- Hindi News
- National
- IMD Heatwave Warning 2025; MP Rajasthan | CG Odisha Weather Temperature Prediction
नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

IMD के मुताबिक, साल 2024 भारत के लिए सबसे ज्यादा गर्म सालों में एक रहा। 536 दिन हीटवेव रही।
देश में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल देश के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों में हीटवेव यानी (भीषण गर्मी) के दिनों की संख्या दोगुनी होनी की उम्मीद है।
अप्रैल से जून के महीनों में आमतौर पर लगातार 5-6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार 10 से 12 दिन के हीटवेव पीरियड देखने को मिलेंगे। इन दिनों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री या इससे भी ज्यादा रह सकता है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत अन्य नॉर्थ-वेस्ट राज्यों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।
IMD के मुताबिक, भारत के लिए साल 2024 सबसे ज्यादा गर्म सालों में एक रहा। बीते साल देश में 536 दिन हीटवेव का असर रहा। हालांकि इस बार मौसम विभाग ने यह जानकारी नहीं दी कि इस साल कितने दिन हीटवेव होगी।

किसी दिन को माना जाता है हीटवेव मौसम विभाग के अनुसार, जब पहाड़ी इलाकों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर और मैदानों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो या सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा होता है, तो उसे हीटवेव माना जाता है।
IMD की मौसमी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
हीटवेव ज्यादा होनी की वजह हीटवेव के दिन सामान्य से अधिक होने के पीछे की वजह अल-नीनो परिस्थितियां है। ढाई महीने इसका सबसे खराब दौर चलेगा। जून में ये खत्म होगी। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन भी इसकी एक बड़ी वजह होती है।
देश में गर्मी के मौसम को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है… 1. प्री समर सीजन: मार्च और अप्रैल तक गर्मी की शुरुआत होती है। अप्रैल के पहले सप्ताह से लू चलने के साथ ही गर्मी की शुरुआत मानी जाती है।
2. पीक समर सीजन: मई और मध्य जून में गर्मी पीक पर होता है। इस समय सूर्य भूमध्य रेखा से कर्क रेखा की ओर बढ़ता है, जिससे पूरे देश में गर्मी तेजी से बढ़ने लगती है।
3. पोस्ट समर सीजन: जून के आखिरी सप्ताह से गर्मी थोड़ी कम होने लगती है। जैसे-जैसे मानसूनी हवाएं देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाती है, लोगों को गर्मी से राहत मिलती है। कई बार मानसून चक्र में बदलाव की वजह से जुलाई महीने में भी भीषण गर्मी पड़ती है।
अभी देश के 8 राज्यों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 8 राज्यों में अभी तापमान 40 डिग्री से ज्यादा है। अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में और गर्मी बढ़ेगी। दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि, राजस्थान से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। ये धूल भरी हवाएं अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में चलेंगी, जिससे मौसम सूखा और धूलभरा रहेगा।
मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
भास्कर एक्सप्लेनर- मई इतना गर्म, जून में क्या होगा, इस साल 3 गुना ज्यादा हीटवेव

देश के कई राज्य गर्मी से उबल रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, UP, गुजरात और राजस्थान में 17 मई से लगातार हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में अगले 4-5 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर रहने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…