41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नए सप्ताह में मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। इन लोगों की समस्याएं दूर होंगी। वृष, सिंह, मकर और मीन राशि के लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल पाएगा। इन लोगों को ज्यादा सतर्कता के साथ काम करना होगा। मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु राशि के लोगों के सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए 27 मई से 2 जून तक का राशिफल…
पॉजिटिव– किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक समस्या से भी राहत मिलेगी। परिवार के साथ कोई धार्मिक अथवा मनोरंजक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव– अगर मन में कोई उलझन है तो किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन लेकर उसे सुलझाने की कोशिश करें। वक्त के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया दे। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें, व्यर्थ ही खर्चों की स्थिति रहेगी। इसलिए कोई भी प्लानिंग करते समय बजट का ध्यान जरूर रखें।
व्यवसाय– इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति के लिए कुछ बेहतर रणनीति बनाने की जरूरत है, हालांकि किसी अनुभवी की सलाह कारगर रहेगी। इस समय किसी नए काम को शुरू करने की बजाय वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों की लापरवाही की वजह से सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं।
लव– आपसी विचार-विमर्श से दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित कोई समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज से आपको राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग– क्रीम
भाग्यशाली अंक– 5
पॉजिटिव– कोई समस्या आने पर आप अपनी योग्यता के बल पर बाहर निकलने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान बना रहेगा। अनुभवी लोगों से मिल मुलाकात होगी और आपसी विचारों के आदान-प्रदान से कई सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे।
नेगेटिव– दूसरों के विवाद में न पड़े, अन्यथा बैठे-बिठाए आपके ऊपर भी कोई मुसीबत आ सकती है। संतान की गतिविधियों और संगति पर भी कड़ी नजर रखें और उनका मार्गदर्शन करते रहें। कोई समस्या आने पर किसी सीनियर की मदद लेने में संकोच न करें।
व्यवसाय– इस समय व्यवसाय में मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी, हालांकि कोई नया ऑर्डर या अनुबंध हासिल हो सकता है। इसलिए प्रयासरत रहें। ध्यान रखें कि जानकारी के अभाव में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सरकारी सेवारत लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव– पति-पत्नी आपसी संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को तूल न दें। युवाओं के प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य– अत्यधिक कार्यभार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका देगा। कुछ समय अपने सुकून और शांति के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज
भाग्यशाली अंक– 3
पॉजिटिव– यह सप्ताह प्रतिष्ठावर्धक है। घर और व्यवसाय में तालमेल बनाकर रखने से गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आप अपने वाक चातुर्य और योग्यता से तमाम बाधाएं पार करके आगे बढ़ेंगे। किसी असमंजस की स्थिति में नजदीकी लोगों का सहयोग भी मिलेगा।
नेगेटिव– किसी भी परिस्थिति में शांत चित्त बने रहें। तनाव लेने से इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी हो सकता है। लंबित पड़े हुए व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए अगर किसी की मदद लेनी पड़े तो संकोच न करें।
व्यवसाय– व्यवसाय में विवादित मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। वर्तमान परिस्थिति की वजह से कार्य प्रणाली में बदलाव होगा। विदेशी कंपनियों से व्यापार कर रहे लोगों को जबरदस्त मुनाफा होने की उम्मीद है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव– विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अगर साथी को मनाना पड़े तो देर न करें। कुछ उपहार भी देना अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी समझौता न करें।
भाग्यशाली रंग– पीला
भाग्यशाली अंक– 5
पॉजिटिव– सफलतादायक सप्ताह है। जितनी मेहनत करेंगे, उतने परिणाम भी हासिल होंगे। युवा लोग अपना ध्यान फालतू की गतिविधियों से हटाकर अपने कार्यों पर ही केंद्रित रखें, कोई खास कार्य बन सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई दिक्कत आ रही है तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से समाधान मिल सकता है।
नेगेटिव– लेन-देन के मामलों को लेकर कुछ समस्या रहेगी। कभी-कभी आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित हो सकता है। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखें। सुकून पाने के लिए कुछ समय अपने रुचि संबंधी कार्यों के लिए भी अवश्य निकालें। यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा।
