Devdutt Padikkal Test Debut; Virat Kohli RCB | IPL 2025 | पडिक्कल बोले- टेस्ट क्रिकेट खेलना मेरा हमेशा का सपना: RCB के लिए 3 साल बाद फिर खेल रहे, पहले सीजन में 473 रन बनाए थे

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
देवदत्त पडिक्कल को इस साल RCB ने 2 करोड़ में खरीदा। - Dainik Bhaskar

देवदत्त पडिक्कल को इस साल RCB ने 2 करोड़ में खरीदा।

भारतीय क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने टेस्ट डेब्यू के बारे में बात की। उन्होंने कहा- ‘टेस्ट क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा सपना था। मेरे लिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना गर्व की बात है।’​

इंटरव्यू में विराट कोहली पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा, विराट मेरे मेंटर की तरह हैं और उनके साथ खेलना मेरे लिए सपना पूरा होने जैसा है।

पडिक्कल IPL 18 में बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे है। उन्होंने अभी तक 4 मैचों में कुल 78 रन बनाएं है। इससे पहले वे 2 साल तक RCB की तरफ से खेलें थे।

RCB में लौटकर घर जैसा महसूस हुआ: पडिक्कल

RCB में लौटने को लेकर पूछे गए सवाल पर पडिक्कल ने कहा, मुझे इस टीम में लौटकर घर जैसा लग रहा है। मैं सबसे ज्यादा इस टीम में कम्फर्ट महसूस करता हूं। मेरी इच्छा है कि, बेंगलुरु के लिए ज्यादा से ज्यादा रन जुटा सकूं। उन्होंने आगे बताया, मैं IPL में जिस भी टीम से खेलूं, मेरे मन में बेंगलुरु के लिए एक सॉफ्ट कार्नर हमेशा होता था। मैं हमेशा यह सोचता था कि, मेरी टीम नहीं तो RCB ही टूर्नामेंट जीते।

पहले ही टेस्ट में खेली थी अर्धशतकीय पारी

पडिक्कल को फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 7 मार्च 2024 को धर्मशाला में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 103 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था।​

3 साल बाद RCB ने रिटेन

पडिक्कल ने 2020-21 के अपने पहले IPL सीजन में ही 473 रन बनाए और इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड भी जीता। उन्होंने इसके अगले सीजन में भी RCB के लिए 400 से रन बनाए। हालांकि, बेंगलुरु ने इसके बाद पडिक्कल को रिलीज कर दिया और राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें IPL 2022 से पहले ऑक्शन में खरीद लिया। 2 साल RR और एक साल LSG के साथ खेलने के बाद 2025 की मेगा-नीलामी में, पडिक्कल को RCB वापस खरीद लिया।

घरेलू क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर

देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत के लिए पदार्पण किया था।

—————————————-

स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें-

मैक्सवेल पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा:BCCI ने एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया; IPL नियम तोड़ने की सजा मिली

पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर IPL के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। उनको आर्टिकल 2.2 के लेवल 1 को तोड़ने के तहत मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर-

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *