- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (23 April 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आज यानी 23 अप्रैल को सोने में बड़ी गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,399 कम होकर ₹96,085 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹98,484 थी।
कल यानी मंगलवार को भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गई थी। यह कीमत जीएसटी सहित थी। भोपाल में दस ग्राम सोने की कीमत ₹95,784 थी, जो जीएसटी सहित ₹1,02,021 पहुंच गई थी।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,006 बढ़कर ₹96,613 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,607 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,300 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,350 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 98,350 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,350 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,400 रुपए है।
इस साल अब तक 19,923 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,923 रुपए बढ़कर 96,085 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,596 रुपए बढ़कर 96,613 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
30 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन हमारे देश में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग इस दिन सोने की खरीदारी करते हैं। कई लोग इस सोच के साथ सोना खरीदते हैं कि बुरे वक्त में वे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।