व्यवसाय– कारोबारी गतिविधियों को लेकर पूरे सप्ताह व्यवसायिक व्यस्तता बनी रहेगी। आर्थिक रूप से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। अगर कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो उसे तुरंत क्रियान्वित करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां बन रही हैं।
लव– घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ में आपसी सामंजस्य के अभाव में तनाव बना रहेगा।
स्वास्थ्य– गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेंगी। असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। मानसिक सुकून पाने के लिए योगा, व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग– नारंगी
भाग्यशाली अंक– 8
पॉजिटिव– ये सप्ताह प्रसन्नता से परिपूर्ण व्यतीत होगा। अपने आत्म निरीक्षण से आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। अगर घर के रखरखाव में बदलाव संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। मित्रों के साथ मुलाकात होगी।
नेगेटिव– मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए जरूरी है कि बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। अहं की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। हर समस्या का आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे।
व्यवसाय– व्यवसाय में लेनदेन संबंधी कार्यों को बहुत ही सोच-विचार कर करें, जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान भी हो सकता है। पार्टनरशिप करने की योजना को स्थगित रखें। इस समय वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे।
लव– पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकया बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य– इंफेक्शन अथवा त्वचा संबंधी कोई परेशानी बढ़ सकती है। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग– लाल
भाग्यशाली अंक– 7
पॉजिटिव– इस सप्ताह किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई दिशा प्रदान करेगी और कोई शुभ समाचार मिलने से मन का बोझ भी हल्का होगा। धर्म-कर्म संबंधित कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको आत्मिक सुकून मिलेगा और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे।
नेगेटिव– अगर कोई न्यायिक मामला उलझा हुआ है तो उसे जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें, साथ ही इस समय किसी भी तरह के उधारी अथवा लोन लेने की स्थिति से परहेज रखें। संतान का आत्म बल बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है।
व्यवसाय– व्यवसाय में जल्दबाजी और अति उत्साह रखना कार्यों को बिगाड़ भी सकता है। इस समय नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। हालांकि कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन उसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा करने में बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।
लव– पति-पत्नी के बीच उचित संबंध रहने से आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम प्रसंग और अधिक प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य– कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग– केसरिया
भाग्यशाली अंक– 5
पॉजिटिव– सप्ताह की शुरुआत में अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन साथ ही कई कार्य हल भी हो जाएंगे। अपनी योजनाओं को अमल में लाने का अनुकूल समय है। किसी खास व्यक्ति की वजह से आपकी शाम बहुत ही सुहावनी रहेगी। आय के साधन बढ़ने से खर्चों की परेशानी नहीं होगी।
नेगेटिव– हर बात में नफा-नुकसान देखने की बजाय रिश्तों की मधुरता बनाए रखने में भी ध्यान देना जरूरी है। बीती हुई नकारात्मक बातों पर काबू पाने का प्रयास करें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बहुत अधिक चीजों को सीखने की जरूरत है।
व्यवसाय– व्यवसाय में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से नई गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगर कारोबार को बल देने के लिए लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो दस्तावेज और योजनाओं को अच्छी तरह समझ लें। ऑफिस में प्रोजेक्ट को हल करने के लिए उच्चाधिकारियों की मदद लेना फायदेमंद रहेगा।
लव– घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव उठ सकते हैं। आपसी सामंजस्य रखना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य– नसों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। तनाव न लें। सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें।
भाग्यशाली रंग– हरा
भाग्यशाली अंक– 3
पॉजिटिव– कुछ समय अपने मन मुताबिक क्रिएटिव कार्यों में व्यतीत करें, इससे मन प्रसन्न रहेगा और व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ नेटवर्क बढ़ेगा और कोई सरकारी काम भी बनता नजर आ रहा है। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव– पैसों के लेनदेन संबंधी मामलों में सतर्कता रखने की जरूरत है। निवेश करते समय कागजी दस्तावेज की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। बच्चों की योजनाओं में उनका सहयोग करना उनके आत्मबल को बढ़ाएगा। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ परिवार की देखरेख में ध्यान दें।
