senssex nifty live updates 4 march | शेयर बाजार गिरावट के साथ खुल सकता है: अमेरिकी बाजार 2.64% तक की गिरावट के साथ बंद, FIIs ने ₹11,639 करोड़ के शेयर बेचे

मुंबई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार (4 मार्च) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कल यानी, 3 मार्च को अमेरिकी बाजार 2.6% तक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं गिफ्टी निफ्टी में 0.13% की गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई में 1.82% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.51% गिरा है। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.11% नीचे है।
  • 3 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11,639 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 12,308 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 3 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 1.48% गिरकर 43,191 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.76% और नैस्डेक कंपोजिट में 2.64% की गिरावट रही।

बाजार में गिरावट का कारण

आज यानी 4 मार्च 2025 से मेक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ लागू हो रहा है। चीन पर भी अतिरिक्त 10% टैरिफ लागू हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते दिनों कहा था, ‘हम रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा को तैसा) लगाएंगे। चाहे वो कोई भी देश हो- भारत या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे।

दुनिया के बाकी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होगा।

सोमवार को 112 अंक गिरा था सेंसेक्स

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (3 मार्च) को सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 73,085 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 5 अंकों की गिरावट रही, यह 22,119 के स्तर बंद हुआ।

सुबह सेंसेक्स ने हरे निशान में खुलने के बाद 73,649 का डे-हाई बनाया था। यानी, ऊपरी स्तरों से बाजार में करीब 550 अंकों की गिरावट आई। बैंक और मीडिया शेयर सबसे ज्यादा टूटे।

निफ्टी मीडिया इंडेक्स 1.10% और बैंक इंडेक्स 0.48% गिरकर बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 1.26% की तेजी रही। मेटल और आईटी इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *