश करने से झिझकेंगे, जिससे अवसर चूक सकते हैं। गृहिणियां घर के बजट और खरीदारी पर नियंत्रण बनाए रखेंगी, पर उनकी सोच को परिवार समझ नहीं पाएगा।
करियर – आप वर्तमान पद या स्थिति को लेकर रक्षात्मक रहेंगे। बदलाव या रिस्क लेने से बचें। कॉर्पोरेट, बैंकिंग, सरकारी विभाग या अकाउंट से जुड़े लोग किसी पुराने सिस्टम से चिपके रह सकते हैं। प्रमोशन या नए मौके के लिए खुलापन दिखाना आवश्यक है।
प्रेम – प्रेम संबंध में आप या साथी रिश्ते में नियंत्रण रखने की कोशिश कर सकते हैं। भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं होंगी। विवाहित लोग सुरक्षा की भावना के चलते साथी की स्वतंत्रता को सीमित कर सकते हैं। सिंगल जातक अतीत के अनुभवों के कारण नए रिश्तों से डरेंगे और खुद को रोककर रखेंगे।
स्वास्थ्य – हड्डियों या जोड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है। अत्यधिक चिंता से ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है। फिजिकल एक्टिविटी और स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। मन में जमे डर या असुरक्षा को दूर करना जरूरी है।
लकी रंग – बैंगनी
लकी नंबर – 8
तुला – सेवन ऑफ वांड्स
परिवार में आपकी राय को लेकर विरोध हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ किसी विषय पर बहस हो सकती है, विशेषकर बच्चों या युवाओं से। बुजुर्ग किसी निर्णय पर सवाल उठा सकते हैं। घरेलू कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप तनाव पैदा कर सकता है। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन खर्चों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग प्रतिस्पर्धियों से दबाव महसूस करेंगे और अपने स्थान को बचाए रखने के लिए संघर्ष करेंगे। गृहिणियां अपने विचारों को मनवाने के लिए अधिक मेहनत करेंगी, लेकिन समझ का अभाव उन्हें थका सकता है।
करियर – आपकी योजनाओं को विरोध का सामना करना पड़ सकता है। मार्केटिंग, सेल्स, लॉ, एडमिन या राजनीति से जुड़े जातक अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करेंगे। कोई विरोधी आपको चुनौती दे सकता है, जिससे आपको लगातार सचेत रहना होगा।
प्रेम – प्रेम संबंधों में तीसरे व्यक्ति की दखल बढ़ेगी। साथी के साथ आत्म-सम्मान से जुड़ी बहस हो सकती है। विवाहित लोग अपनी बात मनवाने के चक्कर में दूरी बढ़ा सकते हैं। सिंगल लोगों को अपने पसंदीदा व्यक्ति के लिए प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, आपको खुद को साबित करना होगा।
स्वास्थ्य – अत्यधिक मानसिक तनाव, सिरदर्द और थकावट की स्थिति बन सकती है। इम्यून सिस्टम कमजोर महसूस हो सकता है। लगातार चिंता से सीने में भारीपन या रक्तचाप की समस्या संभव है। थोड़ी देर का ध्यान व व्यायाम लाभकारी रहेगा।
लकी रंग –हरा
लकी नंबर – 5
वृश्चिक – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
घर में आपकी देखभाल और समझदारी से शांति बनी रहेगी। आप सबकी जरूरतें बखूबी समझेंगे और हर सदस्य को संतुलन में लाने की कोशिश करेंगे। बुजुर्ग आपके व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे। बच्चे आपकी संगति में सुकून महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है, किसी महिला की मदद से धन लाभ या निवेश का अवसर मिल सकता है। व्यापारी महिलाएं आज अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं या कोई लॉन्ग टर्म डील तय होगी। गृहिणियां आज घर के वातावरण को सुचारू रूप से संभालेंगी, साथ ही स्वास्थ्य और भोजन पर विशेष ध्यान देंगी।
करियर – फाइनेंस, ब्यूटी, हेल्थ, एजुकेशन या सेवा क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आप काम के साथ-साथ टीम की जरूरतों को भी बारीकी से समझेंगे। किसी महिला कलीग की मदद से प्रमोशन या नया मौका मिल सकता है।
प्रेम – प्रेम संबंधों में भावनात्मक स्थिरता और देखभाल का भाव रहेगा। साथी आपके व्यवहार से प्रभावित रहेगा और आपसी समझ बढ़ेगी। विवाहित महिलाएं आज अपने जीवनसाथी का ध्यान खास रूप से रखेंगी। सिंगल लोगों को किसी गंभीर, व्यावहारिक और सुलझे स्वभाव वाले व्यक्ति से मिलने का योग है।
स्वास्थ्य – पाचन से जुड़ी समस्या, खासकर गैस्ट्रिक या अपच हो सकती है। महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन या थकावट महसूस हो सकती है। मानसिक रूप से संतुलन बना रहेगा, लेकिन खुद की जरूरतें नजरअंदाज न करें।
लकी रंग – ऑलिव ग्रीन
लकी नंबर – 6
धनु – व्हील ऑफ फॉर्च्यून
परिवार में अचानक किसी अच्छी खबर से खुशी का माहौल बनेगा। संतान या रिश्तेदार से जुड़ी कोई सकारात्मक सूचना आ सकती है। पुराने तनाव खत्म होंगे। धन आगमन के नए स्रोत खुल सकते हैं या कोई रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यावसायिक रूप से अनपेक्षित लाभ या ग्राहक मिल सकते हैं। कोई सौदा आपके पक्ष में अचानक तय हो सकता है। बदलाव की सूचना मिल सकती है जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। गृहिणियों को घर की जिम्मेदारी में सहारा मिलेगा और वे कुछ नया शुरू करने की योजना बना सकती हैं।
करियर – भाग्य का पहिया करवट ले रहा है। नौकरी में अचानक बदलाव, टॉप कंपनी से कॉल या विदेश से अवसर मिल सकता है। मीडिया, ट्रैवल, टेलीकॉम या कंसल्टेंसी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए कॉन्ट्रैक्ट या प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।
