Business News Update; share market, gold, silver, petrol diesel, gas cylinder, UPI, Whatsapp | देशभर में UPI सर्विस 4 घंटे डाउन रही: वॉट्सएप भी दुनियाभर में 4 घंटे डाउन रहा, टाटा कर्व और कर्व-EV के डार्क एडिशन लॉन्च

  • Hindi News
  • Business
  • Business News Update; Share Market, Gold, Silver, Petrol Diesel, Gas Cylinder, UPI, Whatsapp

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर UPI से जुड़ी रही। UPI सर्विस करीब तीन घंटे डाउन रही। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सबसे ज्यादा पेमेंट फेल्योर रिपोर्ट की गई। दोपहर करीब 3:30 बजे तक पेमेंट करने में दिक्कतें आई। वहीं मैसेजिंग एप वॉट्सएप भारत सहित दुनियाभर में करीब 4 घंटे तक डाउन रहा।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार आज साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. देशभर में UPI सर्विस करीब 4 घंटे डाउन रही: यूजर्स को पेमेंट करने में हुई दिक्कत, 20 दिन में तीसरी बार आई परेशानी

देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI सर्विस करीब तीन घंटे डाउन रही। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सबसे ज्यादा पेमेंट फेल्योर रिपोर्ट की गई। दोपहर करीब 3:30 बजे तक पेमेंट करने में दिक्कतें आईं। बीते 20 दिन में यह तीसरी बार है जब ट्रांजैक्शन में समस्या हुई।

वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज की रियल टाइम स्टेटस बताने वाला प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार समस्या फेस कर रहे करीब 81% लोगों को पेमेंट करने में समस्या आई। 17% लोगों को फंड ट्रांसफर करने और लगभग 2% को खरीदारी करने में दिक्कतें हुईं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

2. वॉट्सएप भारत समेत दुनियाभर में 4 घंटे डाउन रहा: यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे थे, 4 महीने में दूसरी बार आई परेशानी

मैसेजिंग एप वॉट्सएप शनिवार (12 अप्रैल) को भारत सहित दुनियाभर में करीब 4 घंटे तक डाउन रहा। इस दौरान यूजर्स न तो मैसेज भेज पा रहे थे और न ही स्टेटस अपलोड कर पा रहे थे। खास तौर पर कई यूजर्स ग्रुप में मैसेज नहीं कर पा रहे थे।

वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज का रियल टाइम स्टेटस बताने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, वॉट्सएप शाम 5 से 9 बजे तक डाउन रहा। इस दौरान यूजर्स ने वॉट्सएप डाउन होने की शिकायतें कीं। करीब 8.15 बजे सबसे ज्यादा 2880 शिकायतें दर्ज की गईं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

3. SEBI चीफ ने कहा- इंडियन मार्केट सेफ और स्ट्रांग: तुहिन पांडेय ने भारतीय बाजारों के फंडामेंटल्स को भी मजबूत बताया

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के चीफ तुहिन कांत पांडेय ने इंडियन मार्केट्स को सेफ और स्ट्रांग बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय बाजारों के फंडामेंटल्स भी मजबूत हैं। दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स में उतार-चढ़ाव के बीच टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में तुहिन पांडेय ने ये बातें कहीं हैं।

तुहिन पांडेय ने बतौर सेबी चीफ अपनी प्राथमिकताओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनका फोकस इन्वेस्टमेंट प्रोटेक्शन, मार्केट्स के डेवलपमेंट और मार्केट के रेगुलेशन पर है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

4. FY25 में रिकॉर्ड 9.19 करोड़ लोगों ने ITR फाइल किया: देश में 10 हजार से ज्यादा लोगों की आय 10 करोड़ से ज्यादा

वित्त वर्ष 2024-25 में 31 मार्च 2025 तक देशभर में 9.19 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल किए। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 1.39 करोड़ लोग हैं। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले यह 7.86% ज्यादा है।

पिछले फाइनेंशियल ईयर यानी FY2024 में इनकम टैक्स रिटर्न की संख्या 8.52 करोड़ थी। 2023 में यह संख्या 7.78 करोड़ थी। 2023 की तुलना में 2024 में 9.51% ज्यादा लोगों ने रिटर्न भरा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

5. टाटा कर्व और कर्व-EV के डार्क एडिशन लॉन्च: ऑल-ब्लैक डिजाइन के साथ लेवल-2 एडास सेफ्टी फीचर, शुरुआती कीमत ₹16.49 लाख

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी पापुलर कूपे SUV टाटा कर्व और कर्व ईवी के डार्क एडिशन लॉन्च कर दिए हैं। दोनों कार को ऑल-ब्लैक थीम के साथ पेश किया गया है। ये लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर के साथ आती है।

कर्व डार्क एडिशन हायर वैरिएंट अक्म्पलिश्ड S और अक्म्पलिश्ड+ A पर बेस्ड है, जिसकी कीमत स्टैंडर्ड वैरिएंट से 32,000 रुपए ज्यादा है। वहीं, कर्व ईवी डार्क एडिशन सिर्फ टॉप स्पेक इम्पावर्ड+ A वैरिएंट पर बेस्ड है, जिसकी कीमत रेगुलर मॉडल से 25,000 रुपए ज्यादा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़ें…

केनरा बैंक ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया: अब जमा पर 7.75% तक का ब्याज मिलेगा, देखें नई इंटरेस्ट रेट्स

RBI के रेपो रेट में कटौती के बाद अब बैंकों ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर मिलने वाले ब्याज में कटौती करना शुरू कर दी है। केनरा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को 20 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इसके पहले कोटक महिंद्रा बैंक ने भी FD पर ब्याज दरों को घटाया है।

नई ब्याज दरों के अनुसार अगर अब आप केनरा बैंक में 1 साल के लिए FD कराते हैं तो आपको सालाना 6.85% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल की FD पर 7.15%, 3 साल की FD पर 7.20% और 5 साल की FD पर 6.70% ब्याज मिलेगा। वहीं बैंक 444 दिन की FD पर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…​​​​​​​

कल शनिवार को छुट्‌टी के चलते बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *