Palamu robbery accused in critical condition | लूट के आरोपी की हालत गंभीर: परिजनों का आरोप- पुलिस ने पीटा, थाना प्रभारी बोले- भागने में चोट लगी – Palamu News


हालत गंभीर होने पर महफूज अहमद को रिम्स रेफर कर दिया गया।

पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में लूट की योजना बनाते पकड़े गए महफूज अहमद (24) की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे रांची के रिम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

.

महफूज को 6 मार्च को तीन अन्य अपराधियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद की थीं। मेदिनीनगर सेंट्रल जेल प्रशासन के अनुसार, जेल में लाते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। पहले उसे एमएमसीएच भेजा गया। हालत गंभीर होने पर रिम्स रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया और हाथ तोड़ दिया: परिजन

परिजनों का आरोप है कि 1 मार्च को छतरपुर डाली के भीखही से नावाबाजार पुलिस ने महफूज और उसके मकान मालिक को पकड़ा था। दो दिनों तक कोई जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया और हाथ तोड़ दिया। 5 मार्च को कोर्ट में आवेदन लगाने के बाद अगले दिन उसे बीमार अवस्था में कोर्ट में पेश किया गया।

महफूज ग्रामीण चिकित्सक का काम करता था। वर्तमान में वह रिम्स में बेहोश है। परिवार ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अगर उसने अपराध किया था तो कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए थी, मारपीट नहीं।

भागने की कोशिश में महफूज का हाथ टूटा: थाना प्रभारी राजेश रंजन

इधर, पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने पुलिस प्रताड़ना के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में महफूज का हाथ टूटा। उसे सही सलामत कोर्ट में पेश किया गया था। अस्पताल में उसके भर्ती होने की जानकारी नहीं है। उसकी हालत बिगड़ी है तो पता करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *