Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (15 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 15 मार्च का राशिफल: कर्क राशि के लोगों की बड़ी योजना हो सकती है सफल, कन्या राशि के लोगों को मिल सकता है शुभ समाचार

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (15 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार, 15 मार्च को मेष राशि के लोगों को सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन परिवार में विवादों से बचना होगा। कर्क राशि के लोगों की कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है। कन्या राशि के लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

पॉजिटिव– घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कुछ गतिविधियां होंगी। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होगा। नजदीकी संबंधियों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

नेगेटिव- परिवार के साथ बहस बाजी में न पड़ें, वर्ना संबंधों में दरार आएगी। कभी-कभी आलस की वजह से आपके कार्यों में रुकावट भी आ सकती हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी।

व्यवसाय- अपने बिजनेस पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। आपको उचित आर्डर और नए अनुबंध मिल सकते हैं। काम सही समय पर पूरे होते जाएंगे, लेकिन अपनी सामर्थ्य से ज्यादा लोन न लें और आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लें। नौकरी पेशा लोगों को बदलाव संबंधी कोई मन मुताबिक सूचना मिल सकती है।

लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। ससुराल पक्ष से भी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में आपसी सामंजस्य की कमी रह सकती है।

स्वास्थ्य– वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

भाग्यशाली रंग– गुलाबी

भाग्यशाली अंक– 5

पॉजिटिव– आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है या कोई रुका हुआ आय का स्रोत पुनः शुरू हो सकता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर और समाज में आपकी तारीफ होगी। पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला हल होगा।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि भावुकता में आकर आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं, इसलिए दिल की बजाय दिमाग से काम लें। अपनी महत्वपूर्ण और मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें, उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। इस वजह से परेशान रहेंगे।

व्यवसाय- कार्य स्थल की सभी गतिविधियों पर नजर रखें। इस समय कर्मचारी या कोई बाहरी व्यक्ति आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं। इसका असर आपके व्यवसाय की कार्यप्रणाली पर भी होगा। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की उम्मीद है।

लव- घर के सभी सदस्यों को अपने मन मुताबिक काम करने की कुछ आजादी दें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य– बदलते वातावरण का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही न बरतें तथा अपना पूरा ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 3

पॉजिटिव– आज का दिन हर मामले में आपको सफलता देने वाला रहेगा। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। अगर किसी को धन उधार दिया हुआ है तो आज उसकी वापसी की उचित संभावना है। घर के लिए किसी खास वस्तु की शॉपिंग भी संभव है। किसी धार्मिक स्थल पर थोड़ा समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।

नेगेटिव- घर अथवा व्यवसाय से संबंधित कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर न होने दें। योजनाएं क्रियान्वित करने से पहले किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लेना जरूरी है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ नए संपर्क बनेंगे और उनसे फायदा भी होगा। आपका अपने काम के प्रति पूरी एकाग्रता रखनी होगी, आपको नई उपलब्धियां मिलेंगी। लेकिन अपने कार्यों के बारे में किसी से भी बात न करें, वरना कुछ लोग बाधाएं भी डाल सकते हैं। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा।

लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा और आपसी सामंजस्य और प्रेम भावना भी बनी रहेगी।

स्वास्थ्य– गैस और अपच की समस्या से बचने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखें। उचित खानपान लें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– आज आपकी किसी व्यक्तिगत कार्य को लेकर बनाई गई योजना कामयाब होने वाली है। इससे आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से चिंता दूर होगी।

नेगेटिव- युवा इस बात का ध्यान रखें कि जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है, सफलता पाने के लिए भरपूर मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश संबंधी गतिविधि को आज टाल दें। क्योंकि कोई गलत निर्णय हो सकता है, आपको पछतावा भी दे सकता है।

व्यवसाय- ऑफिस अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें, परंतु संबंधों में कटुता न आने दें। छोटी-छोटी सावधानियां रखने से कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, ये संपर्क आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे।