प्रेम – पुराने रिश्ते फिर से शुरू हो सकते हैं या कोई पुराना साथी अचानक संपर्क करेगा। विवाह के लिए रुकी बात आगे बढ़ सकती है। विवाहित लोग अपनी लाइफ में पुराने सुखों को दोबारा जी पाएंगे। सिंगल लोगों को अनपेक्षित रूप से कोई पसंद करने लगेगा।
स्वास्थ्य – पेट में हाजमे की दिक्कत या एलर्जी से जुड़ी कोई छोटी परेशानी आ सकती है। माइग्रेन या पुराने दर्द दोबारा उभर सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। भाग्यवश सही डॉक्टर या उपाय मिल सकता है।
लकी रंग – फिरोजी
लकी नंबर – 2
मकर – टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन मानसिक रूप से थकावटभरा रह सकता है। किसी नजदीकी का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। पारिवारिक वातावरण कुछ समय के लिए उदास हो सकता है। अचानक कोई नुकसान या निराशा आपको भावनात्मक रूप से झकझोर सकती है। बच्चों की चिंता मन पर हावी रहेगी। पुराने मुद्दे फिर उभर सकते हैं। रिश्तेदारों से अनावश्यक बहस टालें। स्वयं पर विश्वास बनाए रखें, समय बदलने वाला है।
करियर – कार्यक्षेत्र में किसी परियोजना के असफल होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों की आलोचना से मन खिन्न हो सकता है। सहकर्मियों का रवैया उपेक्षित महसूस करवा सकता है। नयी योजनाओं को कुछ समय के लिए टालना बेहतर होगा। पुनरुत्थान की ऊर्जा आने वाले समय में दिखेगी।
प्रेम – पार्टनर से अनबन या ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है। पुराने वादे टूटने से दिल आहत हो सकता है। एकतरफा भावनाएं आज सामने आ सकती हैं। धैर्य रखें और भावनात्मक निर्णयों से बचें।
स्वास्थ्य – सिरदर्द, अनिद्रा और थकावट जैसी समस्याएं घेर सकती हैं। मानसिक तनाव से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। भावनात्मक दर्द का असर शरीर पर दिख सकता है। गहरी सांस लें, खुद को आराम दें।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर – 4
कुंभ – एस ऑफ वांड्स
परिवार में नई शुरुआत और खुशी का माहौल रहेगा। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है या किसी परिवारिक सदस्य का जीवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभकारी रहेगा। नए निवेश के अवसर सामने आएंगे, जिनसे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अपनी मेहनत का फल मिलेगा और नए व्यापारिक रिश्ते बनेंगे। गृहिणियां परिवार की जरूरतों को पूरा करने में खुश रहेंगी और उनके द्वारा किए गए कार्यों से घर का माहौल भी सुधरेगा।
करियर – सफलता का एक नया रास्ता खुल सकता है। आपके विचार और योजना तेजी से साकार होगी। नए प्रोजेक्ट, अवसर या प्रशिक्षण के लिए कॉल आ सकते हैं। आप खुद को एक नई भूमिका में देख सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी नयापन और वृद्धि की संभावनाएं हैं।
प्रेम – प्रेम संबंधों में नए अनुभव और रोमांस बढ़ सकते हैं। पुरानी बातों को छोड़कर एक नए तरीके से रिश्ते को सहेजा जा सकता है। विवाहित लोग अपने रिश्ते में नई ऊर्जा लाने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोगों को नए और रोमांचक अनुभव मिल सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
स्वास्थ्य – शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन अत्यधिक उत्साह के चलते थोड़ा ध्यान रखें, क्योंकि ज्यादा तनाव या कार्यभार से थकान हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर खुद की देखभाल जरूरी रहेगी, खासकर नींद और खानपान में ध्यान रखें।
लकी रंग – सुनहरा पीला
लकी नंबर – 3
मीन – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
परिवार में किसी नए विचार या सूचना के कारण हलचल मच सकती है। किसी सदस्य के विचारों या राय से असहमति हो सकती है, लेकिन आप इसे सहनशीलता के साथ सुलझाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। नई योजनाओं या निवेश में सोच-समझकर कदम उठाएं। व्यापारी वर्ग को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता होगी। गृहिणियों को घर के कामों में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप स्थिति को संभालने में सक्षम होंगे।
करियर – कुछ नया सीखने या समझने का अवसर मिलेगा। आपको अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए साहस जुटाना होगा, लेकिन समय के साथ आपकी पहचान बन जाएगी। किसी नई परियोजना पर काम करने का मौका मिल सकता है।
प्रेम – प्रेम संबंधों में पारदर्शिता और स्पष्टता की आवश्यकता होगी। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का ये सही समय है। विवाहित लोग एक-दूसरे के विचारों को समझने में थोड़ा समय ले सकते हैं, जबकि सिंगल लोगों को किसी नई मुलाकात का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य – मानसिक तनाव और थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें। शरीर में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, जैसे सिरदर्द या थकान। पर्याप्त आराम और मानसिक शांति की आवश्यकता होगी।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर – 9