व्यवसाय– इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर कुछ बेहतर उपलब्धियां मिल सकती हैं इसलिए अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। हालांकि प्रतिद्वंद्वियों की वजह से कुछ समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं, लेकिन वर्तमान स्थितियों को देखते हुए धैर्य और संयम बनाकर रखना ही उचित है। ऑफिस में राजनीति जैसी गतिविधियों से दूर रहें।
लव– पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम का नकारात्मक भाव स्वास्थ्य पर हो सकता है। ज्यादा भीड़भाड़ और पोलूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग– नीला
भाग्यशाली अंक– 6
पॉजिटिव– इस सप्ताह आपका कोई विशेष कार्य संपन्न होने वाला है। साथ ही अनुभवी और प्रभावशाली लोगों का उचित मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अगर लोन के लिए अप्लाई किया है तो काम बन जाएगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
नेगेटिव– कोई भी कानूनी गतिविधि करते समय सरकारी नियमों का ईमानदारी से पालन करें, वर्ना दिक्कत आ सकती है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने भी पड़ सकते हैं। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से अपने निजी कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय– व्यवसाय में परिवर्तन करने या किसी नए काम को शुरू करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। लाभ की स्थिति मंदी रहेगी। भूमि और वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। ऑफिस में बॉस या सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
लव– दांपत्य संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य– मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। मौसम के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज
भाग्यशाली अंक– 5
पॉजिटिव– ये सप्ताह कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी। नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ मेल मिलाप होगा। किसी की सलाह पर विश्वास करने की बजाय खुद के निर्णय लेना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
नेगेटिव– अगर संपत्ति संबंधी कोई विवाद है तो किसी की मध्यस्थता से सुलझाने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि लापरवाही की वजह से कोई लाभदायक मौका हाथ से निकल सकता है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
व्यवसाय– व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश करने के लिए योजना बनेगी, साथ ही किसी कंपनी के साथ व्यवसायिक रूप से जुड़ने की नीति कामयाब रहेगी। सिर्फ टारगेट हासिल करने के लिए अपने प्रयासों को और अधिक बल देने की जरूरत है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव– परिवार के बीच मधुरता और सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग– जामुनी
भाग्यशाली अंक- 9
पॉजिटिव– इस सप्ताह धैर्य और शांति रखने से समस्याओं का समाधान निकालने में आसानी होगी। अगर कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है तो किसी ऑफिसर की मदद से हल होने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात और किसी विशेष विषय पर वार्तालाप होने से मन को सुकून मिलेगा। नई-नई जानकारियां भी हासिल मिलेंगी।
नेगेटिव– ट्रैफिक या किसी भी कानूनी नियम का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है। प्रॉपर्टी या निवेश से संबंधी गतिविधियां स्थगित रखें, क्योंकि कोई नुकसान होने जैसी आशंका है। कहीं से कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा।
व्यवसाय– कोई कारोबारी काम कानून के दायरे में रहकर ही करें, इससे आप कई समस्याओं से बच जाएंगे। व्यवसाय मे विशेष अनुबंध मिलेंगे, परंतु बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नरम रुख रखें।
लव– घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधों के मध्य अहम की स्थिति न बनने दें।
स्वास्थ– अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग– पीला
भाग्यशाली अंक– 8
पॉजिटिव– परिणाम की परवाह किए बिना मेहनत करते रहें, क्योंकि कर्म से ही भाग्य भी सहायक होता है। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे और उपलब्धि भी हासिल करेंगे।
नेगेटिव– किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। नकारात्मक परिस्थिति बनने पर तनाव में न आए और जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय भी न लें। वाहन अथवा किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से खर्चा रहेगा।
व्यवसाय– मीडिया से जुड़े लोगों को बेहतर अवसर मिलेंगे, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक, कॉस्मेटिक आदि से जुड़े कारोबार में भी लाभ होगा। युवाओं को समय के साथ खुद को और अधिक बेहतर बनाना होगा। ऑफिस में आपका प्रबंधन बेहतर रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की जिम्मेदारियों को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अविवाहित लोगों के लिए खुशखबरी आएगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। एसिडिटी की समस्या बढ़ने की आशंका है। योग व्यायाम नियमित रखें।
भाग्यशाली रंग– बादामी
भाग्यशाली अंक– 1