लव- परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।

स्वास्थ्य– घुटनों के दर्द की समस्या हो सकती है। वायु, बादी वाली चीजों के खानपान से परहेज रखें।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 8

पॉजिटिव– चारों ओर सुखद माहौल रहेगा। आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की रखरखाव संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे।

नेगेटिव- दूसरों की बातों में ध्यान देने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता व आत्मबल पर विश्वास रखकर आगे बढ़ें। किसी संबंधी की समस्या में आपको उसकी सहायता भी करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो उसे सुलझाने में आपको प्रयास करना होगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही दिक्कतों का समाधान मिलेगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से कार्य सुचारू रूप से होते जाएंगे। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान दें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से ऑफिस में ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।

लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा, जिससे घर का माहौल भी व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के प्रति समर्पण और विश्वास की भावना बनी रहेगी।

स्वास्थ्य– थकान की वजह से चिड़चिड़ापन और तनाव रह सकता है। जिसका असर पाचन प्रणाली पर भी पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग– बादामी

भाग्यशाली अंक– 5

पॉजिटिव– दोन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिलेगा और कोई भी निर्णय लेने में देरी न करें। मित्रों अथवा सहयोगी के साथ फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप फायदेमंद रहेगी। जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ मसला भी किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है।

नेगेटिव– इस समय अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाकर रखना जरूरी है, क्योंकि कोई भी विपरीत स्थिति बनने पर आप अपना आपा खो सकते हैं। युवा अपने किसी काम में असफलता मिलने से तनाव न लें और पुनः प्रयासरत रहें।

व्यवसाय– मार्केटिंग तथा इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील करते समय कागजी कार्यवाही ध्यान पूर्वक करने की जरूरत है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

लव- पति-पत्नी के बीच नोकझोंक होने से घर का वातावरण दूषित हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय विपरीत ही है।

स्वास्थ्य– बदलते मौसम की वजह से पेट डिस्टर्ब हो सकता है। खाने-पीने का बहुत अधिक ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग– गुलाबी

भाग्यशाली अंक– 7

पॉजिटिव– आज ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। कोई रुका हुआ व्यक्तिगत काम आज पूरा हो सकता है। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आज तकाजा करने पर उसकी वसूली भी संभव है। बच्चों की गतिविधियों से आप संतुष्ट रहेंगे।

नेगेटिव- अभी किसी भी तरह के बदलाव की कोशिश न करें। माता-पिता या उनके समान किसी भी सदस्य के मान सम्मान में कमी न आने दें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य को बल देगा। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना उचित है।

व्यवसाय- व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में आपको कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में कोई बेहतरीन डील होने की बेहतर संभावना है।

लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

स्वास्थ्य– वाहन से अथवा गिरने से चोट लगने की स्थिति बन रही है। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 8

पॉजिटिव– वृश्चिक राशि के लिए ग्रह स्थिति अच्छी है। पिछले कुछ रुके हुए कार्यों पर आज अधिक समय व्यतीत करें, आज उन कार्यों के पूरे होने की उचित संभावना है। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमियां भी आपसी सामंजस्य से दूर हो जाएंगी और संबंध पुनः मधुर बनेंगे।

नेगेटिव- कुछ मामलों में बहुत अधिक सचेत और सावधान रहना होगा। विद्यार्थी वर्ग का ध्यान बाहरी गतिविधियों और मौजमस्ती में लगा रहेगा। इस वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने का प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। शेयर्स, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों से जुड़े लोग अत्यधिक सावधानी बरतें या कोई खास निर्णय लेने से बचें। मशीनरी से संबंधित कार्य में कोई दुर्घटना होने की आशंका लग रही है। बेहतर होगा कि मैकेनिक से पूरी जांच-पड़ताल करवा लें।

लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर का माहौल सुखद बना कर रखेंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य– अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। कोई इन्फेक्शन होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग– बादामी

भाग्यशाली अंक– 1

पॉजिटिव– आज का दिन धनु राशि वालों के लिए राहत भरा रहेगा। पूर्व में जिस परेशानी से गुजर रहे थे, आज उसका समाधान मिलने की भरपूर उम्मीद है। आय की स्थिति में सुधार होगा। नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी मेल-मिलाप में अच्छा समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- दूसरों के मामले सुलझाने के चक्कर में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। किसी के साथ कोई लापरवाही अथवा उपेक्षा का नकारात्मक परिणाम भी झेलना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। युवा वर्ग अपने कार्यों को लेकर ज्यादा फोकस रहें।

व्यवसाय- आज कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको निर्णय लेने में आसानी होगी। अपना पूरा फोकस अपने व्यवसाय और कार्यप्रणाली पर रखें। नौकरी पेशा लोगों को स्थान परिवर्तन संबंधी अचानक ही कोई शुभ सूचना मिलेगी।

लव– घर की व्यवस्था सुखद रहेगी। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहेंगे।

स्वास्थ्य- अपना खान-पान संयमित रखें। इस समय लापरवाही की वजह से कुछ कमजोरी और सुस्ती जैसी स्थिति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

भाग्यशाली रंग– मुंगिया रंग

भाग्यशाली अंक– 3

पॉजिटिव- आज रिश्तों में चल रहे मनमुटाव दूर करने का उत्तम समय है, सिर्फ खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत करने की जरूरत है। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा संबंधी क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। ऊर्जा और आत्मविश्वास बनाए रखें।

नेगेटिव- रूपए-पैसे के मामले में किसी पर जल्दी विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। मानसिक सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधि में जरूर व्यतीत करें। विद्यार्थी तथा युवा सचेत रहें, सफलता तो मिलेगी, लेकिन मेहनत भी करनी होगी।

व्यवसाय- व्यवसाय में अचानक कोई लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन किसी भी अनैतिक कार्य के प्रति रुचि न लें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में कोई डील करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य लें। ऑफिस में अव्यवस्था की वजह से कुछ न कुछ समस्याएं आती रहेंगी।

लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ भी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य– काम के साथ-साथ खुद के स्वास्थ्य और आराम के लिए भी जरूर समय निकालें। कभी-कभी कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग– आसमानी

भाग्यशाली अंक– 1

पॉजिटिव– कुंभ राशि के लोग समय का उचित सदुपयोग करने से फायदे की स्थिति में रहेंगे। इसलिए अपने किसी भावी लक्ष्य को सुनियोजित ढंग से हासिल करने का प्रयास करें। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत कीजिए। कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी जो कि लाभदायक रहेगी।

नेगेटिव- अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें। कभी-कभी आपके अत्यधिक हस्तक्षेप की वजह से घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, कड़ी नजर रखें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा न करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। ध्यान रखें कि कोई करीबी व्यक्ति कर्मचारियों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है। पिता समान व्यक्ति का सहयोग और सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। सरकारी नौकरी में किसी क्लाइंट की वजह से दिक्कत आ सकती है।

लव- जीवनसाथी और परिवार की सलाह व मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। प्रेम प्रसंग में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 7

पॉजिटिव– आज अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे तो नए अवसर मिलने वाले हैं। दोपहर बाद आपको अपने भविष्य से संबंधित कोई खुशखबरी भी मिलने वाली है। युवाओं के अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। महिलाओं के धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

नेगेटिव- अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन उनसे भागने की बजाय बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय न लें।

व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी, परंतु आपका काम करने का जुनून आपको सफलता हासिल करवा सकता है। कारोबारी महिलाओं को पारिवारिक और व्यवसायिक तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कोई ऑफिशियल यात्रा करना लाभदायक रहेगा।

लव- आपकी किसी उपलब्धि से घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में किसी भी प्रकार का उतावलापन दूरियां ला सकता है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 2

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *